पूर्व कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी को 'बदतमीजों का बादशाह' कहा। जानें RSS को राष्ट्रभक्त बताने और 'स्वर्ग केवल हिंदुओं को मिलेगा' जैसे उनके तीखे बयानों पर मची राजनीतिक हलचल।

नई दिल्ली. स्टार समाचार वेब.
पूर्व कांग्रेस नेता और आध्यात्मिक गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम अपने हालिया बयानों से एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर सीधा हमला करते हुए राहुल गांधी पर तीखी टिप्पणी की है, साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और हिंदू धर्म पर दिए उनके बयानों ने नई बहस छेड़ दी है।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए उन्हें 'बदतमीजों का बादशाह' बताया है। असम विधानसभा उपाध्यक्ष नुमल मोमिन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बुनियादी संस्कार ही गलत है। उनका आरोप है कि राहुल गांधी न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का, न आरएसएस का और न ही संविधान का सम्मान करते हैं। कृष्णम के अनुसार, "उनकी भाषा, बोलचाल और आचरण सबमें बदतमीजी झलकती है।" उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि राहुल गांधी हमेशा बेहूदा बातें करते हैं और किसी का आदर नहीं करते, इसलिए वह 'बदतमीजों के बादशाह' हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर की गई टिप्पणी के जवाब में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आरएसएस का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने RSS को 'राष्ट्र के प्रति समर्पित संगठन' बताया, जो तपस्वियों और पराक्रमी लोगों का समूह है, जिसका हर पल राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित है। कृष्णम ने कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि "जो व्यक्ति आरएसएस को गाली देता है, वह राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता।" उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आज कांग्रेस के भीतर 'राष्ट्रविरोधियों की जमात' इकट्ठा हो गई है, जो राष्ट्रप्रेमी संगठनों पर सवाल उठाकर 'पाप' कर रही है।
अपने एक अन्य बयान में, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की टिप्पणी का हवाला देते हुए एक विवादास्पद दावा किया है। उन्होंने कहा कि हिंदू होना गर्व का विषय है। उनका दावा है कि "स्वर्ग में स्थान केवल हिंदुओं को ही मिलेगा।उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू धर्म के बिना किसी को परलोक में जगह नहीं मिलेगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च लाठीचार्ज के खिलाफ दायर याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार किया। CJI सूर्यकांत ने वीडियो देखने से किया मना।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्यसभा सांसद शरद पवार और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस कदम को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला किया, जिसमें एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गए। आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी।
संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन नीट पेपर लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा। जानिए लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही से जुड़े मुख्य अपडेट्स।
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने कृषि भूमि से अवैध रेत खनन को रोकने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को व्यापक नियामक ढांचा तैयार करने का निर्देश दिया है। अब AI और सैटेलाइट से होगी निगरानी।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू के स्वास्थ्य मामले में AIIMS निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और अदालत का ताजा आदेश।
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन। पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और आरएमएल अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की पूरी कवरेज।
सुप्रीम कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को सरेंडर करने की सलाह दी है। कोर्ट ने सोनम के वकीलों को दो विकल्प दिए हैं। जानें पूरी खबर विस्तार से।
ल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया। उधर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन और पेपर लीक मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज।