रीवा के रानी तालाब मंदिर में चैत्र नवरात्र के पहले दिन हजारों श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में मेला सजा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और स्वास्थ्य कैंप की व्यवस्था भी प्रशासन ने की।
चैत्र नवरात्र के पहले दिन मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए 80 हजार श्रद्धालु पहुंचे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, वहीं केंद्रीय जेल में कैदियों ने व्रत रखकर भक्ति दिखाई।
मध्य प्रदेश के धार में स्थित भोजशाला में बसंत पंचमी के अवसर पर आज सुबह से मां वाग्देवी का पूजन किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार धार की भोजशाला में बसंत पंचमी पर सूर्योदय के साथ ही मां वाग्देवी का पूजन शुरू हो गया है। सुबह वेदारंभ संस्कार के साथ की इसकी शुरुआत हो गई है।
उत्तरप्रदेश के प्रयागराज माघ मेले में आज संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घाटों पर लोग ही लोग नजर आए। सुबह 9:30 बजे तक करीब दो करोड़ लोग स्नान कर चुके थे। प्रशासन का दावा है कि आज देर शाम तक कम से कम चार करोड़ लोग डुबकी लगाएंगे।
माघ मेला 2026 की शुरुआत के साथ ही प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सतना और मैहर जंक्शन पर विशेष होल्डिंग एरिया तैयार किए हैं। प्लेटफॉर्म भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा, विश्राम और सुविधाओं को लेकर महाकुंभ मॉडल पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
प्रयागराज महाकुंभ के बाद पहला माघ मेला आज से शुरू हो गया है। पहले दिन पौष पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के पावन संगम स्थल पर पौष पूर्णिमा के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
गरोठ-उज्जैन फोर लेन पर ग्राम ढाबला के पास सोनीपत जा रही बस पलट गई। हादसे में 40 अधिक लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को शामगढ़ के शासकीय अस्पताल लाया गया। दो लोगों को गंभीर चोट लगने पर जिला अस्पताल लाया गया है। हरियाणा के सोनीपत से श्रद्धालु ओंकारेश्वर व महाकालेश्वर के दर्शन करने आए थे।
उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में नए साल पर ठाकुर श्री बांके बिहारी के दर्शन के लिए उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। आज से 5 जनवरी तक श्रद्धालुओं को यात्रा से परहेज करने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।
महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था और दान दोनों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। देश-विदेश से आने वाले भक्त अब पहले से कहीं अधिक संख्या में भगवान महाकाल के दर्शन कर रहे हैं और दिल खोलकर दान भी कर रहे हैं।
राजस्थान में 50 यात्रियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 28 लोग घायल हैं। बस में सभी तीर्थयात्री सवार थे, जो वैष्णो देवी से यात्रा करके लौटे थे और खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहे थे।






















