मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित बाबा महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ हो रही मारपीट और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। दिल्ली से आए चार श्रद्धालुओं के साथ मंदिर परिसर में हुई मारपीट की घटना के बाद अब सत्ताधारी दल भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने ही मंदिर समिति की कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
भगवान महाकाल के दरबार में मंगलवार को राजा स्वरूप की छटा दिखाई दी। ड्रायफ्रूट से किए गए विशेष शृंगार के साथ बाबा महाकाल ने रजत चंद्र, त्रिशूल और त्रिपुंड धारण कर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुंडमाल, रुद्राक्ष और सुगंधित पुष्पों की माला ने शृंगार को खास बनाया।
उज्जैन के प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर की मूर्ति हटाने के विवाद में नया मोड़ आया है। प्रशासन द्वारा विशेष मशीनों से प्रतिमा की स्कैनिंग और रात की कार्रवाई पर स्थानीय पार्षदों ने सवाल उठाए हैं।
नाबालिग से दुष्कर्म के केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बावजूद मंगलवार शाम तक जोधपुर जेल में सरेंडर नहीं किया है। पैरोल खत्म होने की निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद जेल प्रशासन ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की तैयारी कर ली है।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज तड़के पापांकुशा एकादशी के पावन अवसर पर बाबा महाकाल का अत्यंत मनमोहक और भव्य श्रृंगार किया गया। तड़के 4 बजे भस्म आरती के लिए मंदिर के पट खुलते ही पूरा परिसर जय श्री महाकाल के जयकारों से गूंज उठा।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की समीक्षा की। 20,000 करोड़ के 175 निर्माण कार्यों, घाटों के एप्रोच रोड, टेंट सिटी और प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास के लिए दिए अहम निर्देश।
गुजरात सरकार ने बेट द्वारका कॉरिडोर बनाने की योजना पर काम कर रही है। सरकार ने विश्व स्तरीय आध्यात्मिक और इको-टूरिज्म केंद्र में बदलने के लिए एक व्यापक पुनर्विकास योजना शुरू की है। गुजरात में काशी विश्वनाथ और उज्जैन महाकाल कॉरिडोर की तर्ज पर काम करने की योजना है।
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का एक नया और चौंकाने वाला बयान सामने आया है। अब नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री के नए बयान और महाकाल दर्शन ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में पुरानी कंट्रोवर्सी को चर्चा में ला दिया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल में हैं। उन्होंने भेल दशहरा मैदान में नए आपराधिक कानूनों पर लगी मध्य प्रदेश पुलिस की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। शाह 11 जिलों के करीब 35 हजार गौपालकों के सम्मेलन में गौशालाओं को 101 करोड़ रुपए दिए। उज्जैन में बन रहे 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का वर्चुअली भूमिपूजन किया।






















