उज्जैन जिले के तराना में गुरुवार रात विहिप के पूर्णकालिक सदस्य सोहिल ठाकुर पर हुए हमले के बाद लगातार माहौल बिगड़ता जा रहा है। शुक्रवार की दोपहर को हुए उपद्रव के बाद देर रात को भी कुछ उपद्रवियों ने लकड़ी के टाल को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान उपद्रवी नकाब पहनकर आए थे।

हमले के बाद लगातार माहौल बिगड़ता जा रहा है।

उज्जैन। स्टार समाचार वेब
उज्जैन जिले के तराना में गुरुवार रात विहिप के पूर्णकालिक सदस्य सोहिल ठाकुर पर हुए हमले के बाद लगातार माहौल बिगड़ता जा रहा है। शुक्रवार की दोपहर को हुए उपद्रव के बाद देर रात को भी कुछ उपद्रवियों ने लकड़ी के टाल को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान उपद्रवी नकाब पहनकर आए थे। पुलिस ने अब तक 25 को गिरफ्तार कर लिया है। तराना में आज तीसरे दिन भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि कुछ दुकाने खुली हैं। दरअसल, शुक्रवार रात एक बार फिर तनाव बढ़ गया। शहर में कुछ स्थानों पर फिर पथराव किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा। वहीं प्रशासन की ओर से स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने की लगातार कोशिश जारी है। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
कलेक्टर-एसपी ने तरान में डाला डेरा
तराना पहुंचे कलेक्टर सिंह और एसपी शर्मा ने रात तराना में ही रुके और उपद्रवियों पर कठोर कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों की संख्या और बढ़ेगी। सीसीटीवी फुटेज लगातार चैक कर रहे हैं, जिससे उन्हें नामजद चिह्नित कराया जा रहा है। जितने भी लोग माहौल खराब कर उपद्रव करने में शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस पेट्रोलिंग तेज
प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग तेज कर दी है। अब तक 25 उपद्रवियों को हिरासत में लिया जा चुका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हिंसा में शामिल हर चेहरे की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन और एसपी प्रदीप शर्मा ने भारी पुलिस बल के साथ तनावग्रस्त इलाकों में फ्लैग मार्च किया।
दो समुदाय के युवकों से उपजा विवाद
पूरे विवाद की जड़ बजरंग दल के प्रचारक साहिल ठाकुर और काजी चौक निवासी सलमान बेग के बीच विवाद था। साहिल ठाकुर लगातार लव जिहाद रोकने और गाय संरक्षण को लेकर काम कर रहा था। इसी बात को लेकर सलमान बेग ने उससे दुश्मनी पाल ली थी। ये दोनों कई बार आमने-सामने हुए। हालांकि, उनमें कोई विवाद नहीं हुआ। लेकिन, 23 जनवरी की शाम को साहिल ठाकुर और रजत ठाकुर को गाय के मुंह में डिब्बा फंसने की सूचना मिली। दोनों गाय के मुंह से डिब्बा निकालने पहुंच गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे सलमान ने गाड़ी रोकी। साहिल को अपशब्द कहे और वहां से चला गया।
सलमान ने साथियों के साथ किया हमला
23 जनवरी को ही शाम 7 बजे श्रीराम मंदिर के पास साहिल अपने भाई रजत के साथ बैठा था। तभी सलमान अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। उसके साथ ईशान मिर्जा, सप्पान मिर्जा, शादाब उर्फ इडली, रिजवान मिर्जा और नावेद थे। सभी ने साहिल पर हमला कर दिया। साहिल के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिलते ही हिंदूवादी संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तराना थाने का घेराव कर दिया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भोपाल में लोअर लेक के पास पेड़ों में जहरीले रसायन डालकर सुखाने पर गहरी नाराजगी जताई है। NGT ने भोपाल नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
भोपाल में नर्सिंग काउंसिल के सामने NSO के बैनर तले छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। GNM-बीएससी नर्सिंग रिजल्ट और स्कॉलरशिप समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं छात्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद में अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन से चर्चा की। पीएम मित्र पार्क और बरलाई में निवेश से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो. सुरेंद्र सिंह परिहार के पेंशन और स्वत्व भुगतान पर शिकायत के बाद रोक लगी है। जीडीसी प्राचार्य अब आयुक्त उच्च शिक्षा से मार्गदर्शन लेकर आगे निर्णय लेंगी।
रीवा में लोकायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले एक लाख मासिक मांगने का आरोप।
रीवा में सिरमौर चौक से गंगा वाटिका तक विशाल तिरंगा यात्रा निकली। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित हजारों नागरिक शामिल हुए। पुलिस और केंद्रीय जेल ने भी रैलियां निकालीं, रंगोली से देशभक्ति का संदेश दिया।
देवास जिले के कमलापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी करने के बदले 5000 रुपये की रिश्वत लेते पंचायत सचिव ओमप्रकाश सारण को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
सिंगरौली के पुरैल गांव में महिला की फांसी से मौत के अगले दिन पति का शव जंगल में फंदे पर मिला। दोनों पक्षों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस एफएसएल और डॉग स्क्वायड से जांच कर रही है।
रीवा लोक निर्माण विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को लोकायुक्त ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले हर माह एक लाख मांगने का आरोप।