उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में खाली पांचों सीट पर आज नए मंत्रियों ने शपथ ली। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटा. गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे।
By: Arvind Mishra
Mar 20, 202610:52 AM
देहरादून। स्टरा समाचार वेब
उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में खाली पांचों सीट पर आज नए मंत्रियों ने शपथ ली। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटा. गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। दरअसल, उत्तराखंड में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं चल रही थीं। केंद्रीय नेतृत्व के साथ कैबिनेट विस्तार पर कई दौर की वार्ता भी हो चुकी हैं। शपथ लेने वाले में विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, राम सिंह केड़ा और विधायक प्रदीप बत्रा ने नए मंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटा. गुरमीत सिंह ने शपथ दिलाई।
पांच पद खाली
धामी सरकार में मंत्रिमंडल में कुल पांच पद खाली थे। एक पद मंत्री चंदन रामदास के निधन और दूसरा पद प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था। वहीं मंत्रियों के तीन पद पहले से खाली चल रहे थे।