×

कांग्रेस का राहुल-काल! पब्लिकेशन बोला- नरवणे की किताब नहीं छपी

कांग्रेस सांसद एक बार फिर बैकफुट पर आ गए हैं। दरअसल, पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब को लेकर इन दिनों बवाल मचा हुआ है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में जिस किताब के हिस्से का हवाला देकर आरोप लगाने की कोशिश की।

By: Arvind Mishra

Feb 10, 20269:36 AM

view6

view0

कांग्रेस का राहुल-काल! पब्लिकेशन बोला- नरवणे की किताब नहीं छपी

राहुल गांधी ने संसद में जिस किताब के हिस्से का हवाला देकर आरोप लगाने की कोशिश की।

  •  पेंगुइन बोला-नरवणे की फोर स्टार्स आफ डेस्टिनी को अप्रकाशित
  • राहुल गांधी ने संसद में किताब के कथित अंश का हवाला दिया
  • अनधिकृत सकुर्लेशन पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

कांग्रेस सांसद एक बार फिर बैकफुट पर आ गए हैं। दरअसल, पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब को लेकर इन दिनों बवाल मचा हुआ है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में जिस किताब के हिस्से का हवाला देकर आरोप लगाने की कोशिश की, अब उस किताब के पब्लिशर पेंगुइन का बयान सामने आया है। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने कहा कि उसके पास पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की यादों की किताब फोर स्टार्स आफ डेस्टिनी के एक्सक्लूसिव पब्लिशिंग राइट्स हैं और यह भी साफ किया कि किताब अभी पब्लिश नहीं हुई है। ऐसी खबरें हैं कि बिना इजाजत के इसकी कॉपी सकुर्लेट हो रही हैं।

कोई भी कॉपी जारी नहीं हुई

यह सफाई तब आई जब दिल्ली पुलिस ने मैन्युस्क्रिप्ट के डिजिटल और दूसरे फॉर्मेट में गैर-कानूनी सकुर्लेशन को लेकर एफआईआर दर्ज की। एक बयान में पब्लिशिंग हाउस ने साफ किया कि किताब की कोई भी कॉपी (चाहे प्रिंट हो या डिजिटल) जनता के लिए जारी नहीं की गई है।

राइट्स सिर्फ हमारे पास

पब्लिशर ने कहा-पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया यह साफ करना चाहता है कि भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की आत्मकथा फोर स्टार्स आफ डेस्टिनी के पब्लिशिंग राइट्स सिर्फ हमारे पास हैं। हम यह साफ करना चाहते हैं कि किताब अभी पब्लिश नहीं हुई है।   कंपनी द्वारा किताब की कोई भी कॉपी पब्लिश, डिस्ट्रीब्यूट, बेची या किसी भी तरह से पब्लिक के लिए उपलब्ध नहीं कराई गई है।

पब्लिशर ने दी चेतावनी

पब्लिशर ने यह भी चेतावनी दी कि किताब का कोई भी वर्जन जो अभी सकुर्लेट हो रहा है, चाहे वह पूरा हो या कुछ हिस्सा और किसी भी फॉर्मेट में कॉपीराइट का उल्लंघन माना जाएगा। इधर, दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पूरी जांच के लिए स्पेशल सेल में केस दर्ज किया गया है, जिसे अभी मंजूरी नहीं मिली है और जांच शुरू की जा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पिछले हफ्ते संसद में किताब की एक कथित कॉपी दिखाते हुए देखा गया था।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

यूपी: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम... हेलीकॉप्टर से निकला धुआं, डिस्प्ले बंद 

यूपी: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम... हेलीकॉप्टर से निकला धुआं, डिस्प्ले बंद 

लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। जानकारी के मुताबिक, बीच हवा में उनके हेलीकॉप्टर से अचानक धुआं निकलने लगा। इसके बाद एहतियातन अमौसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। डिप्टी सीएम केशव मौर्य लखनऊ से कौशांबी जा रहे थे।

Loading...

Mar 07, 202612:05 PM

हरियाणा: 24 साल पुराने छत्रपति हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम बरी

हरियाणा: 24 साल पुराने छत्रपति हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम बरी

बहुचर्चित छत्रपति हत्याकांड केस में डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत मिली है। पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने आज यानी शनिवार को सुबह सीबीआई अदालत के फैसले को आंशिक रूप से संशोधित करते हुए राम रहीम को इस केस से बरी कर दिया है।

Loading...

Mar 07, 202610:41 AM

सियासी हलचल: नीतीश कुमार ने कहा- बिहार में भी रहूंगा, चिंता न करें 

सियासी हलचल: नीतीश कुमार ने कहा- बिहार में भी रहूंगा, चिंता न करें 

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच आज यानी शनिवार को सुबह-सुबह पटना में जदयू की अहम बैठक हुई। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस बैठक में पार्टी के सांसद, विधायक, विधान पार्षद और कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Loading...

Mar 07, 202610:26 AM

कर्नाटक: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन 

कर्नाटक: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन 

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने आज राज्य में मोबाइल इस्तेमाल के बुरे असर पर को कम करने के लिए एक बड़ा एलान किया है। मुख्यमंत्री ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया एक्सेस पर बैन लगाने की बात कही है।

Loading...

Mar 06, 20262:44 PM

हादसा: ट्रेलर और बस की जोरदार टक्कर, पांच लोगों की मौत

हादसा: ट्रेलर और बस की जोरदार टक्कर, पांच लोगों की मौत

रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सिमगा के पास भीषण सड़क हादसा हो गया है। ट्रेलर ने पैसेंजर बस को टक्कर मार दी है। इस हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं दर्जनभर से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Loading...

Mar 06, 20262:16 PM