प्रयागराज महाकुंभ के बाद पहला माघ मेला आज से शुरू हो गया है। पहले दिन पौष पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के पावन संगम स्थल पर पौष पूर्णिमा के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

लाखों श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

प्रयागराज। स्टार समाचार वेब
प्रयागराज महाकुंभ के बाद पहला माघ मेला आज से शुरू हो गया है। पहले दिन पौष पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के पावन संगम स्थल पर पौष पूर्णिमा के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार की अलसुबह से ही लाखों श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस शुभ स्नान के साथ ही एक माह तक चलने वाले कल्पवास का शुभारंभ भी हो गया है। पौष पूर्णिमा के स्नान के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे। भोर होते ही संगम तट पर जयकारों का शोर गूंजने लगा था। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं को खासी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन भक्ति की भावना सभी को प्रेरित कर रही। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

25 लाख श्रद्धालुओं लगाएंगे डुबकी
पौष पूर्णिमा स्नान के लिए शुक्रवार देर रात तक लाखों श्रद्धालु संगम तट पर पहुंच गए। मेला क्षेत्र जाने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति रही। कल्पवासियों ने भी शिविरों में डेरा डाल दिया। पौष पूर्णिमा स्नान को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए गए हैं। मेला के सातों सेक्टर के पांटून पुलों को वनवे कर दिया गया है। शनिवार को पौष पूर्णिमा पर प्रशासन का करीब 25 लाख श्रद्धालुओं के पुण्य की डुबकी लगाने का अनुमान है।
मेले में 2 फर्जी बाबा पकड़े गए
माघ मेले में संगम नोज पर संदिग्ध नजर आने पर पुलिस ने दो बाबाओं को रोक लिया। पूछताछ और जांच पड़ताल में दोनों के पास से नकली नोट बरामद हुए। फर्जी आधार कार्ड भी उनके पास से बरामद हुए। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
माघ मेले में यूपी एटीएस अलर्ट
माघ मेले के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए यूपी एटीएस अलर्ट मोड पर है। मेले में घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और प्रमुख प्रवेश मार्गों पर एटीएस की टीमें तैनात की गई हैं। खुफिया इनपुट के आधार पर लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस और खुफिया एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो।
सीएम योगी ने मेला के शुभारंभ की दी बधाई
इधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने माघ मेला के शुभारंभ की प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने पर लिखा-माघ मेला के शुभारंभ एवं पावन पौष पूर्णिमा की सभी श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए तीर्थराज प्रयाग आए सभी पूज्य साधु-संतों, धमार्चार्यों, सभी अखाड़ों एवं कल्पवासियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। मां गंगा, मां यमुना एवं मां सरस्वती सभी के मनोरथ पूर्ण करें, यही प्रार्थना है।
मकर संक्राति और मौनी अमावस्या पर होंगे महास्नान
हर साल माघ मेले की शुरुआत पौष पूर्णिमा से होती है, जोकि महाशिवरात्रि तक चलता है। 2025 में महाकुंभ होने की वजह से माघ मेला नहीं हुआ था। इससे पहले 2024 में माघ मेला हुआ था। इस साल माघ मेले की शुरुआत 3 जनवरी से हुई है, जो कि महाशिवरात्रि 15 फरवरी तक चलेगा। इस बीच मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या जैसे महत्वपूर्ण दिनों में महास्नान होंगे।
स्नान तिथियां


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च लाठीचार्ज के खिलाफ दायर याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार किया। CJI सूर्यकांत ने वीडियो देखने से किया मना।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्यसभा सांसद शरद पवार और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस कदम को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला किया, जिसमें एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गए। आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी।
संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन नीट पेपर लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा। जानिए लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही से जुड़े मुख्य अपडेट्स।
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने कृषि भूमि से अवैध रेत खनन को रोकने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को व्यापक नियामक ढांचा तैयार करने का निर्देश दिया है। अब AI और सैटेलाइट से होगी निगरानी।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू के स्वास्थ्य मामले में AIIMS निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और अदालत का ताजा आदेश।
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन। पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और आरएमएल अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की पूरी कवरेज।
सुप्रीम कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को सरेंडर करने की सलाह दी है। कोर्ट ने सोनम के वकीलों को दो विकल्प दिए हैं। जानें पूरी खबर विस्तार से।
ल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया। उधर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन और पेपर लीक मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज।