कांग्रेस आलाकमान ने आज यानी सोमवार को डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली कर्नाटक कैबिनेट के विस्तार को मंजूरी दे दी। इसमें 20 मंत्रियों के नामों को मंजूरी दी गई, जिनमें एक महिला चेहरा गायत्री शांतेगौड़ा भी शामिल हैं।

लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 4 बजे
बेंगलुरु। स्टार समाचार वेब
कांग्रेस आलाकमान ने आज यानी सोमवार को डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली कर्नाटक कैबिनेट के विस्तार को मंजूरी दे दी। इसमें 20 मंत्रियों के नामों को मंजूरी दी गई, जिनमें एक महिला चेहरा गायत्री शांतेगौड़ा भी शामिल हैं। नई कैबिनेट में 12 नए चेहरों को मौका मिला है, जबकि 8 मौजूदा मंत्रियों को बरकरार रखा गया है। जारी बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम नरेंद्रस्वामी, शिवराज तंगदागी, रुद्रप्पा लमानी, केएस बसवंतप्पा, बी नागेंद्र, टी रघुमूर्ति, जमीर अहमद खान, रिजवान अरशद, संतोष लाड, मधु बंगारप्पा, पुत्तुरांगशेट्टी, मनकला वैद्य, अजय सिंह, एन चालुवरया स्वामी, केएम शिवालिंगे गौड़ा, एचसी बालकृष्ण, गायत्री शांतेगौड़ा, बसवराज रायरेड्डी, विजयानंद कशप्पनवर और लक्ष्मण सावदी को मंत्री के रूप में शामिल करने की मंजूरी दे दी।
शाम को नए मंत्री पद की लेंगे शपथ
कर्नाटक कैबिनेट विस्तार का शपथ ग्रहण समारोह बेंगलुरु के लोक भवन में शाम 04:05 बजे होगा। मंजूर किए गए नामों में गायत्री शांथेगौड़ा एकमात्र महिला मंत्री हैं। इस सूची में कैबिनेट में शामिल होने वाले कई नए चेहरे भी हैं, जिनमें पीएम नरेंद्रस्वामी, केएस बसवंथप्पा, टी. रघुमूर्ति, पुत्तरंगशेट्टी, अजय सिंह और गायत्री शांथेगौड़ा शामिल हैं जबकि कई पूर्व मंत्री भी मंत्रिपरिषद में वापसी कर रहे हैं।
विधानसभा में अहम पदों पर भी होगी नियुक्ति
कांग्रेस आलाकमान ने कर्नाटक विधानमंडल में अहम पदों पर नियुक्तियों को भी मंजूरी दे दी है। जीएस पाटिल को विधानसभा अध्यक्ष, एएस पोन्नान्ना को उपाध्यक्ष, सलीम अहमद को विधान परिषद के सभापति और उमाश्री को विधान परिषद की उप-सभापति के पद के लिए मंजूरी दी गई है। इससे पहले दिन में कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा था कि कैबिनेट विस्तार पर अंतिम फैसला कांग्रेस आलाकमान का होगा।

कांग्रेस आलाकमान ने आज यानी सोमवार को डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली कर्नाटक कैबिनेट के विस्तार को मंजूरी दे दी। इसमें 20 मंत्रियों के नामों को मंजूरी दी गई, जिनमें एक महिला चेहरा गायत्री शांतेगौड़ा भी शामिल हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी सोमवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह यह पक्का करे कि जहां भी सड़क हो, वहां पैदल चलने वालों के लिए ठीक से तय, अतिक्रमण-मुक्त जगह हो। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि पैदल चलने वालों को भरोसा होना चाहिए कि यह जगह उनके लिए है और वे चलती गाड़ियों के किसी भी खतरे के बिना आजादी से चल सकते हैं।
दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण केस में भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया। सुनवाई के दौरान कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व सचिव विनोद तोमर को भी कोर्ट बाइज्जत बरी कर दिया है।
मध्य प्रदेश- बिहार और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को हुए उपचुनावों की मतगणना जारी है। मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मंजलपुर में भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। हालांकि दतिया में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 8253 मत मिले।
देश की न्याय व्यवस्था को आधुनिक बनाने, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारने और टेक्नोलॉजी को शामिल करने पर वर्ष 2011 से अब तक 9,800 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जा चुके हैं। इसके बावजूद दशकों से अदालतों में धूल फांक रहे मुकदमों के निपटारे पर इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला है।
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जूता फेंकने और चाकू से हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। वहीं वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद पर राम मंदिर नाटक विवाद को लेकर एफआईआर दर्ज हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'नशा मुक्त युवा के लिए विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया। जानिए 100 सप्ताह तक चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी अभियान और पीएम मोदी के संबोधन की सभी मुख्य बातें।
देश के बड़े हिस्से में मानसून एक बार फिर विकराल रूप ले चुका है। भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दक्षिण के केरल-कर्नाटक में जहां प्राकृतिक आपदाओं के कारण 9 लोगों की जान जा चुकी है और 6 लोग लापता हैं।
देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह-सुबह भूंकप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रविवार तड़के दिल्ली के उत्तरी जिले में 2.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप तड़के 4:14 बजे आया, जिस समय लोग गहरी नींद सो रहे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरावती में भोगपुरम एयरपोर्ट समेत 18 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इसके बाद मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का लोकार्पण कर युवाओं की तारीफ की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह