×

पश्चिम बंगाल: बिहार की तर्ज पर ममता का किला भेदने में जुटी भाजपा

बंगाल में ममता (टीएमसी) का किला भेदने में भाजपा अभी से जुट गई है। भाजपा की कवायद देखकर दिल्ली से पश्चिम बंगाल तक सियासी हलचल बढ़ गई है। भाजपा का यह निर्णय यह भी दर्शाता है कि पार्टी बंगाल को लेकर पूरी तरह गंभीर है।

By: Arvind Mishra

Jan 19, 202610:28 AM

view11

view0

पश्चिम बंगाल: बिहार की तर्ज पर ममता का किला भेदने में जुटी भाजपा

भाजपा की कवायद देखकर दिल्ली से पश्चिम बंगाल तक सियासी हलचल बढ़ गई है।

  • विस चुनाव में बिहार मॉडल अपनाएगी भाजपा
  • राज्य के सात नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • पांच नेताओं को लोकसभा प्रभारी बनाया गया
  • बिहार मॉडल से संगठन और जनाधार बढ़ेगा

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

बंगाल में ममता (टीएमसी) का किला भेदने में भाजपा अभी से जुट गई है। भाजपा की कवायद देखकर दिल्ली से पश्चिम बंगाल तक सियासी हलचल बढ़ गई है। भाजपा का यह निर्णय यह भी दर्शाता है कि पार्टी बंगाल को लेकर पूरी तरह गंभीर है। पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा ने राज्य में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, लेकिन नेतृत्व का आकलन है कि निरंतर संगठनात्मक हस्तक्षेप से ही स्थायी राजनीतिक बढ़त हासिल की जा सकती है। दरअसल, भाजपा ने बंगाल विधानसभा चुनाव में बिहार मॉडल अपनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिहार में संगठन से जुड़े सात प्रदेश पदाधिकारियों को बंगाल भेजा गया है। इसमें पांच को लोकसभा का प्रभारी बनाया गया है। राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से बंगाल के प्रभारी और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के नेतृत्व में अनुभवी नेताओं को संगठनात्मक रूप से पार्टी जनाधार विस्तार के लिए लगाया गया था। इसमें मुख्य रूप से संगठन निर्माण, बूथ प्रबंधन, सामाजिक संतुलन एवं चुनावी तालमेल जैसे दायित्व भी शामिल है।

बिहार अनुभव को बंगाल में झोंका

बंगाल फतह के लिए बिहार संगठन से जुड़े पांच पार्टी पदाधिकारियों को पश्चिम बंगाल में लोकसभा प्रभारी बनाकर भेजा है। इस कदम को पार्टी की उस रणनीति के रूप में देखा जा रहा है, जिसके तहत संगठनात्मक रूप से मजबूत राज्यों के अनुभवी नेताओं को उन क्षेत्रों में जिम्मेदारी दी जा रही है, जहां पार्टी विस्तार एवं सशक्तीकरण की संभावनाएं देख रही है।

पांडेय से ‘मंगल’ की उम्मीद

भाजपा नेतृत्व का मानना है कि बिहार में संगठन निर्माण, बूथ प्रबंधन, सामाजिक संतुलन और चुनावी तालमेल का जो मॉडल विकसित हुआ है, उसका प्रभावी उपयोग बंगाल में किया जा सकता है। बंगाल में भाजपा के प्रदेश प्रभारी और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय द्वारा बिहार से भेजे गए पांचों पदाधिकारी लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े रहे हैं।

बूथ स्तर तक प्रबंधन का जिम्मा

बंगाल में इन प्रभारी पदाधिकारियों की भूमिका केवल चुनाव प्रबंधन तक सीमित नहीं होगी। वे स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ नियमित संवाद, सामाजिक संगठनों से संपर्क, मतदाता समूहों की पहचान और मुद्दा आधारित अभियान को भी मजबूती देंगे। खासकर उन क्षेत्रों में, जहां भाजपा का जनाधार बढ़ा है, लेकिन संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की जरूरत है, वहां बिहार से गए प्रभारी अहम भूमिका निभाएंगे।

COMMENTS (0)

RELATED POST

Assembly Election Dates: केरल, असम, पुदुचेरी, तमिलनाडु में एक चरण में; तो बंगाल में दो चरणों में वोटिंग

Assembly Election Dates: केरल, असम, पुदुचेरी, तमिलनाडु में एक चरण में; तो बंगाल में दो चरणों में वोटिंग

चुनाव आयोग आज चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है।केरल, असम, पुदुचेरी, तमिलनाडु में एक चरण में; तो बंगाल में दो चरणों में वोटिंग होगी। नतीजे- 4 मई को आएंगे।

Loading...

Mar 15, 20264:12 PM

सरकार ने सदन में स्वीकारा- देश में 44 फीसदी वाहनों का नहीं बीमा

सरकार ने सदन में स्वीकारा- देश में 44 फीसदी वाहनों का नहीं बीमा

देशभर में प्रतिदिन लाखों की संख्या में सड़क हादसे होते हैं। जहां हादसे के शिकार लोगों की जिंदगियां तक तबाह हो जाती हैं। लेकिन अनदेखी और उदासीनता का आलम यह है कि करोड़ों वाहन ऐसे दौड़ रहे हैं जिनके पास जरूरी बीमा तक नहीं है। यह हम नहीं, बल्कि केंद्र सरकार ने खुद सदन में स्वीकार किया है।

Loading...

Mar 15, 202611:07 AM

चुनावी बिगुल... आज शाम को घोषित होगी पांच राज्यों की चुनावी तारीख

चुनावी बिगुल... आज शाम को घोषित होगी पांच राज्यों की चुनावी तारीख

भारतीय चुनाव आयोग आज यानी रविवार को पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। शाम 4-5 बजे के बीच चुनाव आयोग इस चुनावी कार्यक्रम को लेकर  विज्ञान भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा।

Loading...

Mar 15, 202610:27 AM

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हादसा: अयोध्या जा रही बस ट्रक से टकराई

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हादसा: अयोध्या जा रही बस ट्रक से टकराई

हरिद्वार से अयोध्या जा रही बस रविवार सुबह लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार 12 श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। गोरखपुर के 50 लोग पांच दिन पूर्व बस से हरिद्वार गए थे।

Loading...

Mar 15, 20269:32 AM

मौसम: एमपी से यूपी तक छाए काले बादल, दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश

मौसम: एमपी से यूपी तक छाए काले बादल, दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश

पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश और राजधानी दिल्ली के मौसम में बदलाव दिखा। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, तेज हवा चलने के साथ ही हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है।

Loading...

Mar 15, 20269:15 AM