मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के नेशनल हाईवे-43 पर तेज रफ्तार कार ने डीजल लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में कार ड्राइवर और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। हादसा बीती देर रात हुआ। मामला कोतमा थाना क्षेत्र का है।

कार सवार इलाज के लिए शहडोल गए थे और वहां से राजनगर लौट रहे थे।
अनूपपुर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के नेशनल हाईवे-43 पर तेज रफ्तार कार ने डीजल लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में कार ड्राइवर और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। हादसा बीती देर रात हुआ। मामला कोतमा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार मृतकों में कार चालक प्यारे शर्मा (45) और गीता पनिका (44), निवासी राजनगर, शामिल हैं। वहीं, मनेंद्रगढ़ निवासी मीना देवांगन (33) और हरिशंकर चतुर्वेदी (62) गंभीर रूप से घायल हैं। कार सवार इलाज के लिए शहडोल गए थे और वहां से राजनगर लौट रहे थे।
कार के उड़ गए परखच्चे
कार कोतमा के पास राजेंद्र फिलिंग स्टेशन के नजदीक निगवानी तिराहा के पास पहुंची थी। इस दौरान सामने चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी।
कार में ये लोग थे सवार
कार में प्यारे शर्मा, गीता पनिका, मीना देवांगन और हरिशंकर चतुर्वेदी सवार थे। प्यारे शर्मा कार चला रहे थे। हादसे में उनके सिर और सीने पर गंभीर चोटें आईं, जबकि गीता पनिका के सिर में गंभीर चोट लगने से अधिक खून बह गया। गहरे घावों के कारण दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस मौके पर पहुंची
हादसे के बाद नेशनल हाईवे-43 पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के करीब 10 मिनट के भीतर पुलिस मौके पर पहुंच गई। चालक स्टीयरिंग में फंसा हुआ था, जबकि अन्य लोग कार के तड़प रहे थे।
पीएम के लिए भेजा शव
कोतमा पुलिस ने घायलों को कोतमा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में 21 साल के लंबे इंतजार के बाद 25 सितंबर को बड़े तामझाम के साथ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत की गई। भेल दशहरा मैदान से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिन 351 आधुनिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, उनकी जमीनी हकीकत 24 घंटे के भीतर ही बेनकाब हो गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। यह धमकी राज्य आपातकालीन सेवा डायल-112 के आधिकारिक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर भेजी गई थी।
सूने आंगनों में खिलखिलाहट की गूंज और तरसती बांहों को आखिरकार एक अधूरा-सा सुकून मिल गया। मध्य प्रदेश में ममता का दायरा और परिवारों का दिल इस कदर बढ़ा है कि बीते पांच वर्षों के सभी रिकॉर्ड पीछे छूट गए। लगातार दूसरे साल यह साबित हुआ है कि समाज की सोच में एक मानवीय बदलाव आ रहा है।
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।