बांग्लादेश में कल देर रात भारी बवाल देखने को मिला। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में प्रदर्शनकारियों ने जमकर उपद्रव किया। इस दौरान कई इमारतों और वाहनों को आग के हवाले किया गया। दरअसल, इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद पड़ोसी देश में हिंसा भड़की और स्थिति बिगड़ती गई।

पड़ोसी देश बांग्लादेश एक बार फिर गंभीर राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल की गिरफ्त में है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पड़ोसी देश बांग्लादेश एक बार फिर गंभीर राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल की गिरफ्त में है। एंटी-इंडिया कट्टरपंथी नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद देशभर में भड़के हिंसक प्रदर्शनों ने न सिर्फ कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है, बल्कि भारत-बांग्लादेश संबंधों को भी तनाव के नए मोड़ पर ला खड़ा किया है। हालात ऐसे हो गए हैं कि आगामी चुनावों से पहले यह उबाल कहीं पूरी तरह आउट आॅफ कंट्रोल हो गया है। दरअसल, बांग्लादेश में देर रात भारी बवाल हो गया। ढाका में प्रदर्शनकारियों ने जमकर उपद्रव किया। इस दौरान कई इमारतों और वाहनों को आग के हवाले किया गया।

उस्मान की मौत के बाद उपद्रव
इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद पड़ोसी देश में हिंसा भड़की और स्थिति बिगड़ती गई। इस दौरान कई मीडिया संस्थानों को भी निशाना बनाया गया। इस दौरान भीड़ ने प्रोथोम आलो के कार्यालयों में तोड़फोड़ की और कारवान बाजार स्थित द डेली स्टार की इमारत में आग लगा दी। इस दौरान कई पत्रकारों को जिंदा जलाने की कोशिश की गई।
बांग्लादेश में फिर इसलिए भड़की हिंसा
बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना की सत्ता के खिलाफ आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाने वाले इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की पिछले दिनों सिंगापुर में मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद ढाका में भारी बवाल देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने देर रात कई मीडिया संस्थानों को आग के हवाले कर दिया। वहीं, प्रदर्शन कर रहे लोगों ने राजशाही में अवामी लीग के दफ्तरों को भी आग के हवाले कर दिया।
यूनुस ने बुलाई आपात बैठक
बांग्लादेश में सुलगी हिंसा ने कानून व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है। इस बीच अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने हाई लेवल बैठक बुलाई है। हादी की मौत की जानकारी सामने आने के बाद बड़ी संख्या में लोग शाहबाद चौराहे पर एकत्र हुए। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने चौराहे पर जाम लगा दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां लहराते हुए हादी की सुरक्षा में नाकाम रहने का आरोप जड़ा।
इमारतों को किया आग के हवाले
प्रदर्शनकारियों ने सबसे पहले करवान बाजार में स्थित प्रथम आलो के दफ्तर पर हमला किया। इस दौरान उन्होंने फर्नीचर समेत कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने कई मीडिया संस्थानों के पत्रकारों को भी निशाना बनाया और उनपर हमले किए।
सिंगापुर में हुई थी हादी की मौत
गौरतलब है कि 12 दिसंबर को ढाका के बिजॉयनगर इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों ने इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी को गोली मार दी। हादी की स्थिति बिगड़ती देख सबसे पहले उन्हें ढाका में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। हालांकि, बाद में उनको एयर एंबुलेंस से 15 दिसंबर को सिंगापुर उपचार के लिए भेजा गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।