ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों का मार्च, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आकाशवाणी भवन में धरना दिया।

ज्ञानेश पर कलह
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद भवन से शुरू हुआ विपक्षी सांसदों का मार्च मंगलवार को आकाशवाणी भवन तक पहुंच गया। दिल्ली पुलिस द्वारा रोके जाने के बावजूद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जबरन आकाशवाणी भवन परिसर में दाखिल हो गए और वहां धरने पर बैठ गए। इस दौरान कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव आयोग से महज कुछ ही दूरी पर उनका डेरा जम गया है, जबकि पुलिस ने अखिलेश यादव सहित कई अन्य सांसदों को हिरासत (डिटेन) में ले लिया है।

आकाशवाणी भवन के गेट पर मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए वे खड़े हैं और वोट चोरी कर देश को हाईजैक किया गया है। दूसरी ओर, बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के इस कदम को घुसपैठ की कोशिश करार दिया और कहा कि विपक्षी दल अपनी हार को पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर फर्जी और मृत वोटरों के जरिए चुनावी व्यवस्था को प्रभावित करने का भी गंभीर आरोप लगाया।
राहुल के तेवर

मैं लोकतंत्र बचाने यहां खड़ा हूं। अमित शाह, नरेंद्र मोदी, ज्ञानेश कुमार और मोहन भागवत ने देश के लोकतंत्र को खत्म कर दिया है। देश के युवा ये बात जानते हैं। चुनाव को मोदी-शाह ने हाइजैक किया है और ज्ञानेश कुमार ने उनकी मदद की है। यहां पुलिस वाले भी यही कर रहे हैं। इनमें से कोई भी बचकर नहीं जाएगा। जो इन्होंने देश के साथ किया है, वह देशद्रोह है।
खड़गे के बोल
यह आंदोलन देश के युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के अधिकारों से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सत्ता में बने रहने के लिए लोगों के अधिकार छीन रही है और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर रही है। जिस तरह से सत्ता हासिल की गई, वह उचित नहीं था और इसे तुरंत खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर देश में नौ राज्यों की विधानसभाएं भंग की जा सकती हैं, तो यहां की अवैध व्यवस्था भी खत्म होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें...
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी: TMC ने फिर दिया नोटिस
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने राहुल गांधी के आरोपों को "निराधार" बताया: "7 दिनों में सबूत दें या माफी मांगें"
केरलम के पूर्व मुख्य सचिव का दावा: 2016 में ज्ञानेश कुमार ने दिया था भाजपा से चुनाव लड़ने का ऑफर
10 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके ने Meta पर अकाउंट बैन करने और कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया है।
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों का मार्च, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आकाशवाणी भवन में धरना दिया।
ओडिशा हाईकोर्ट ने वैवाहिक संबंधों पर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए रायगड़ा परिवार न्यायालय द्वारा दिए गए तलाक के आदेश को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट का यह फैसला वैवाहिक विवादों में व्यावहारिक और मानवीय दृष्टिकोण को प्राथमिकता देने की दिशा में एक अहम नजीर बनेगा।
देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की छह सीटों पर मंगलवार को कड़े सुरक्षा घेरे के बीच उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान प्रक्रिया के बीच पश्चिम बंगाल में सियासी पारा चढ़ गया है, जहां धरपकड़ और धांधली के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं।
उत्तरप्रदेश के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में मंगलवार सुबह 6:30 बजे मजदूरों की लेबर कॉलोनी में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में लपटें और धुआं दूर से दिखाई देने लगा। हादसे के बाद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई।
सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के उस आदेश में दखल देने से इनकार कर दिया है जिसमें रेलवे को मृत कर्मचारी के पोते को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने पर विचार करने का निर्देश दिया गया था।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने नवरात्रि, दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर राज्यों को निर्देश दिए हैं कि सड़क किनारे सामान बेचने वाले वेंडर्स और कुम्हारों को बेवजह न हटाया जाए। सुरक्षा कारणों से विस्थापन पर वैकल्पिक जगह देना अनिवार्य है।
चुनाव आयोग द्वारा फॉर्म 6 में किए गए बदलावों पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। जानिए मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की टिप्पणी और इस पूरे विवाद की पूरी जानकारी।
उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। जानिए जातीय समीकरण और पूरी लिस्ट।
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि पति या पत्नी द्वारा अपने अधिकारों के लिए कानूनी कार्यवाही दायर करना मानसिक क्रूरता के दायरे में नहीं आता, बशर्ते कि ऐसा कदम उठाने के पीछे उचित और वैध कारण मौजूद हों।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह