जीटी रोड पर समालखा के पास गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जहां तीन वाहनों की टक्कर के बाद आग लगने से एक युवती जिंदा जल गई व महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसा दिल्ली लेन पर उत्सव गार्डन के सामने करीब साढ़े नौ बजे हुआ।

ईद मनाने के लिए बरेली जा रहे थे।
पानीपत। स्टार समाचार वेब
जीटी रोड पर समालखा के पास गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जहां तीन वाहनों की टक्कर के बाद आग लगने से एक युवती जिंदा जल गई व महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसा दिल्ली लेन पर उत्सव गार्डन के सामने करीब साढ़े नौ बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, कुरुक्षेत्र निवासी सुनील एमजी हेक्टर कार से बहन को लेने दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे। रास्ते में एक खराब कार खड़ी होने से अपनी गाड़ी रोकी। तभी पीछे से ईको वैन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ईको में सवार लोग उतर ही रहे थे कि तभी पीछे से तेज रफ्तार राजस्थान रोडवेज बस ने ईको को टक्कर मार दी। इससे ईको में आग भड़क उठी। ईको में सवार एक युवती का पैर सीट में फंसे रहने से वह जिंदा जल गई। ईको में सवार अन्य यात्रियों में से करीब 10 लोग बाहर निकल जान बचा सके।
टक्कर के बाद लगी भीषण आग
टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनील की कार साइड में खिसक गई, लेकिन बस ईको को घसीटते हुए आगे ले गई। इसी दौरान ईको में लगा सीएनजी सिलेंडर फट गया, जिससे वैन में भीषण आग लग गई। बाकी सवारी किसी तरह भाग निकलीं, लेकिन एक युवती गाड़ी में ही फंस गई। उसका पैर सीट में फंस गया था, जिससे उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। आग इतनी भयानक थी कि पूरी ईको जलकर राख हो गई और बस के केबिन में भी आग फैल गई।
फायर ब्रिगेड ने काबू पाया
आसपास के लोगों ने बस को पीछे धकेला और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। थाना समालखा प्रभारी गुलशन कुमार, चौकी इंचार्ज अनिल कुमार और हाईवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को रोका। चार लेन वाली जीटी रोड पर वन-लेन ट्रैफिक चलाया गया।
पुलिस जांच जारी, चालक फरार
क्रेन बुलाकर जली हुई ईको, बस और अन्य वाहनों को हटवाया गया, जिससे ट्रैफिक सुचारू रूप से बहाल किया गया। मृतक युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए पानीपत सिविल अस्पताल भेजा गया। तीन घायलों को पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ईको चालक और बस चालक मौके से फरार हो गए। सभी सवारी पानीपत की एक फैक्ट्री में मजदूरी करते थे और ईद मनाने के लिए बरेली जा रहे थे।
यह भी पढ़िए....


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के जमुई, समस्तीपुर और बांका से लेकर दिल्ली के कालकाजी और ओडिशा के धेनकनाल तक—देश के अलग-अलग हिस्सों से सामने आई यौन हिंसा की जघन्य घटनाओं ने एक बार फिर पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इन घटनाओं के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आक्रोश है।
उत्तरप्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज सुबह तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार तीन लोग डिवाइडर के ऊपर से उछलकर एक्सप्रेसवे की जाली पार करते हुए आरओडब्ल्यू क्षेत्र में पत्थरों पर जा गिरे।
अर्नब चक्रवात के प्रभाव से देश के उत्तर और मध्य राज्यों में भारी तबाही का मंजर है। उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तंत्र अब दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है, जिसके चलते राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत 14 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के न्यूयॉर्क में दिए भाषण का भारत ने करारा जवाब दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को आईना दिखाया है। संयुक्त राष्ट्र में पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को जवाब देते हुए कहा, आज दोपहर, जनरल असेंबली ने पाकिस्तान के प्रतिनिधि की कुछ अजीब बातें सुनीं।
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम के गबन मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच में सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चैट और भारी नकदी बरामदगी का खुलासा हुआ है।
इसरो प्रमुख डॉ. वी नारायणन ने आईआईटी दिल्ली के कार्यक्रम में भारत के भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों की रूपरेखा साझा की है। गगनयान, चंद्रयान-4, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (2028) और 2040 तक चांद पर मानव भेजने से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
बीजेपी के पूर्व सांसद हरनाथ सिंह यादव ने SC/ST कानून के दुरुपयोग को रोकने और OBC-General के सम्मान की बात कही है। साथ ही उन्होंने आरक्षित वर्गों में क्रीमी लेयर को बाहर करने की मांग उठाई है।
दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में अमेरिकी और यूक्रेनी नागरिकों को डिफॉल्ट जमानत पर रिहा कर दिया है। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों नहीं लगा UAPA
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन। बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में SIR को लेकर याचिकाएं दायर। जानिए इस विवाद से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स।
सुप्रीम कोर्ट ने अदालत में हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की जनहित याचिका खारिज कर दी है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि ऐसे बदलाव चरणबद्ध तरीके से होते हैं।