निर्देशक आदित्य धर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'धुरंधर' के सिनेमैटोग्राफर विकास नौलखा की तारीफ की। जानें कैसे आखिरी वक्त पर जुड़कर विकास ने फिल्म में फूंकी जान।

एंटरटेंमेंट डेस्क। स्टार समाचार वेब
फिल्म 'धुरंधर' अपनी बेहतरीन मेकिंग और कलाकारों के अभिनय के कारण हर कसौटी पर खरी उतरी है। इस ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी की सफलता में न केवल पर्दे पर दिखने वाले सितारों का हाथ है, बल्कि पर्दे के पीछे काम करने वाले दिग्गजों ने भी इसे खास बनाया है। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर सिनेमैटोग्राफर विकास नौलखा के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है।
आदित्य धर ने खुलासा किया कि विकास नौलखा 'धुरंधर' की टीम में शामिल होने वाले आखिरी विभाग प्रमुख (HOD) थे। शूटिंग शुरू होने से ठीक कुछ दिन पहले उनका टीम से जुड़ना किसी चमत्कार से कम नहीं था। आदित्य ने इसे केवल एक प्रोफेशनल चुनाव नहीं, बल्कि 'किस्मत का सही समय पर दखल देना' करार दिया। विकास अपनी पसंद को लेकर बहुत संजीदा रहते हैं, ऐसे में ऐन वक्त पर उनका फिल्म के लिए 'हां' कहना पूरी टीम के लिए बहुत मायने रखता था।
स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद विकास की पहली प्रतिक्रिया ने आदित्य धर का दिल जीत लिया था। विकास ने कहा था, "मैंने ऐसी फिल्म करने के लिए 30 साल का इंतजार किया है, मैं इसके लिए अपनी जान लगा दूंगा।" आदित्य ने बताया कि विकास ने अपने इन शब्दों को सिर्फ कहा नहीं, बल्कि सच कर दिखाया। उनके लिए यह फिल्म केवल एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक 'साधना' बन गई थी।
'धुरंधर' का निर्माण कोई आसान काम नहीं था। एक फिल्म के बजट और समय सीमा के भीतर असल में दो फिल्मों के बराबर काम करना था। अमृतसर की झुलसा देने वाली तपती गर्मी से लेकर लेह की कड़ कड़ाती ठंड तक, विकास नौलखा हर मुश्किल शेड्यूल में चट्टान की तरह डटे रहे। आदित्य ने तारीफ करते हुए लिखा कि भारी-भरकम कैमरा उपकरणों का बोझ कंधों पर उठाकर भी विकास ने फिल्म के मूल विजन (Basic Idea) से कभी समझौता नहीं किया।
आदित्य धर के अनुसार, विकास की सबसे बड़ी ताकत उनकी सहनशक्ति नहीं, बल्कि दृश्यों को 'महसूस' करने की क्षमता है। वे सीन को केवल रिकॉर्ड नहीं करते, बल्कि उसे सांस लेने की आजादी देते हैं। उनकी बारीकियों पर पैनी नजर और कैमरे के पीछे की भावनात्मक समझ ने 'धुरंधर' के हर फ्रेम को जीवंत बना दिया है। उनके सुझाव कभी शोर-शराबे वाले नहीं होते थे, लेकिन हमेशा सटीक होते थे।
अपने पोस्ट के अंत में आदित्य ने विकास के प्रति असीम सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि फिल्में शूट करने वाले तो बहुत हैं, लेकिन विकास ने इस फिल्म को जिया है। आदित्य ने विश्वास जताया कि यह तो सिर्फ शुरुआत है और इस फिल्म पर विकास की छाप हमेशा बनी रहेगी। भविष्य में वे साथ मिलकर ऐसी और भी कहानियाँ सुनाएंगे जो दर्शकों के दिलों तक जाएँगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
शांत शुरुआत और बिना किसी बड़े पीआर के 7 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरी फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स आफिस पर इतिहास रच दिया है। शुरुआत में दर्शकों के लिए तरस रही इस छोटी फिल्म ने अपनी मजबूत कहानी और पॉजिटिव वर्ड आफ माउथ के दम पर वो कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
बिग बॉस सीजन 20 के सेट पर सलमान खान का नया अंदाज देखने को मिला। काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान ने कैमरे के सामने आ रहे लोगों और पैपराजी पर अपनी नाराजगी जताई।
फिल्म हनुमान अंश का बॉक्स आफिस कलेक्शन 80 करोड़ रुपए के पार हो चुका है। पांच दिन बाद यह फिल्म सरहद पार पहुंच जाएगी। इसकी वर्ल्डवाइड रिलीज का एलान हो चुका है। 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक 83.76 करोड़ कमा लिए हैं।
दावा किया जा रहा है कि अभिनेता अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने विमल के एक ऐड से उनके जुड़ाव को लेकर चल रहे विवाद पर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को अपने जवाब दे दिए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जवाबों के बारे में और जानकारी नहीं दी गई है, क्योंकि यह मामला कानूनी पचड़ों में है।
फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 54 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है, जिसके बाद इसके सीक्वेल (Hanuman Ansh 2) पर काम शुरू हो गया है।
मशहूर रैपर बादशाह से अलग होने के बाद एक्ट्रेस ईशा रिखी अब रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के जरिए छोटे पर्दे पर नई शुरुआत करने जा रही हैं। जानिए उनके गेम प्लान और इंटरव्यू की खास बातें।
निर्देशक राजकुमार संतोषी ने सनी देओल के साथ दो नई फिल्मों पर काम करने की पुष्टि की है। जानिए 'घातक घुस के मारेगा' और उनकी अन्य अपकमिंग फिल्मों से जुड़ी खास बातें।
कल यानी शुक्रवार को देशभर में रक्षा बंधन के त्योहार का धूम-धाम से मनाया जाएगा। हिंदी सिनेमा की तरफ से राखी के इस खास फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के लिए लंबे समय से स्पेशल गानों को बनाया जा रहा है।