अजयगढ़ पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने सिंहपुर निवासी महिला के घर से चोरी हुए बक्से, चांदी के गहनों और नकदी को बरामद कर लिया। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

हाइलाइट्स
पन्ना, स्टार समाचार वेब
अजयगढ पुलिस ने अजयगढ़ थाना क्षेत्र में हुई एक चोरी की घटना का खुलासा 24 घंटे के भीतर कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चोरी किए गए सामान के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला तब सामने आया, जब सिंहपुर निवासी विमला प्रजापति ने अजयगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त की रात अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर एक बक्सा चुरा ले गए। इस बक्से में चांदी के गहने और 2,000 नगद थे। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस. थोटा ने तत्काल एक पुलिस टीम का गठन किया।
टीम को मामले का खुलासा करने और चोरी का सामान बरामद करने का निर्देश दिया गया। थाना प्रभारी बखत सिंह ठाकुर के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछतांछ की और कुछ संदिग्धों को चिन्हित किया। पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया, जिसके बाद 19 अगस्त को चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।
सख्ती से पूछताछ करने पर चारों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया बक्सा, आभूषण और नकदी बरामद कर ली। गिरफ्तार किए गए आरोपियों कल्लू पिता प्यारे आदिवासी उम्र 20 वर्ष निवासी सिंहपुर, अर्जुन उर्फ कम्मू पिता नत्थू प्रजापति उम्र 27 वर्ष निवासी सिंहपुर, राजकुमार पिता बाबू प्रजापति उम्र 28 वर्ष निवासी सिंहपुर, इन्द्रकुमार पिता सुन्दर अहिरवार निवासी सिंहपुर थाना अजयगढ को माननीय न्यायालय के आदेश पर जिला जेल पन्ना भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बखत सिंह ठाकुर, सउनि रावेन्द्र सिंह, प्रआर मनीष विश्वकर्मा, प्रआर शंकर प्रताप सिंह, आर. अजय पटेल, आर. शुभम शुक्ला, आर. अश्वनी कुमार और आर. चालक पंकज सिंह का सराहनीय योगदान रहा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।