×

हम शांति के लिए तैयार लेकिन यूक्रेन चार इलाकों से पीछे हट जाए : रूस

रूस ने कहा है कि वह यूक्रेन के साथ शांति चाहता है, लेकिन अपने सैन्य और राजनीतिक लक्ष्य हासिल करना उसकी प्राथमिकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को 50 दिन का अल्टीमेटम दिया था कि वह संघर्षविराम पर सहमत हो, वरना उस पर भारी प्रतिबंध लगाए जाएंगे। 

By: Sandeep malviya

Jul 20, 20259:06 PM

view14

view0

हम शांति के लिए तैयार लेकिन यूक्रेन चार इलाकों से पीछे हट जाए : रूस

मॉस्को। रूस ने कहा है कि वह यूक्रेन के साथ शांति चाहता है, लेकिन अपने सैन्य और राजनीतिक लक्ष्य हासिल करना उसकी प्राथमिकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को 50 दिन का अल्टीमेटम दिया था कि वह संघर्षविराम पर सहमत हो, वरना उस पर भारी प्रतिबंध लगाए जाएंगे। इसी बीच, यूक्रेन ने शांति वार्ता का नया प्रस्ताव रखा है और राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से सीधी बातचीत की इच्छा जताई है। यह बात क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने रविवार को कही। यह बयान उस वक्त आया, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को 50 दिन की समयसीमा दी है कि वह संघर्षविराम पर सहमत हो जाए, वरना उसे और कड़े प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।

पेस्कोव और अन्य रूसी अधिकारी पहले भी यूक्रेन और पश्चिमी देशों के इस आरोप को खारिज कर चुके हैं कि रूस जानबूझकर शांति वार्ता में देरी कर रहा है। इस बीच, रूस ने यूक्रेन के शहरों पर लंबी दूरी से ड्रोन और मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे हमले और ज्यादा बढ़ सकते हैं। पेस्कोव ने रूसी सरकारी टीवी के रिपोर्टर पावेल जारुबिन से बातचीत में कहा, राष्ट्रपति पुतिन पहले भी कई बार कह चुके हैं कि वह यूक्रेन में शांति चाहते हैं और यह मामला जल्द से जल्द सुलझे। लेकिन यह एक लंबी प्रक्रिया है, इसके लिए मेहनत चाहिए और यह आसान नहीं है। उन्होंने आगे कहा, हमारे लिए सबसे जरूरी बात अपने लक्ष्य हासिल करना है। हमारे लक्ष्य स्पष्ट हैं।

रूस का कहना है कि कोई भी शांति समझौता तभी हो सकता है, जब यूक्रेन उन चार इलाकों से पीछे हट जाए, जिन्हें रूस ने सितंबर 2022 में अवैध रूप से अपने में मिलाया था, लेकिन पूरी तरह कब्जा नहीं कर पाया। इसके अलावा,  रूस चाहता है कि यूक्रेन नाटो में शामिल होने की अपनी कोशिश छोड़े और अपनी सेना की ताकत सीमित करे। यूक्रेन और उसके पश्चिमी सहयोगी इन मांगों को खारिज कर चुके हैं।  14 जुलाई को राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस को चेतावनी दी थी कि अगर 50 दिन में शांति समझौता नहीं होता तो अमेरिका रूस पर भारी टैरिफ (आयात कर) लगाएगा। ट्रंप ने साथ ही यह भी कहा कि अमेरिका यूक्रेन को हथियार भेजने की प्रक्रिया को फिर से तेज करेगा। इससे पहले रूस और यूक्रेन के बीच इस्तांबुल में कई दौर की वार्ता हो चुकी है, जिनमें कुछ कैदियों की अदला-बदली तो हुई, लेकिन संघर्षविराम पर कोई ठोस प्रगति नहीं हुई।

ट्रंप ने कहा था कि अगर रूस नहीं मानेगा, तो अमेरिका रूस के व्यापारिक साझेदारों को निशाना बनाकर उसे वैश्विक स्तर पर अलग-थलग कर देगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि यूरोपीय देश अब अमेरिका से अरबों डॉलर के हथियार खरीदेंगे, जिन्हें यूक्रेन भेजा जाएगा, ताकि वहां के हथियार भंडार को फिर से भरा जा सके। इस योजना में पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम भी शामिल है, जिसकी यूक्रेन को सबसे ज्यादा जरूरत है, क्योंकि वह रूसी ड्रोन और मिसाइल हमलों से जूझ रहा है। हाल ही में अमेरिका की प्रतिबद्धता पर संदेह तब हुआ, जब पेंटागन ने अपने हथियार भंडार में कमी के कारण यूक्रेन को भेजी जाने वाली आपूर्ति को अस्थायी रूप से रोक दिया था।

COMMENTS (0)

RELATED POST

Pakistan-Afghanistan War 2026: पाकिस्तान का काबुल पर हवाई हमला, तालिबान ने मार गिराया पाक फाइटर जेट

Pakistan-Afghanistan War 2026: पाकिस्तान का काबुल पर हवाई हमला, तालिबान ने मार गिराया पाक फाइटर जेट

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच युद्ध शुरू। पाक एयरफोर्स की कंधार और काबुल पर एयरस्ट्राइक। तालिबान का दावा- 55 पाक सैनिक मारे गए और फाइटर जेट गिराया।

Loading...

Feb 27, 20261:43 PM

पीएम मोदी का इस्राइल दौरा: 'विशेष सामरिक साझेदारी' का नया युग, UPI और डिफेंस पर हुए बड़े समझौते

पीएम मोदी का इस्राइल दौरा: 'विशेष सामरिक साझेदारी' का नया युग, UPI और डिफेंस पर हुए बड़े समझौते

पीएम मोदी की इस्राइल यात्रा के लाइव अपडेट्स। जानें मोदी-नेतन्याहू प्रेस वार्ता की मुख्य बातें, UPI समझौता, और भारत-इस्राइल के बीच हुई स्पेशल स्ट्रैटिजिक पार्टनरशिप की पूरी जानकारी

Loading...

Feb 26, 20265:01 PM

ब्राजील में जल प्रलय: भीषण बाढ़ से 46 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

ब्राजील में जल प्रलय: भीषण बाढ़ से 46 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील में कुदरत का भयानक कहर देखने को मिल रहा है। दक्षिण-पूर्व ब्राजील में भीषण बाढ़ से लगातार मृतकों का आंकड़ा बढ़ रहा है। अब तक 46 लोगों की मौत हो गई। कई लोग लापता है, जिनको तलाश जारी है। वहीं सैकड़ों लोग अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर है।

Loading...

Feb 26, 202610:34 AM

PM Modi Israel Visit: पीएम मोदी की इस्राइल यात्रा; 'भगवा' कनेक्शन पर सारा नेतन्याहू संग ठहाके

PM Modi Israel Visit: पीएम मोदी की इस्राइल यात्रा; 'भगवा' कनेक्शन पर सारा नेतन्याहू संग ठहाके

प्रधानमंत्री मोदी की इस्राइल यात्रा में 'भगवा' रंग ने सुर्खियां बटोरीं। जानें नेतन्याहू के साथ हुई इस मुलाकात के मायने और रक्षा सौदों से लेकर हेक्सागॉन अलायंस तक का पूरा ब्योरा।

Loading...

Feb 25, 20267:19 PM

ट्रंप का दावा- ऑपरेशन सिंदूर में मारे जाते पाकिस्तान के पीएम शहबाज  

ट्रंप का दावा- ऑपरेशन सिंदूर में मारे जाते पाकिस्तान के पीएम शहबाज  

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने आज यानी बुधवार को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम का श्रेय लेते हुए सांसदों को अपने स्टेट आफ द यूनियन संबोधन में बताया कि उनके हस्तक्षेप से दोनों देशों के बीच संभावित परमाणु संघर्ष टल गया है।

Loading...

Feb 25, 202610:27 AM