×

अनूपपुर में अस्पताल में घुसकर चिकित्सक से मारपीट: तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने पीएचसी पसान अस्पताल में घुसकर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक से गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने डॉक्टर को जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं और चिकित्सा सेवा संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

By: Yogesh Patel

Aug 25, 202510:37 PM

view14

view0

अनूपपुर में अस्पताल में घुसकर चिकित्सक से मारपीट: तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

हाइलाइट्स

  • पीएचसी पसान में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर पर बदमाशों ने किया हमला
  • गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और गले से आला छीनकर फेंका
  • भालूमाड़ा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

अनूपपुर, स्टार समाचार वेब

जिले के भालूमाड़ा थाना अंतर्गत एक बाइक में सवार होकर 3 युवक पीएचसी पसान पहुंचे और अस्पताल के अंदर दोपहिया वाहन चलाते हुये चिकित्सक के साथ गाली गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुये गले में टंगे आला को निकालकर बाहर फेंक दिया और भाग खड़े हुये। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मामला  दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भालूमाड़ा पुलिस के अनुसार फरियादी चिकित्सक विपिन कुमार यादव पिता बिरेश यादव 33 वर्ष निवासी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पसान ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मैं 22 अगस्त को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसान में डियुटी के दौरान कुछ मरीजो का ईलाज कर रहा था तभी लगभग 02.45 बजे एक बुलेट मोटर सायकल बिना नम्बर की सफेद रंग की जिसे मनु नामक व्यक्ति चला रहा था उसके साथ ओम पिता चरकू व दो अन्य लड़के पीछे बैठे हुए थे, जो मनु के व्दारा बुलेट को लापरवाही पूर्वक चलाते हुये सीढ़ी के बगल से बने रैम्प पर चढाकर अस्पताल के अंदर ले जाकर बरामदा से होते हुये डियूटी डाक्टर रूम तक बुलेट को चलाते हुये लाये और मनु व ओम पिता चरकू दोनो मुझे माँ बहन की अश्लील गाली देते हुये बोले की अभी अस्पताल क्यो बंद कर रहे हो जब मैने कहा कि बुलेट से मेरे कक्ष में अनाधिकृत रूप से क्यो घुस गये हो, तब चारो लड़के मुझे माँ बहन की अश्लील गाली देते हुये बोले कि ज्यादा बोलेगा तो तुझे अभी यहाँ जान से खत्म कर देंगे, धमकी देकर मेरे साथ धक्का - मुक्की करने लगे व मेरे गले में टंगा आला को खीच कर बाहर फेंक दिये। शिकायत  पर पुलिस ने धारा 331(3), 296,115(2), 351(3), 324(4), 132, 121(1), 3(5) बीएनएस एवं 3,4 चिकित्सा सेवा संरक्षण अधिनियम 2008 कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा अपनी सूझ बूझ व अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपीगणों की तलास की गई जो आरोपी कैशरुल अंसारी पिता मुमताज अहमद 24 वर्ष निवासी जमुना, जैद खान पिता सरफराज खान18 वर्ष जमुना, हरीश तिवारी पिता रमेश प्रसाद तिवारी 26 वर्ष पसान को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहाँ से सभी आरोपियों को जेल भेजा गया।

COMMENTS (0)

RELATED POST

बैरागढ़ में किराना कारोबारी ने लगाई फांसी, पत्नी से तलाक के बाद डिप्रेशन में थे उमेश खत्री

बैरागढ़ में किराना कारोबारी ने लगाई फांसी, पत्नी से तलाक के बाद डिप्रेशन में थे उमेश खत्री

भोपाल के बैरागढ़ में 41 वर्षीय व्यापारी उमेश कुमार खत्री ने सुसाइड कर लिया। 2016 में पत्नी से तलाक और बच्चों से दूरी के कारण मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है।

Loading...

Mar 29, 20263:10 PM

खाद और कीटनाशकों के उपयोग से धरती माता बीमार हो गई है: उप मुख्यमंत्री

खाद और कीटनाशकों के उपयोग से धरती माता बीमार हो गई है: उप मुख्यमंत्री

रीवा में आयोजित कृषि सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रासायनिक खाद और कीटनाशकों के दुष्प्रभाव बताते हुए प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर दिया, ताकि धरती और आने वाली पीढ़ियां स्वस्थ रह सकें।

Loading...

Mar 29, 20263:04 PM

रीवा में गैस एजेंसी गोदाम में अवैध रिफिलिंग का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

रीवा में गैस एजेंसी गोदाम में अवैध रिफिलिंग का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

रीवा में पापुलर गैस एजेंसी के गोदाम में अवैध रिफिलिंग का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सिलेंडरों से गैस चोरी कर ब्लैक में बेचने का खुलासा हुआ, प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल उठे हैं।

Loading...

Mar 29, 20263:01 PM

17 शराब समूहों को नीलाम कर 526 करोड़ कमाए, 14 प्लस में गईं और तीन दे गईं घाटा

17 शराब समूहों को नीलाम कर 526 करोड़ कमाए, 14 प्लस में गईं और तीन दे गईं घाटा

रीवा और मऊगंज में 17 शराब समूहों की नीलामी से 526 करोड़ की कमाई हुई, 14 समूह आरक्षित मूल्य से अधिक में बिके जबकि तीन में घाटा हुआ, कुल कारोबार हजार करोड़ पार जाने की उम्मीद है।

Loading...

Mar 29, 20262:57 PM

मध्यप्रदेश 169 नगरीय निकाय एल्डरमैन नियुक्ति सूची: 123 नगर परिषद और 46 नगर पालिका के नाम घोषित

मध्यप्रदेश 169 नगरीय निकाय एल्डरमैन नियुक्ति सूची: 123 नगर परिषद और 46 नगर पालिका के नाम घोषित

MP में नगरीय निकायों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की नियुक्तियां जारी। 123 नगर परिषदों और 46 नगर पालिकाओं की सूची देखें। जानें धारा 19(1)(ग) के तहत हुई इन नियुक्तियों के बारे में।

Loading...

Mar 29, 20262:55 PM