कर्नाटक कांग्रेस में कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। शिवकुमार समर्थकों ने एक बार फिर सीएम चेहरा बदलने के लिए मोर्चा खोल दिया है। कर्नाटक कांग्रेस के अंदर लीडरशिप की खींचतान नवंबर 2025 में शुरू हुई, जब सरकार अपने पांच साल के कार्यकाल के आधे रास्ते पर पहुंच गई।

शिवकुमार समर्थकों ने एक बार फिर सीएम चेहरा बदलने के लिए मोर्चा खोल दिया है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
कर्नाटक कांग्रेस में कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। शिवकुमार समर्थकों ने एक बार फिर सीएम चेहरा बदलने के लिए मोर्चा खोल दिया है। कर्नाटक कांग्रेस के अंदर लीडरशिप की खींचतान नवंबर 2025 में शुरू हुई, जब सरकार अपने पांच साल के कार्यकाल के आधे रास्ते पर पहुंच गई। दरअसल कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर खींचतान एक बार फिर सामने आ गई है। इस बार कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन ने मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के बेटे यतिंद्र सिद्दरमैया के हालिया बयान पर ऐतराज जताते हुए उन्हें अनुशासन में रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही हुसैन ने डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने की भी मांग की है। हुसैन ने कहा कि कम से कम 80 पार्टी विधायकों ने डिप्टी चीफ मिनिस्टर डीके शिवकुमार का नाम सीएम पद के लिए हाईकमान को दिया था।
सीएम बनाने की फिर उठी मांग
एक खास चर्चा के दौरान इकबाल हुसैन ने कांग्रेस एमएलसी यतींद्र सिद्धारमैया की उनके पिता और सीएम सिद्धारमैया के पक्ष में बयान देने के लिए आलोचना की। हुसैन ने कहा- हमने यह हाईकमान पर छोड़ दिया है। 80-90 विधायकों ने हाईकमान से शिवकुमार को मौका देने की रिक्वेस्ट की है।
राजनीति में संयम अनिवार्य
हुसैन ने कहा- हम एक डिसिप्लिन्ड पार्टी हैं, और हमें ठीक से पेश आना होगा। हमें यह पसंद नहीं है कि वह (यतींद्र सिद्धारमैया) बार-बार अपने पिता के पक्ष में बोलें और हाईकमान को शर्मिंदा करें। हर पिता बेटे से प्यार करता है, और बेटा पिता से, लेकिन पॉलिटिक्स में हमें डिसिप्लिन में काम करना होता है। ऐसे बयानों से दूसरों को भड़काना नहीं चाहिए।
इसी कार्यकाल में शिवकुमार बनें सीएम
हुसैन ने कहा- हम सभी के दिल में है कि शिवकुमार को मौका दिया जाए। हर कोई यही चाहता है, लेकिन हमें बयानों से कोई कन्फ्यूजन नहीं पैदा करना चाहिए, इसलिए सब चुप हैं और कुछ लोग आपस में बोल रहे हैं। मैं साफ तौर पर खुले दिल से कह रहा हूं जैसा कि मैंने पहले दिन से कहा था कि शिवकुमार को इसी कार्यकाल में मौका दिया जाना चाहिए, यह मेरी इच्छा है। वहीं कांग्रेस विधायक चन्नाराज हट्टीहोली ने भी कहा- मैं चाहता हूं कि शिवकुमार इस कार्यकाल में जल्द ही सीएम बनें।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ मंदिर के समीप स्थित एक होटल में आज तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम सात तीर्थयात्रियों की जलकर मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
बिहार के लखीसराय में सावन के तीसरे सोमवारी की सुबह प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर के बाहरी परिसर में अचानक भगदड़ मच गई। हादसे में आठ महिला श्रद्धालुओं के मौत हो गई। वहीं दर्जनभर लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज चल रहा है।
राज्यसभा के दस सांसदों को एम्स, सिल्क बोर्ड, सरोगेसी बोर्ड और संसदीय समितियों में निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। जानिए किस सांसद को कौन सी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हथियार की जांच के दौरान एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गई। इस हादसे में एक महिला समेत दो एयरपोर्ट कर्मचारी घायल हो गए। आरोपी यात्री की पहचान शिवसेना नेता कमलेश राय के रूप में हुई है, जो मुंबई जा रहे थे।
दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर तीखा हमला बोला है।
उत्तर भारत में मानसून की भीषण बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश, जलभराव और भूस्खलन ने तबाही मचा रखी है। प्रयागराज में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट से लगातार पांच बार विधायक रहे और टीएमसी सरकार में पूर्व मंत्री व विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर 75 वर्षीय डॉ. आशीष बनर्जी का शव रविवार सुबह उनके आवास के पास स्थित पार्टी कार्यालय में फंदे से लटकता मिला।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और CAPF के जवानों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों की घोषणा की है। यहाँ कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र और सेना मेडल विजेताओं की पूरी सूची देखें।
80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्र के नाम संबोधन की विस्तृत जानकारी। विकसित भारत 2047, विदेश नीति, कल्याणकारी योजनाएं और भाषण की सात बड़ी बातें पढ़ें।