×

उज्जैन: तराना में तनाव... उपद्रवियों ने रात में लकड़ी के टाल में लगा दी आग

उज्जैन जिले के तराना में गुरुवार रात विहिप के पूर्णकालिक सदस्य सोहिल ठाकुर पर हुए हमले के बाद लगातार माहौल बिगड़ता जा रहा है। शुक्रवार की दोपहर को हुए उपद्रव के बाद देर रात को भी कुछ उपद्रवियों ने लकड़ी के टाल को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान उपद्रवी नकाब पहनकर आए थे।

By: Arvind Mishra

Jan 24, 202612:23 PM

view3

view0

उज्जैन: तराना में तनाव... उपद्रवियों ने रात में लकड़ी के टाल में लगा दी आग

हमले के बाद लगातार माहौल बिगड़ता जा रहा है।

  • फैलाई अराजकता, कई इलाकों में पथराव
  • पुलिस ने 25 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया
  • पथराव हुआ, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

उज्जैन। स्टार समाचार वेब

उज्जैन जिले के तराना में गुरुवार रात विहिप के पूर्णकालिक सदस्य सोहिल ठाकुर पर हुए हमले के बाद लगातार माहौल बिगड़ता जा रहा है। शुक्रवार की दोपहर को हुए उपद्रव के बाद देर रात को भी कुछ उपद्रवियों ने लकड़ी के टाल को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान उपद्रवी नकाब पहनकर आए थे। पुलिस ने अब तक 25 को गिरफ्तार कर लिया है। तराना में आज तीसरे दिन भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि कुछ दुकाने खुली हैं। दरअसल, शुक्रवार रात एक बार फिर तनाव बढ़ गया। शहर में कुछ स्थानों पर फिर पथराव किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा। वहीं प्रशासन की ओर से स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने की लगातार कोशिश जारी है। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।  

कलेक्टर-एसपी ने तरान में डाला डेरा

तराना पहुंचे कलेक्टर सिंह और एसपी शर्मा ने रात तराना में ही रुके और उपद्रवियों पर कठोर कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों की संख्या और बढ़ेगी। सीसीटीवी फुटेज लगातार चैक कर रहे हैं, जिससे उन्हें नामजद चिह्नित कराया जा रहा है। जितने भी लोग माहौल खराब कर उपद्रव करने में शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस पेट्रोलिंग तेज

प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग तेज कर दी है। अब तक 25 उपद्रवियों को हिरासत में लिया जा चुका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हिंसा में शामिल हर चेहरे की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन और एसपी प्रदीप शर्मा ने भारी पुलिस बल के साथ तनावग्रस्त इलाकों में फ्लैग मार्च किया।

दो समुदाय के युवकों से उपजा विवाद

पूरे विवाद की जड़ बजरंग दल के प्रचारक साहिल ठाकुर और काजी चौक निवासी सलमान बेग के बीच विवाद था। साहिल ठाकुर लगातार लव जिहाद रोकने और गाय संरक्षण को लेकर काम कर रहा था। इसी बात को लेकर सलमान बेग ने उससे दुश्मनी पाल ली थी। ये दोनों कई बार आमने-सामने हुए। हालांकि, उनमें कोई विवाद नहीं हुआ। लेकिन, 23 जनवरी की शाम को साहिल ठाकुर और रजत ठाकुर को गाय के मुंह में डिब्बा फंसने की सूचना मिली। दोनों गाय के मुंह से डिब्बा निकालने पहुंच गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे सलमान ने गाड़ी रोकी। साहिल को अपशब्द कहे और वहां से चला गया।

सलमान ने साथियों के साथ किया हमला

23 जनवरी को ही शाम 7 बजे श्रीराम मंदिर के पास साहिल अपने भाई रजत के साथ बैठा था। तभी सलमान अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। उसके साथ ईशान मिर्जा, सप्पान मिर्जा, शादाब उर्फ इडली, रिजवान मिर्जा और नावेद थे। सभी ने साहिल पर हमला कर दिया। साहिल के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिलते ही हिंदूवादी संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तराना थाने का घेराव कर दिया।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

जबलपुर हिट एंड रन केस: 5 मजदूरों की मौत का जिम्मेदार लखन सोनी गिरफ्तार, पुलिस ने ट्रेन से दबोचा

जबलपुर हिट एंड रन केस: 5 मजदूरों की मौत का जिम्मेदार लखन सोनी गिरफ्तार, पुलिस ने ट्रेन से दबोचा

जबलपुर के बरेला में 18 जनवरी को मजदूरों को कुचलने वाले आरोपी लखन सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानें कैसे पुलिस ने पुणे भाग रहे आरोपी को पकड़ा और क्या हैं इस हादसे के मुख्य कारण।

Loading...

Jan 24, 20267:37 PM

'सनातन परंपरा पर हमला' : शंकराचार्य के अपमान के विरोध में कांग्रेस का उपवास, जीतू पटवारी ने भाजपा को घेरा

'सनातन परंपरा पर हमला' : शंकराचार्य के अपमान के विरोध में कांग्रेस का उपवास, जीतू पटवारी ने भाजपा को घेरा

भोपाल में कांग्रेस का उपवास-धरना: जीतू पटवारी और पीसी शर्मा ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को गंगा स्नान से रोकने और मणिकर्णिका घाट विवाद पर मोदी सरकार की कड़ी निंदा की

Loading...

Jan 24, 20265:13 PM

सिंहस्थ 2028: रेलवे ने बनाया 'क्राउड मैनेजमेंट' का मेगा प्लान

सिंहस्थ 2028: रेलवे ने बनाया 'क्राउड मैनेजमेंट' का मेगा प्लान

मध्य प्रदेश के उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे ने शुरू की तैयारियां। जानें उन 7 रेलवे स्टेशनों के बारे में जिनका कायाकल्प हो रहा है और श्रद्धालुओं के लिए क्या होंगी विशेष सुविधाएं।

Loading...

Jan 24, 20264:40 PM

मक्सी रेल हादसा: पटरी टूटने से बेपटरी हुई मालगाड़ी, दो हिस्सों में बंटा ट्रैक; जांच शुरू

मक्सी रेल हादसा: पटरी टूटने से बेपटरी हुई मालगाड़ी, दो हिस्सों में बंटा ट्रैक; जांच शुरू

मध्य प्रदेश के मक्सी में पटरी टूटने से मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए। उज्जैन से विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। जानें हादसे की पूरी जानकारी और रेल यातायात की स्थिति।

Loading...

Jan 24, 20264:31 PM

भोपाल: सीएम ने किया सर्वसुविधा युक्त ‘संध्या छाया’ का लोकार्पण

भोपाल: सीएम ने किया सर्वसुविधा युक्त ‘संध्या छाया’ का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने आज यानी शनिवार को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा नव निर्मित सर्व सुर्वसुविधायुक्त, सशुल्क वृद्धाश्रम (संध्या-छाया) का भोपाल में लोकार्पण किया। यहीं से मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय स्पर्श मेला-2026 के विजेताओं को पुरस्कार और सिंगल क्लिक के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों 327 करोड़ की राशि अंतरित की।

Loading...

Jan 24, 20262:50 PM