सीहोर जिले के आष्टा के धर्मपुरी में एक शख्स ने अपने छोटे भाई को दो बच्चों की हत्या कर दी है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात की वजह पारिवारिक विवाद को बताया जा रहा है। मामला सिद्धिगंज थाना इलाके में आज यानी शुक्रवार सुबह का है।

मामला सिद्धिगंज थाना इलाके में आज यानी शुक्रवार सुबह का है।
बड़े पिता ने भतीजा-भतीजी को उतारा मौत के घाट
आष्टा। स्टार समाचार वेब
सीहोर जिले के आष्टा के धर्मपुरी में एक शख्स ने अपने छोटे भाई को दो बच्चों की हत्या कर दी है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात की वजह पारिवारिक विवाद को बताया जा रहा है। मामला सिद्धिगंज थाना इलाके में आज यानी शुक्रवार सुबह का है। मृतकों के नाम शीतल (20) और कुलदीप (20) बताए गए हैं। आरोप उनके बड़े पिता हरिसिंह मालवीय पर है। दरअसल, जिले में शुक्रवार सुबह रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। ग्राम धरमपुरी में पुरानी रंजिश के चलते एक ताऊ ने अपने ही भतीजे और भतीजी को लठ से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। दोनों भाई-बहन परीक्षा देने घर से निकले थे लेकिन रास्ते में ही उन पर हमला कर दिया गया। मामला सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धरमपुरी का है। यहां आरोपी ताऊ हरिसिंह मालवीय ने अपने भतीजे कुलदीप (18 वर्ष) और भतीजी शीतल (20 वर्ष) पर लठ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दोनों बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
दोनों जा रहे थे परीक्षा देने
शीतल और कुलदीप शुक्रवार सुबह घर से परीक्षा देने के लिए निकले थे। जैसे ही वे घर से कुछ दूरी पर पहुंचे, रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपी ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद उसने दोनों पर लगातार लठ से वार करना शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से दोनों संभल भी नहीं सके और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घात लगाए बैठा था आरोपी
परिजनों का आरोप है कि यह घटना अचानक नहीं हुई, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दी गई है। मृतकों के पिता जगदीश मालवीय का कहना है कि आरोपी को पहले से जानकारी थी कि दोनों बच्चे उस दिन परीक्षा देने जाने वाले हैं। इसी वजह से वह सुबह से ही रास्ते में लठ लेकर घात लगाकर बैठा हुआ था।
गांव में मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने दोनों पर बेरहमी से हमला किया। सिर और शरीर पर लगातार किए गए वार से दोनों गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। देखते ही देखते दोनों के शरीर से खून बहने लगा और कुछ ही देर में उनकी सांसें थम गईं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीओपी दामोदर गुप्ता और सिद्दीकगंज थाना प्रभारी राजू सिंह बघेल भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दो बच्चों की एक साथ हत्या से गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
पुलिस ने शिकायत को किया नजरअंदाज
पुलिस के अनुसार वारदात के बाद से आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर मृतकों के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पिछले कई महीनों से आरोपी के साथ विवाद चल रहा था और उन्हें अपनी जान का खतरा भी था। इसके बावजूद पुलिस ने शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया।

मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 परीक्षा पास करने वाले हजारों अभ्यर्थियों ने लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) का घेराव किया। कटऑफ डेट के कारण मेरिट में पहला स्थान पाने वाली वर्षा मुजाल्दा सहित हजारों छात्र अपात्र घोषित किए गए हैं।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भिंड और दतिया जिलों में सिंध नदी पर चल रहे अवैध रेत खनन पर मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।
इंदौर अवंतिका गैस पाइपलाइन विस्फोट मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जूनी इंदौर के एसडीएम ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। कोर्ट ने मुआवजे और इलाज पर 27 अगस्त को अगली सुनवाई तय की है।
सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन के लिए भोपाल पुलिस लाइन में चल रहे प्रशिक्षण के पांचवें दिन अधिकारियों को तनाव प्रबंधन, सॉफ्ट स्किल, सोशल मीडिया और सुरक्षा योजना की विशेष ट्रेनिंग दी गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा दौरे पर शिकायतों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया है। साथ ही 'जन-विश्वास अभियान' और नई भर्तियों को लेकर बड़ी घोषणाएं कीं।
बहुचर्चित बेला गांव दोहरो हत्याकांड में सात साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। चतुर्थ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेश सिंह जमरा की अदालत ने दोनों आरोपियों रामसेवक कुशवाह और राघवेन्द्र उर्फ कालू रावत को हत्याकांड में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
मुख्यमंत्री ने संस्थान की विभिन्न प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। मैकेनिकल लैब में उन्होंने सीआरडीआई फोर-स्ट्रोक डीजल इंजन की कार्यप्रणाली समझी और लेथ मशीन पर कुशलता से काम कर रही छात्राओं की सराहना की। सीएम ने छात्राओं से उनके प्रशिक्षण, भविष्य के संकल्पों और शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और वैश्विक मंच पर भारत की साख मजबूत हुई है। अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार भी गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। आटा चक्की के लिए बिजली कनेक्शन लगवाने के नाम पर रिश्वत मांग रहे विद्युत विभाग के एक लाइनमैन को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम हाथ में आते ही लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को धर दबोचा।
मध्य प्रदेश में जून-जुलाई 2027 में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग इस बार पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के चुनाव भी मतपत्र की जगह ईवीएम से कराने की तैयारी कर रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह