मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित बाबा महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ हो रही मारपीट और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। दिल्ली से आए चार श्रद्धालुओं के साथ मंदिर परिसर में हुई मारपीट की घटना के बाद अब सत्ताधारी दल भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने ही मंदिर समिति की कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

कहा-श्रद्धालुओं का हो रहा अपमानजनक व्यवहार
चिंतामणि ने सोशल मीडिया पर मंदिर समिति को घेरा
उज्जैन। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित बाबा महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ हो रही मारपीट और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। दिल्ली से आए चार श्रद्धालुओं के साथ मंदिर परिसर में हुई मारपीट की घटना के बाद अब सत्ताधारी दल भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने ही मंदिर समिति की कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आलोट से भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय ने सोशल मीडिया के जरिए मंदिर समिति पर तीखा हमला बोलते हुए कहा- मंदिर की व्यवस्था अब गुंडा स्वरूप बाउंसर्स के हवाले कर दी गई है, जिन्हें श्रद्धालुओं की आस्था और भक्तिभाव का कोई ज्ञान नहीं है।
उल्टा श्रद्धालुओं पर ही एफआईआर
विधायक चिंतामणि ने घटना के बाद उल्टा चारों दर्शनार्थियों के खिलाफ ही व्यवस्था भंग करने की एफआईआर दर्ज कराए जाने को बेहद अफसोसजनक बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें आस्थावान श्रद्धालुओं के साथ मारपीट और अपमानजनक व्यवहार किया गया, लेकिन हर बार कार्रवाई श्रद्धालुओं के खिलाफ ही होती है।
दिल्ली के श्रद्धालुओं के साथ मारपीट
दरअसल, हाल ही में भस्म आरती के दौरान त्रिवेणी द्वार के अंदर चलित दर्शन की लाइन तोड़कर बैरिकेड में प्रवेश करने के विवाद में दिल्ली के जतिन गोयल, अनुज गोयल, अमर गोयल और सत्यम के साथ सुरक्षाकर्मियों की मारपीट हुई थी, जिसके बाद सुरक्षा कंपनी के एएसओ पवन शर्मा की शिकायत पर चारों श्रद्धालुओं पर ही केस दर्ज कर लिया गया।
काल भैरव मंदिर की अव्यवस्था का भी जिक्र
विधायक ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी के साथ कुछ दिन पहले हुई घटना का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि जब संत समाज और श्रद्धालुओं के साथ लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं, तो यह बेहद चिंता का विषय है। उन्होंने काल भैरव मंदिर में फैली अव्यवस्थाओं की ओर भी इशारा करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं की कोई समीक्षा नहीं हो रही है। उन्होंने उज्जैन के सभी जनप्रतिनिधियों, पंडित-पुजारियों और मंदिर से जुड़े पक्षों से इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है।
सीएम के शहर की छवि हो रही खराब
इससे पहले भाजपा पार्षद शिवेंद्र तिवारी ने भी इस घटना की निंदा करते हुए सुरक्षा गार्डों के बेलगाम व्यवहार पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से मंदिर में आए दिन श्रद्धालुओं से मारपीट हो रही है और गार्ड किसी को कुछ नहीं समझते। पार्षद तिवारी ने चिंता जताते हुए कहा कि उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गृह नगर है, जहां रोजाना हजारों श्रद्धालु आते हैं, ऐसे में इस तरह की घटनाओं से उज्जैन और महाकाल मंदिर समिति दोनों की छवि धूमिल हो रही है।

मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित बाबा महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ हो रही मारपीट और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। दिल्ली से आए चार श्रद्धालुओं के साथ मंदिर परिसर में हुई मारपीट की घटना के बाद अब सत्ताधारी दल भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने ही मंदिर समिति की कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
जानिए 15 नवंबर 2026 का विस्तृत दैनिक पंचांग। सूर्योदय, सूर्यास्त, तिथि, नक्षत्र, योग, करण और राहुकाल की पूरी जानकारी हिंदी में
जानिए 15 नवंबर 2026 का अंक ज्योतिष राशिफल। मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति से जुड़ी संपूर्ण भविष्यवाणी हिंदी में।
15 नवंबर 2026 का राशिफल (15 November 2026 Horoscope) पढ़ें। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानें करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन का संपूर्ण भविष्यफल।
जानिए 14 नवंबर 2026 के लिए मूलांक 1 से 9 तक का संपूर्ण राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार आज का दिन आपके करियर, वित्त, स्वास्थ्य और संबंधों के लिए कैसा रहेगा, यहाँ विस्तार से पढ़ें।
जानिए 14 नवंबर 2026 का राशिफल। मेष, वृषभ, मिथुन सहित सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन। पढ़ें करियर, स्वास्थ्य, धन और परिवार से जुड़ी भविष्यवाणियां।
जानिए 14 नवंबर 2026 का संपूर्ण पंचांग विस्तार से। आज की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल की सही समय सारणी
कार्तिक शुक्ल नवमी को मनाए जाने वाले आंवला नवमी (अक्षय नवमी) 2026 की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व जानें। समझें सत्ययुग के आरंभ और आंवले के वृक्ष की उपासना से जुड़ी पौराणिक मान्यताएं।
छठ महापर्व 2026 (13-16 नवंबर) की पूरी जानकारी। जानिए नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य, उषा अर्घ्य, नियम, पूजा सामग्री और सूर्य उपासना के इस महान पर्व का महत्व।
छठ पूजा 2026 और अंक ज्योतिष का अद्भुत संयोग! जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों को सूर्य उपासना के इस महापर्व पर किन खास बातों और सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह