
मध्य प्रदेश में यूसीसी लागू: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) बिल के ऐतिहासिक रूप से पारित होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्टार समाचार से बातचीत में कहा कि यूसीसी बिल पास करने के लिए जगदीशपुर को चुनना जगदीशपुर की आत्मा को जीवंत करना था। उन्होंने कहा कि अतीत में जगदीशपुर का नाम बदलकर "इस्लामनगर' कर दिया गया था, जो उससे पहले मूल रूप से जगदीशपुर ही था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब अफगान सरदारों जैसे मुस्लिम शासकों ने यहां कदम रखे थे, तो यह वह स्थान था जहां पहली बार शरिया कानून लागू किया गया था। इस कानून के माध्यम से प्रदेश के लोगों को एक विशिष्ट और बाध्यकारी धार्मिक नियमों के तहत जीने के लिए विवश किया गया था। यह भोपाल रियासत की पुरानी राजधानी और एक अलग युग का प्रतीक था। वर्तमान सरकार ने एक समान कानून लागू करके उसी "जगदीशपुर की आत्मा को जीवंत' करने का काम किया है। अब राज्य में कानून के समक्ष हिंदू, मुसलमान, पारसी या ईसाई—किसी के बीच कोई भेद नहीं किया जाएगा। यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के संकल्प की वास्तविक आत्मा है।
मुस्लिम महिलाओं को मिलेगा सबसे बड़ा लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि कमेटी गठन के समय मुस्लिम समाज (महिला-पुरुष) के समर्थन की उम्मीद थी, मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने इस विषय को कभी भी किसी एक धर्म विशेष तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस कानून का सबसे अधिक और प्रत्यक्ष लाभ यदि किसी वर्ग को मिलने वाला है, तो वह मुस्लिम समाज की बहनें और महिलाएं हैं। सरकार ने जमीनी स्तर तक सभी की सहभागिता सुनिश्चित की, जिसके सकारात्मक और सुखद परिणाम आज सबके सामने हैं।
कांग्रेस की राजनीति और भ्रम फैलाने के आरोपों पर पलटवार
रविवार को कैबिनेट की मंजूरी, सोमवार को विधानसभा में प्रस्तुति और मंगलवार को बिल पारित होने की तीव्र प्रक्रिया पर कांग्रेस द्वारा आदिवासियों को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम पर सीएम मोहन यादव ने तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से छल और भ्रम की राजनीति करती आई है, लेकिन अब जनता के सामने उनकी पोल खुल चुकी है। सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस कानून के दायरे से आदिवासी समाज को पूरी तरह बाहर रखा गया है। इसके अलावा, मुस्लिम समाज के हित में किए गए कार्यों को खुद मुस्लिम समाज भली-भांति समझता है। यही वजह है कि आज पूरे मध्य प्रदेश का माहौल इस बात की गवाही दे रहा है कि यूसीसी को समाज के सभी वर्गों ने सहर्ष अंगीकार कर लिया है।
सरकार और CJP की बैठक के बाद बड़ा खुलासा। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं, लेकिन प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज केस हटाने पर विचार करेगी सरकार। जानिए पूरी खबर विस्तार से।
NEET UG पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र सरकार ने पेपर लीक संशोधन बिल को कैबिनेट की मंजूरी दे दी है। इसे 27 जुलाई को संसद में पेश किया जाएगा। पीएम मोदी के संदेश और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं पर आधारित पूरी रिपोर्ट।
नीट पेपर लीक विवाद और देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच जेएनयू ने छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जंतर मंतर के प्रदर्शनों से दूर रहने और सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर दिए गए निर्देशों की विस्तृत जानकारी यहां पढ़ें।
संसद के मानसून सत्र के पांचवें दिन NEET पेपर लीक, विपक्ष के हंगामे और सरकार द्वारा लाए जाने वाले नए सख्त विधेयक पर विस्तृत अपडेट पढ़ें।
देशभर में मानसून की भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। गुजरात में मानसून ने विकराल रूप धारण कर लिया है।
संयुक्त परिवार प्रणाली के लगातार खत्म होने और एकल परिवारों में बच्चों को समय देने के बजाय मोबाइल-गैजेट्स थमा देने पर सुप्रीम कोर्ट ने गहरी चिंता और नाराजगी जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यदि माता-पिता की जगह मोबाइल ले लेंगे, तो यह स्थिति समाज के लिए विनाशकारी साबित होगी और आने वाली पीढ़ी पारिवारिक रिश्तों व बंधनों से पूरी तरह अनजान हो जाएगी।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी सीजेपी के धरना-प्रदर्शन के बीच राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। संसद मार्ग और टॉलस्टाय मार्ग सहित कई संवेदनशील इलाकों में भारी बैरिकेडिंग की गई है और बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्रों के धरना-प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 24 जुलाई को बड़े देशव्यापी प्रदर्शन की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पेपर लीक के मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का ऐलान किया है। वहीं, सीजेपी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी रखने की घोषणा की है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह