ITBP के DG शत्रुजीत कपूर ने अरुणाचल प्रदेश के असाफिला और माजा क्षेत्र में भारत-चीन सैनिकों के बीच जारी तनाव को स्वीकार किया। जानें ITBP की ड्रोन योजना, अंडरग्राउंड शेल्टर और कांग्रेस का रिएक्शन।

ITBP DG ने किया सार्वजनिक खुलासा
अलवर। स्टार समाचार वेब
राजस्थान के अलवर स्थित सेंट्रल ट्रेनिंग कॉलेज में आयोजित 'हिमवीर सम्मान समारोह' के दौरान भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक (DG) शत्रुजीत कपूर ने एक बड़ा खुलासा किया। 31 अक्टूबर को अपने रिटायरमेंट से ठीक सात दिन पहले उन्होंने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि जुलाई के अंत से अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले स्थित असाफिला और माजा क्षेत्रों में भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने हैं। कई स्थानों पर दोनों सेनाओं के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है जो अब भी जारी है। स्थिति को देखते हुए भारत ने भी सीमा पर अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा दी है।
ITBP DG ने जानकारी दी कि जुलाई से अब तक दोनों देशों के बीच तनाव घटाने के लिए तीन प्रमुख उच्चस्तरीय बैठकें—डब्लूएमसीसी (WMCC), विशेष प्रतिनिधि वार्ता और कोर कमांडर स्तर की बातचीत—हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद सीमा पर स्थिति सामान्य नहीं हो सकी है। गौर करने वाली बात यह है कि इस अवधि के दौरान सितंबर में आयोजित 18वें ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी भारत आए थे, लेकिन दोनों देशों के बीच सीमावर्ती गतिरोध बना हुआ है।
galwan जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ITBP ने आधुनिक तकनीकों पर ध्यान केंद्रित किया है। ₹4,000 करोड़ की आधुनिकीकरण योजना के तहत लगभग ₹1,000 करोड़ रुपये ड्रोन और एंटी-ड्रोन सिस्टम के लिए आवंटित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त:
ड्रोन प्लाटून की तैनाती: ITBP ने अपनी सभी बॉर्डर बटालियनों में समर्पित 'ड्रोन प्लाटून' का गठन किया है। फोर्स खुद के ड्रोन विकसित करने के साथ जवानों को ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण भी दे रही है।
भूमिगत (Underground) शेल्टर: आधुनिक युद्ध में धरातल पर स्थित बुनियादी ढाँचे और जवान आसानी से निशाने पर आ जाते हैं। इसलिए ITBP ने सीमा चौकियों पर प्रायोगिक तौर पर भूमिगत शेल्टर बनाने शुरू किए हैं, जिन्हें बाद में स्थायी सुरक्षा तंत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
'स्ट्राइक' कोर्स और शौर्य कमांडो: जवानों को नए युद्ध कौशल और रणनीतियों से लैस करने के लिए 'स्ट्राइक' नाम का ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया गया है, जिसे 2027 के अंत तक पूरी फोर्स में लागू करने का लक्ष्य है। साथ ही, हर बटालियन में 'शौर्य कमांडो टीम' भी तैयार की जा रही है।
ITBP महानिदेशक के इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या सीमा पर भारतीय गश्त (Patrolling) प्रभावित हुई है और देश को इस विषय पर अंधेरे में क्यों रखा जा रहा है? उन्होंने दोहराया कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है।
वहीं, कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जून 2020 में प्रधानमंत्री द्वारा चीन को दी गई "क्लीन चिट" का खामियाजा आज देश भुगत रहा है, और सरकार की सोची-समझी रियायतों के कारण सीमा पर चुनौतियां बनी हुई हैं।
ITBP के DG शत्रुजीत कपूर ने अरुणाचल प्रदेश के असाफिला और माजा क्षेत्र में भारत-चीन सैनिकों के बीच जारी तनाव को स्वीकार किया। जानें ITBP की ड्रोन योजना, अंडरग्राउंड शेल्टर और कांग्रेस का रिएक्शन।
नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की उज्जैन में पैरोल के दौरान तबीयत अचानक बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद आश्रम में डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली, मुंबई सहित कई ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों रुपये का हवाला नेटवर्क और अवैध ह्यूमन एग डोनेशन रैकेट उजागर किया है।
बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं, संदिग्ध मुलाकातों और कांग्रेस के नेतृत्व पर निशाना साधा। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा और ओबामा की किताब का जिक्र कर कांग्रेस से जवाब मांगा।
लखनऊ के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और चालक तनवीर की जमानत याचिका सीजेएम अदालत ने खारिज कर दी है।
राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे-148 पर आज सुबह भीषण हादसा हो गया। रायसर के पास टायर फटते ही कार बेकाबू होकर सड़क किनारे एक गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौत और दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
चुनाव आयोग के अधिकारियों के कामकाज को लेकर मतभेद और विवाद की नई जानकारी सामने आई है। चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग के खिलाफ कैबिनेट सचिवालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पीलीभीत की सदर विधानसभा सीट की मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में एसडीएम मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी पर एफआईआर दर्ज। सपा और कांग्रेस ने सत्ता पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, सीबीआई जांच की मांग।
इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को स्वतंत्रता दिवस पर मशाल प्रज्वलित करने का विशेष निमंत्रण दिया है।
पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे पर पीएम मोदी ने जामनगर के 'गुड महाराजा' दिग्विजयसिंहजी को याद किया। जानिए कैसे भारत ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पोलिश शरणार्थियों को दिया था नया जीवन।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह