रीवा जिले के मऊगंज स्थित बहुती वाटरफॉल में प्रवेश शुल्क और वाहन पार्किंग के नाम पर स्थानीय सरहंगों द्वारा सैलानियों से अवैध वसूली की जा रही है। विरोध करने पर अभद्रता और मारपीट तक की नौबत आती है। वायरल वीडियो के बाद पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन टेंडर के नाम पर चल रही इस वसूली ने प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
मऊगंज जिले का बहुती वाटरफॉल अपनी गहराई और खूबसूरती के लिए पहचाना जाता है। जहां प्रति दिन स्थानीय समेत आसपास के जिलें से लोग घूमने के लिये पहुंचते हैं। लेकिन यहां पर इन सैलानियों से अवैध वसूली की जा रही है। वाहन पार्किंग और प्रवेश शुल्क के नाम पर सरहंग लूट कर रहे हैं। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। लिहाजा पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
उल्लेखनीय है कि बारिश के मौसम में बहुती वाटर फाल पर्यटकों से गुलजार रहता है। अनुमान के अनुसार यहां पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में पर्यटक घूमनें के लिये पहुंचते हैं।
स्थानीय नगर परिषद और पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से प्रपात के समीप एक बैरियर लगा रखा है, जिससे वाहन भीतर प्रवेश न कर पाये। इसी बैरियर का अब स्थानीय सरहंग फायदा उठा रहे हैं। यहां पर खड़े होकर आने वाले पर्यटकों से प्रवेश व वाहन पार्किंग शुल्क के नाम पर वसूली करते हैं। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा रहते हैं। सरहंगों की इस वसूली का वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रतिदिन हजारों की वसूली
वसूली करने वाले शख्स यहां पर चार पहिया वाहन से 20 से लेकर 50 रुपये तक वसूली करते हैं। जिससे प्रतिदिन दो से तीन हजार रुपये तक अर्जित होते हैं। रुपये नहीं देने वाले पर्यटकों के साथ ना सिर्फ अभद्रता की जाती है, बल्कि मारपीट तक की जाती है। उक्त वीडियो में वसूलीबाज अभद्रता करते हुये भी दिखाई दे रहा है।
5 लाख रुपये में टेंडर का दावा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वसूली करने वाला शख्स साफ पुलिस सहित स्थानीय विधायक और उनके रिश्तेदारों का नाम ले रहा है। वायरल वीडियो में वसूली कर्ता के मुताबिक उनके जीजा को 5 लाख रुपये का टेंडर मिला है। उसी के नाम पर यह वसूली चल रहा है। जबकि हकीकत यह है कि बहुती जल प्रपात में इस प्रकार का किसी भी तरह से टेंडर हुआ ही नहीं है।
वीडियो वायरल होने के बाद मामला संज्ञान में आया है। वसूली करने वाले सख्श की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। बहुती जल प्रपात में वाहन पार्किंग के संबंधित कोई टेंडर नहीं हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से बैरियर लगाया गया है।
जगदीश सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी नईगढ़ी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।