दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिया। कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू होने के बाद भी तिरंगा रैली के लिए पहुंचे समर्थकों के बीच 6 दिनों में दीपके की यह दूसरी कस्टडी है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली में राजनीतिक हलचल और विरोध प्रदर्शनों के बीच पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा को कस्टडी में ले लिया है। दीपके अपने समर्थकों के साथ सेंट्रल पार्क में आयोजित 'तिरंगा रैली' में शामिल होने जा रहे थे, जहां पहले से ही पुलिस की भारी तैनाती थी।
राजधानी के सुरक्षा इंतजामों को देखते हुए नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू की गई है। इस नियम के तहत इलाके में चार या उससे अधिक लोगों के एक जगह एकत्र होने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहता है। इसके बावजूद कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क के आसपास कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में इकट्ठा होने लगे, जिसके बाद पुलिस को बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए नेताओं को हिरासत में लेना पड़ा।
अभिजीत दीपके को बीते छह दिनों के भीतर दूसरी बार पुलिस कस्टडी का सामना करना पड़ा है। इससे पहले 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर आयोजित एक बड़े प्रदर्शन में हिस्सा लेने जा रहे दीपके को दिल्ली पुलिस ने विमान में सवार होने के दौरान ही हिरासत में ले लिया था। हालांकि, पूछताछ और औपचारिक कार्रवाई के बाद उन्हें अगले दिन रिहा कर दिया गया था। ताजा घटनाक्रम के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिया। कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू होने के बाद भी तिरंगा रैली के लिए पहुंचे समर्थकों के बीच 6 दिनों में दीपके की यह दूसरी कस्टडी है।
संसद की लोक लेखा समिति (PAC) ने एससी (SC) छात्रों की छात्रवृत्ति में भारी देरी और पेश न होने पर उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा और बिहार के मुख्य सचिवों के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष से विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने का फैसला किया है।
मेरठ कोर्ट ने चर्चित सांप कांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए पति अमित कश्यप की हत्या की दोषी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है। जानिए कोर्ट रूम का पूरा घटनाक्रम।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर को लेकर जारी घमासान के बीच केंद्र सरकार इस महीने के आखिर में संसद का एक विशेष सत्र बुला सकती है। संसद के इस विशेष सत्र को बुलाने के पीछे की वजह परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े बिलों को फिर से संसद के सामने पेश करके पास कराना है।
कॉकरोच जनता पार्टी आज शाम 5 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में लहरा दो तिरंगा रैली निकालने जा रही है। इस प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
ओडिशा के गंजाम जिले में चमाखंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चमाखंडी चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि बरहमपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान दो अन्य घायलों ने दम तोड़ दिया।
चुनाव आयोग ने UP, MP और राजस्थान समेत 17 राज्यों/UTs में वोटर लिस्ट का स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) शुरू करने का निर्देश दिया है। जानिए 2027 में 18 साल के होने वाले युवा कैसे अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर दुष्यंत गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति पर पुनर्विचार करने की मांग की है। अंकिता भंडारी हत्याकांड और सीबीआई जांच का हवाला देते हुए यह अपील की गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने बाराखंभा से SC तक विरोध मार्च पर राहुल गांधी और कांग्रेस को नोटिस जारी किया है। CJI सूर्यकांत ने सख्त टिप्पणी करते हुए CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
दिल्ली में CJP और AISA की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा। प्रशांत भूषण, प्रकाश राज और कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा। जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस के लाइव अपडेट्स।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह