अयोध्या राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा प्रायश्चित अनुष्ठान की शुरुआत। पुलिस रिमांड और राजनीतिक बयानों के बीच पूरी अपडेट।

अयोध्या। स्टार समाचार वेब
अयोध्या के राम मंदिर में हुई चढ़ावे की चोरी की घटना के बाद, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर की पवित्रता और श्रद्धालुओं की आस्था को अक्षुण्ण रखने के लिए प्रायश्चित का मार्ग चुना है। शुक्रवार सुबह 11 बजे से मंदिर परिसर में विशेष अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों का मानना है कि यह घटना सुरक्षा और प्रबंधन में हुई एक गंभीर चूक है, जिससे देशभर के रामभक्तों की भावनाओं को आहत हुई है। इसी के निवारण और भगवान से क्षमा-याचना के लिए 18 पुजारियों और 5 आचार्यों की उपस्थिति में वैदिक विधि-विधान से पूजा-पाठ शुरू किया गया है।
प्रायश्चित का यह विशेष अनुष्ठान अगले 10 दिनों तक अनवरत जारी रहेगा। ट्रस्ट द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पुजारी प्रतिदिन दो बार विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करेंगे, साथ ही रुद्राभिषेक और हवन का आयोजन किया जाएगा। वैदिक परंपराओं के अनुसार किए जा रहे इस अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य मंदिर परिसर में व्याप्त दोषों को दूर करना और मर्यादा की पुनर्स्थापना करना है।
इस घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव किए गए हैं। मंदिर निर्माण के प्रभारी रहे गोपाल राव अब अयोध्या छोड़कर जा चुके हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने उनका कार्यक्षेत्र बदल दिया है, हालांकि उनके नए स्थान के बारे में अभी कोई सार्वजनिक जानकारी साझा नहीं की गई है। उल्लेखनीय है कि 6 जुलाई को मंदिर निर्माण समिति की बैठक के पश्चात ही उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया था।
चोरी की जांच के संबंध में पुलिस अब शिकंजा कसने की तैयारी में है। जांच एजेंसी मुख्य आरोपी रामशंकर यादव 'टिन्नू' और उसके भतीजे मनीष यादव को रिमांड पर लेने के लिए अदालत में याचिका दायर करेगी। पुलिस ने 7 दिनों की रिमांड की मांग की है ताकि चोरी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की परतें खोली जा सकें। ज्ञात हो कि टिन्नू मंदिर में दानपात्रों की देखरेख का काम देखता था और पूर्व महासचिव चंपत राय का करीबी माना जाता है। छापेमारी के दौरान टिन्नू के घर से एक लाख और मनीष के घर से दो लाख रुपये बरामद किए गए थे।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है:
शंकराचार्य का तीखा हमला:
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रशासन ध्यान भटकाने के लिए पुरानी घटनाओं का सहारा ले रहा है। उन्होंने राम मंदिर चोरी के मामले में स्पष्ट निष्पक्ष जांच की मांग की है।
सियासी बयानबाजी:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर पलटवार करते हुए उन पर आस्था का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया। दूसरी ओर, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फरसा और रामचरित मानस लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
साधु-संतों की चिंता:
रामादल ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित कल्किराम ने ट्रस्ट के प्रायश्चित अनुष्ठान पर सवाल उठाते हुए इसे धार्मिक मर्यादा का विषय बताया है। वहीं, महंत दिनेंद्र दास ने श्रद्धालुओं से संयम बरतने और रामलला पर विश्वास रखने की अपील की है।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कुख्यात पाकिस्तानी आतंकी यासिर उर्फ अबू तल्हा को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। यासिर 2024 के पुंछ एयरफोर्स काफिला हमला और डेरा की गली एंबुश समेत कई बड़ी वारदातों में शामिल था।
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2013 झीरम घाटी नक्सली हमले में एनआईए की विशेष अदालत ने 13 साल बाद 10 आरोपियों को दोषी ठहराया है। जानिए इस ऐतिहासिक फैसले और मामले से जुड़ी पूरी जानकारी।
राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे को लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में 14 रजिस्टर्ड अनरिकग्नाइज्ड पॉलिटिकल पार्टियों (आरयूपीपी) ने 20 हजार से ज्यादा के कुल 682.28 करोड़ रुपए के चंदे की जानकारी दी है।
बिजली की भारी मांग और मानसून के कारण आपूर्ति में आई रुकावटों के चलते देशभर के थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का भंडार तय मानक के आधे से भी कम रह गया है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के आंकड़ों के मुताबिक, 2 सितंबर तक देश के 50 पावर प्लांट्स में कोयले का स्टॉक क्रिटिकल यानी गंभीर रूप से कम स्तर पर पहुंच गया है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों से संवाद किया। इस बातचीत का पांच मिनट का एक वीडियो पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।
हाथ से मैला ढोने की प्रथा की आलोचना करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा-भले ही भारत चांद पर पहुंच गया हो, लेकिन जाति व्यवस्था की सामाजिक बुराई आज भी समाज में बरकरार है, जो नागरिकों को ऐसा काम करने के लिए विवश करती है, जो मानवीय गरिमा के विपरीत है।
मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश ने विकराल रूप ले लिया है। ग्वालियर-चंबल अंचल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।
जिला जज न्यायालय का फैसला आने के बाद कलेक्ट्रेट में बनी मस्जिद को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए शहर में जगह-जगह भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। हालांकि रात में यह अफवाह फैल गई थी। सोशल मीडिया पर सांसद और पार्षदों द्वारा बयानबाजी भी की जा रही थी।
एअर इंडिया फ्लाइट एआई-2379 के पायलट का साइकोएक्टिव टेस्ट पॉजिटिव आने पर एयरलाइन ने उसे बर्खास्त कर दिया है। फुकेट से दिल्ली आ रही इस उड़ान के दौरान विमान 300 फीट नीचे गिर गया था।
सीबीआई ने 'ऑपरेशन चक्र-VI' के तहत 20 राज्यों में 89 जगहों पर छापेमारी कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डिजिटल अरेस्ट के तीन बड़े मामलों में 41 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा हुआ है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह