पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जानिए पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद की रेस में कौन-कौन से नाम आगे हैं।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पंजाब कांग्रेस की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल देखने को मिला है। राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष और लुधियाना से लोकसभा सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शुक्रवार को दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के तुरंत बाद वड़िंग ने कांग्रेस हाईकमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया, जिसके बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं हैं।
मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले साढ़े चार साल तक पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम किया है और अब उन्हें कुछ समय के लिए विश्राम की आवश्यकता है।
वड़िंग ने कहा, "मुझे लगता है कि मुझे थोड़ी देर के लिए छुट्टी ले लेनी चाहिए।" हालांकि, भविष्य में उनकी क्या भूमिका होगी, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बात का फैसला वह अकेले नहीं कर सकते। बता दें कि गुरुवार को ही वड़िंग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के बायो में बदलाव करते हुए खुद को पंजाब प्रदेश कांग्रेस का 'पूर्व अध्यक्ष' लिख लिया था।
पंजाब में अगले साल (फरवरी-मार्च) विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके मद्देनजर कांग्रेस पार्टी अपनी तैयारियों को मजबूत करने में जुटी है। बीते कुछ महीनों में अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के गुटों के बीच आपसी खींचतान की खबरें सामने आई थीं। पार्टी हाईकमान ने इस आंतरिक गुटबाजी को गंभीरता से लेते हुए संगठन में बड़े फेरबदल करने शुरू कर दिए हैं।
हाईकमान ने पहले ही भूपेश बघेल को पंजाब कांग्रेस के प्रभारी पद से हटाकर यह जिम्मेदारी सचिन पायलट को सौंप दी है, ताकि चुनाव से पहले पार्टी को एकजुट किया जा सके।
राजा वड़िंग के इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस हाईकमान के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि पंजाब कांग्रेस का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा? इस रेस में कई दिग्गजों के नाम चर्चा में चल रहे हैं:
विजय इंदर सिंगला: पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला का नाम इस दौड़ में सबसे आगे चल रहा है।
परगट सिंह: जालंधर कैंट से विधायक और पूर्व ओलंपियन परगट सिंह का नाम भी चर्चा में है।
अन्य संभावित चेहरे: इनके अलावा राणा के.पी. सिंह, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम भी मजबूती से आगे आ रहे हैं।
आने वाले दिनों में कांग्रेस हाईकमान पंजाब इकाई के नए नेतृत्व को लेकर बड़ा ऐलान कर सकता है।
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पूर्व सीएम आतिशी, सौरभ भारद्वाज और योगेंद्र यादव समेत 500 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जानिए पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद की रेस में कौन-कौन से नाम आगे हैं।
जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ने चिनाब और अंजी ब्रिज पर 100 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़कर नया रिकॉर्ड बनाया है। जानिए इस ऐतिहासिक उपलब्धि और USBRL प्रोजेक्ट से जुड़ी खास बातें।
भारत चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया में करोड़ों लोगों के वोटर लिस्ट से नाम कटने के आरोप लगे। इन आरोपों के बीच चुनाव आयोग ने एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत 20 राज्यों में जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटे हैं, उनसे संपर्क किया जाएगा।
दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के विमान (एफजेड-1073) में आसमान के बीचोबीच रोंगटे खड़े कर देने वाली खौफनाक वारदात के बाद पूरे देश का सिर फक्र से ऊंचा करने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बातचीत की।
तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में सवार 174 यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग कराकर एक बड़ा हादसा टालने वाले कैप्टन स्मित मछार के अदम्य साहस की दुनियाभर में सराहना हो रही है। बुधवार को घटी इस घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके पराक्रम और सूझबूझ के चर्चे हैं।
देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन कर रहा है। इस ऐतिहासिक मौके पर राजधानी नई दिल्ली स्थित राजघाट पर राजकीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां देश के शीर्ष नेतृत्व से लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गजों ने पहुंचकर बापू को पुष्प अर्पित किए।
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह