कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने आज राज्य में मोबाइल इस्तेमाल के बुरे असर पर को कम करने के लिए एक बड़ा एलान किया है। मुख्यमंत्री ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया एक्सेस पर बैन लगाने की बात कही है।
कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने एक बार फिर संघ पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आरएसएस की तुलना शैतान से की और भाजपा को शैतान की परछाई बताया है। साथ ही, उन्होंने संगठन पर फाइनेंशियल गड़बड़ियों का आरोप लगाया और इसके लीगल स्टेटस पर सवाल भी उठाए।
भारतीय युवक साकेत श्रीनिवासैया की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। अमेरिका में इस 22 साल के युवक की मौत हो गई है। साकेत यूनिवर्सिटी आॅफ कैलिफोर्निया, बर्कले से मास्टर डिग्री कर रहा था। साकेत श्रीनिवासैया छह दिनों से यूनिवर्सिटी कैंपस से लापता था।
कर्नाटक कांग्रेस में कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। शिवकुमार समर्थकों ने एक बार फिर सीएम चेहरा बदलने के लिए मोर्चा खोल दिया है। कर्नाटक कांग्रेस के अंदर लीडरशिप की खींचतान नवंबर 2025 में शुरू हुई, जब सरकार अपने पांच साल के कार्यकाल के आधे रास्ते पर पहुंच गई।
कर्नाटक के विजयपुरा में रविवार को एक प्राइवेट 2-सीटर ट्रेनिंग जेट क्रैश हो गया। कलबुर्गी से बेलगावी जा रहा यह विमान तीन टुकड़ों में टूट गया। पायलट और प्रशिक्षु सुरक्षित हैं। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद कर्नाटक के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और सिविल राइट्स एन्फोर्समेंट के डीजीपी रामचंद्र राव को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि राव ने आरोपों को पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत बताते हुए वीडियो को फर्जी करार दिया है।


















