सतना जिले के अमरपाटन में सराफा दुकान से 25 लाख के जेवरात चोरी हो गए। चोरों ने सीसीटीवी तोड़ा लेकिन फुटेज में उनकी करतूतें कैद हो गईं। घटना ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
अमरपाटन के हृदय स्थल सुभाष चौक स्थित मां ज्वेलर्स पर बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए लगभग 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। यह घटना न सिर्फ शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि पुलिस की सुस्ती और चोरों की चुस्ती का एक और 'जीता-जागता उदाहरण' बनकर सामने आई है। राजेश सोनी की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि दो चोर रात के अंधेरे में पहुंचे, पहले चैनल गेट का ताला तोड़ा, फिर शटर उखाड़ दिया। वारदात के दौरान उन्होंने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया, लेकिन अंदर लगे कैमरे में उनकी करतूतें साफ-साफ कैद हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही अमरपाटन थाना पुलिस मौके पर तो पहुँची, लेकिन तब तक चोर अपनी 'मंजिÞल' तक पहुंच चुके थे। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर गंभीर सवाल उठाए हैं। घटनास्थल बाजार का बीचोंबीच है, फिर भी इतनी बड़ी चोरी हो जाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाता है।
15 किलो चांदी, 80 ग्राम सोना पार
सराफा दुकान के संचालक राजेश सोनी ने पुलिस को बताया कि दुकान से चोर तकरीबन 15 किलो चांदी और 80 ग्राम सोने के जेवरात चुरा ले गए हैं। चोरी गए जेवरातों की कीमत 24 से 25 लाख रुपए है। दुकान में चोरी की जानकारी शुक्रवार की सुबह लगी जब वह दुकान खोलने पहुंचा। दुकान के अंदर सारा समान बिखरा पड़ा था, जेवरात गायब थे। चोरों ने दुकान के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में दो बदमाशों के फुटेज मिले हैें। चोर दुकान के अंदर तकरीबन 1 घंटे तक रहे। पहचान छिपाने के लिए चोरों ने चेहरे पर नकाब पहने हुए था। घटना स्थल की जांच पुलिस के अलावा एफएसएल एवं फिंगर प्रिंट की टीम के द्वारा किया गया है।
व्यापारियों में डर का माहौल
इस चोरी के बाद से शहर के सभी सराफा व्यापारी दहशत में हैं। व्यापारियों का कहना है कि अगर पुलिस की यही लापरवाही रही, तो अगला निशाना कोई और बन सकता है। फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की पहचान में जुटी है, लेकिन अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या पुलिस की रफ्तार चोरों की चुस्ती से तेज हो पाएगी? स्थानीय व्यापारियों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने, बाजार में सीसीटीवी नेटवर्क को मजबूत करने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, नागरिकों ने भी पुलिस से यह सवाल किया है कि जब बाजार में ऐसी बड़ी वारदात हो सकती है, तो आम आदमी कैसे सुरक्षित महसूस करेगा?

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के सतना जिले के अमरपाटन रोड स्थित देर रात विद्या श्री राइस एंड ऑयल मिल में भीषण आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। हादसे में मशीन ऑपरेटर दिलावर सिंह उर्फ पिंकू तिघरा (45) की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि मजदूर मन्नू केवट घायल हो गया।
मध्यप्रदेश के आलीराजपुर (कट्ठीवाड़ा) में होने वाला दुर्लभ 'नूरजहाँ आम' (Noorjahan Mango) अपने 5 किलो तक के वजन और शाही स्वाद के लिए दुनिया भर में मशहूर है। जानिए इस लक्ज़री मैंगो की कीमत और इसका दिलचस्प इतिहास।
भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में कोर्ट ने पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है. जानिए कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों ने क्या दलीलें दीं.
मध्यप्रदेश में सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए वन टाइम फीस (OTF) लागू करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस 17 जून से ग्वालियर से 'रन फॉर ओटीएफ' आंदोलन शुरू करने जा रही है। जानिए क्या है राजस्थान मॉडल और क्यों उठ रही है यह मांग।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग और सेवांकुर भारत के बीच 5 वर्षीय MOU हुआ। इसका उद्देश्य प्रदेश को सेवा-प्रधान स्वास्थ्य नेतृत्व का मॉडल राज्य बनाना और समाज के प्रति समर्पित डॉक्टरों की नई पीढ़ी तैयार करना है।
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के 20 जिलों की 5254 ग्राम पंचायतों में कार्यरत करीब 5000 पेसा मोबिलाइजर्स की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। जानिए क्या है इसकी वजह।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।