पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।

पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी सिया गोयल के प्रेमी चेतन चौधरी को पुलिस बुधवार सुबह एक बार फिर लोहगढ़ किला लेकर पहुंची। पुलिस इस हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री की हर कड़ी को जोड़ने के लिए वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल कर रही है। फिलहाल, दोनों मुख्य आरोपी सिया और चेतन 3 जुलाई 2026 तक पुलिस कस्टडी में हैं।
बीती 18 जून को हत्या वाले दिन पुलिस को घटनास्थल के पास से एक महत्वपूर्ण सीसीटीवी (CCTV) फुटेज मिला था। इस फुटेज में एक संदिग्ध शख्स हुडी पहने हुए जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस को पूरा अंदेशा है कि यह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि सिया का प्रेमी चेतन चौधरी ही है।
इसी संदेह की पुष्टि के लिए बुधवार सुबह करीब 8 बजे चेतन को दोबारा लोहगढ़ किला ले जाया गया। वहां पुलिस ने चेतन को उसी रास्ते पर चलाकर देखा और उसकी हुडी पहनने की स्टाइल व शारीरिक हाव-भाव (Body Language) को रिकॉर्ड किया। फॉरेंसिक भाषा में इसे 'गेट एनालिसिस' कहा जाता है, जिसका उपयोग तब किया जाता है जब आरोपी का चेहरा साफ न दिख रहा हो। अब इस रिकॉर्डिंग का मिलान सीसीटीवी फुटेज से किया जाएगा। इससे पहले पुलिस दोनों आरोपियों की मौजूदगी में केतन को खाई में धक्का देने का 'क्राइम सीन रीक्रिएशन' भी कर चुकी है।
इस सनसनीखेज हत्याकांड के बीच सोशल मीडिया पर सिया और केतन के प्री-वेडिंग फंक्शन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 7 मई को आयोजित हुए इस भव्य कार्यक्रम का वीडियो मशहूर सिंगर रीतू शर्मा ने साझा किया है, जिसे कुछ ही घंटों में 1.2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
वीडियो में केतन के पिता विशाल अग्रवाल और मंगेतर सिया के माता-पिता प्रवीण और पूजा गोयल बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वे बॉलीवुड के सदाबहार गीतों 'यम्मा-यम्मा' और 'बस आज की रात है जिंदगी, कल हम कहां तुम कहां' पर गाते और झूमते दिख रहे हैं। वहीं, केतन अपने होने वाले ससुर प्रवीण गोयल के साथ ‘मैं निकला गड्डी लेके’ गाने पर डांस करता दिख रहा है। आज के खौफनाक हालातों को देखते हुए इस पुराने वीडियो के बोल लोगों को हैरान कर रहे हैं।
केतन अग्रवाल और सिया गोयल की शादी तय होने से पहले दोनों परिवारों की ओर से पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार कुंडलियां भी मिलाई गई थीं। ज्योतिषियों ने दोनों की कुंडली का विश्लेषण करने के बाद बताया था कि केतन का 'देव गण' और सिया का 'मनुष्य गण' होने की वजह से दोनों के बीच बहुत बेहतरीन तालमेल रहेगा। ज्योतिषीय गणना में दोनों के 36 में से 27 गुण मिले थे, जिसके बाद ही इस रिश्ते को बड़ी धूमधाम से आगे बढ़ाया गया था।
इस मर्डर केस के सुर्ख़ियों में आने के बाद ऐतिहासिक लोहगढ़ किले पर आने वाले सैलानियों की संख्या में अचानक करीब 50% का उछाल आ गया है। देश के कोने-कोने से लोग उस खौफनाक घटनास्थल को देखने पहुंच रहे हैं। इस बीच, किले की उस खाई को जहां से केतन को गिराया गया था, कुछ लोगों द्वारा 'सिया पॉइंट' कहे जाने पर स्थानीय लोगों और इतिहासकारों ने कड़ी आपत्ति जताई है।
यह भी पढ़ें...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।