सतना जंक्शन समेत जबलपुर मंडल के 17 रेलवे स्टेशनों पर एआई-बेस्ड अनाउंसमेंट सिस्टम शुरू होने जा रहा है। यह सिस्टम नेशनल ट्रेन एन्क्वायरी सिस्टम (NTES) और इंटीग्रेटेड पैसेंजर इन्फर्मेशन सिस्टम (IPIS) से कनेक्ट होकर यात्रियों को रियल टाइम में बताएगा कि कौन सी ट्रेन किस प्लेटफॉर्म पर आएगी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
रेलवे अब तेजी से और हाईटेक हो रहा है। जंक्शन के किस प्लेटफार्म में कौन सी ट्रेन आएगी, इसकी जानकारी एआई टेक्नोलॉजी से यात्रियों को पता चलेगी। रेलवे की यह तकनीक सतना, मैहर रीवा समेत जबलपुर मंडल के 17 स्टेशनों में शुरू की जा रही है। बताया जाता है कि अभी रेलवे स्टेशन में कौन सी ट्रेन किस प्लेटफॉर्म पर आ रही है, अभी मैन्युअली इसके लिए अनाउंस किया जाता है। इसके साथ ही कौन सा कोच किस जगह पर लगेगा और ट्रेनों में आगमन और प्रस्थान को लेकर भी जो डिजिटल बोर्ड चलता है, इसे भी आॅपरेट करना पड़ता है लेकिन जल्द ही एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) ऐप से अब अनाउंसमेंट सिस्टम चलेगा। इसके लिए एक एजेंसी को रेलवे ने जिम्मेदारी सौंपी है।
रेलवे को 9 लाख की कमाई भी
स्टेशनों में एआई-बेस्ड ऐप से पूरा सिस्टम चलेगा। रेलवे ने नासिक की जिस कंपनी को जिम्मा सौंपा है, उससे हर साल 9 लाख रुपए की कमाई भी होगी। बताया गया है कि कंपनी ट्रेनों के आने और जाने के साथ ही ट्रेनों की स्थिति से तो अवगत कराएगी ही, जब ट्रेनें नहीं आएंगी तो उस दौरान बीच में जो समय का गैप होगा , उसमें कंपनियों की एडवरटाइजमेंट होगी। इस दौरान स्टेशन में यात्री रहते हैं तो उन्हें विज्ञापन की आवाज सुनाई देगी, बस कंपनी को यही फायदा होगा। वहीं रेलवे को मैनपावर की भी बचत होगी।
यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
एआई से कनेक्ट होने पर ऐप के जरिए तत्काल सिस्टम स्टेशन पर कौन सी ट्रेन किस प्लेटफॉर्म पर आ रही है यह बताएगा। इसके साथ ही अभी कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदलने की स्थिति में मैन्युअली काम होता है जिसमें थोड़ा वक्त भी लगता है, ऐसे में कई बार ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदलने पर यात्रियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन जाती है। अब कुछ समय पहले भी एआई से कनेक्ट होने पर सूचना मिल सकेगी। इस सिस्टम के शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस तरह एआई करेगा काम
बताया गया कि यह सिस्टम नेशनल ट्रेन एन्क्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) और इंटीग्रेटेड पैसेंजर इन्फर्मेशन सिस्टम (आईपीआईएस) से कनेक्ट होगा जो लाइव ट्रेन डेटा लेकर ट्रेन और कोच की सटीक जानकारी अपडेट करेगा। वहीं यात्रियों को पीएनआर स्टेटस की सुविधा भी इस ऐप में उपलब्ध रहेगी।
डिवीजन के सतना जंक्शन समेत 17 स्टेशनों में एक कंपनी को काम सौंपा गया है, वह अभी सिस्टम को अपडेट कर रही है। कार्य प्रक्रिया में है। जल्द ही शुरू हो जाएगा और यात्रियों के लिए यह और सुविधाजनक होगा।
डॉ. मधुर वर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जबलपुर डिवीजन


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।