उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में खाली पांचों सीट पर आज नए मंत्रियों ने शपथ ली। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटा. गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन में पुष्प गुच्छ भेंट कर मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने प्रदेश में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बार में विस्तार से बात की।














