
उज्जैन का रिकॉर्ड तोड़ने 33.28 लाख दीप करने होंगे प्रज्वलित
अयोध्या। स्टार समाचार वेब
दीप जलाने के विश्व कीर्तिमान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अब रामनगरी एक नया इतिहास रचने की तैयारी में है। मध्यप्रदेश के उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को 33.27 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। अब अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान 30 लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। यह लक्ष्य पूरा होने पर अयोध्या एक साथ सर्वाधिक दीप प्रज्वलित करने में विश्व में दूसरे स्थान पर आ जाएगा। सात नवंबर को सरयू तट के 56 घाटों पर 30 लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 33 लाख दीप मंगाए जा रहे हैं।
कब कितने दीप हुए प्रज्वलित
दीपोत्सव की शुरुआत वर्ष 2017 में 1,87,213 दीप प्रज्वलित करने के साथ हुई थी। पहले ही साल अयोध्या ने उज्जैन के 1.51 लाख दीप जलाने के रिकॉर्ड को तोड़ा था। दीपोत्सव में 2018 में 3,01,152, 2019 में 4,04,026 और 2020 में 6,06,569 दीप जलाए गए।
2021-22 में बनया कीर्तिमान
वर्ष 2021 में 9,41,551 दीप जलाकर अयोध्या ने नया कीर्तिमान बनाया। इसके बाद उज्जैन ने वर्ष 2022 में महाशिवरात्रि पर 11,71,078 दीप जलाकर अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ा। उसी वर्ष अयोध्या ने 15,76,955 दीप प्रज्वलित कर फिर नया रिकॉर्ड बनाया।
2025 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
वर्ष 2023 में उज्जैन में 18,82,229 दीप जलाए गए, लेकिन अयोध्या ने उसी वर्ष 22,23,000 दीप प्रज्वलित कर यह रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। वर्ष 2024 में उज्जैन में 5.51 लाख दीप जलाए गए। वहीं, अयोध्या में 25,12,000 से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। वर्ष 2025 में रामनगरी के 56 घाटों पर 26,17,215 दीप जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया।
पीएम के जन्मदिन पर बना था विश्व रिकॉर्ड
इस वर्ष 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर मध्यप्रदेश के उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर 33,27,125 दीप प्रज्वलित किए जाने का रिकॉर्ड सामने आया। ऐसे में अयोध्या में इस बार 30 लाख दीप जलाने का लक्ष्य उज्जैन के रिकॉर्ड से कम है। हालांकि, रामनगरी अपने पिछले वर्ष के 26.17 लाख दीपों के रिकॉर्ड से 3.83 लाख अधिक दीप जलाने की तैयारी कर रही है। उज्जैन के रिकॉर्ड को पार करने के लिए अयोध्या को करीब 33.28 लाख दीप प्रज्वलित करने होंगे।

25 अक्टूबर का मूलांक फल (Mulank Phal) पढ़ें। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें करियर, वित्त और स्वास्थ्य का हाल।
25 अक्टूबर का दैनिक राशिफल। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, धन, स्वास्थ्य और लव लाइफ का पूरा हाल।
25 अक्टूबर 2026 के पंचांग के अंतर्गत जानें आज की तिथि शुक्ल चतुर्दशी, नक्षत्र रेवती, राहुकाल का समय, अभिजित मुहूर्त और शरद पूर्णिमा से जुड़ी संपूर्ण ज्योतिषीय गणना।
24 October 2024 Mulank Rashifal: जानिए अपनी जन्मतिथि (मूलांक 1 से 9) के अनुसार 24 अक्टूबर 2024 का दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल। जानें कैसा रहेगा आपका करियर, धन लाभ, सेहत और शुभ उपाय।
24 October 2024 Rashifal in Hindi: जानिए 24 अक्टूबर 2024 का दैनिक राशिफल। मेष से मीन राशि तक के जातकों के लिए नौकरी, व्यापार, धन लाभ, सेहत और लव लाइफ से जुड़ी ज्योतिषीय भविष्यवाणियां और अचूक उपाय।
24 अक्टूबर 2026 का विस्तृत हिंदू पंचांग। जानें शनिवार की तिथि, नक्षत्र, योग, अभिजित मुहूर्त, राहुकाल का समय और ग्रहों की चाल की पूरी जानकारी।
करवा चौथ 2026 की सही तिथि, पूजा मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और व्रत के जरूरी नियम जानें। जानिए सरगी, निर्जला व्रत, सोलह श्रृंगार और कथा का क्या महत्व है।
23 अक्टूबर 2026 का मूलांक फल: जानें आज अंक ज्योतिष के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। मूलांक 1 से 9 तक के करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति का विस्तृत दैनिक भविष्यफल पढ़ें।
23 अक्टूबर 2026 दैनिक राशिफल: जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन से लेकर मीन राशि वालों का भाग्य, करियर, सेहत, आर्थिक स्थिति और शुभ अंक-रंग विस्तार से।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह