सतना जिला अस्पताल में कान की विकलांगता जांच के लिए जरूरी बेरा टेस्ट मशीन पिछले 5 साल से खराब पड़ी है। इसी कारण मरीजों को विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए जबलपुर या अन्य हायर सेंटर भेजा जा रहा है। हाल ही में एक बच्चे का मामला सामने आने पर परिजनों और डॉक्टरों के बीच विवाद भी हुआ।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल में शुक्रवार को एक मामला सामने आया जब विकलांगता प्रमाण पत्र बनवाने आये आवेदक को जबलपुर जांच कराने के लिए कहा गया। इस बात पर आवेदक और चिकित्सक के बीच बहस शुरू हो गई। आवेदक द्वारा विवाद का वीडियो बनाया गया और शोसल मीडिया में वायरल कर दिया गया। बताया गया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार इस समय कान की विकलांगता टेस्ट करने के लिए बेरा टेस्ट की अनिवार्यता जरूरी है, जबकि जिला अस्पताल में स्थापित बेरा टेस्ट मशीन विगत पांच सालों से खराब पड़ी है। बताया गया अब यह मशीन कंडम हो गई है। जिला अस्पताल की बेरा टेस्ट मशीन खराब होने के कारण मरीजों को हायर सेंटर का रुख करना पड़ रहा है।
क्या है मामला
बताया गया कि आशीष कुशवाहा उम्र 5 साल निवासी ग्राम पंचायत पैकोरी पोस्ट करसरा अपने परिजन के साथ शुक्रवार को जिला अस्पताल विकलांगता प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचा। परिजनों द्वारा सबसे पहले पीडियाट्रिक ओपीडी में जांच कराइ गई। वहां से बच्चे का टेस्ट कराने आंख और ईएनटी के चिकित्सा विषेशज्ञों के पास भेज दिया गया। मरीज के परिजनों के साथ आये करसरा के जनपद सदस्य उपेंद्र शुक्ला भी मौजूद थे, जिनके द्वारा बच्चे को सबसे पहले आंख के डॉक्टरों के पास ले जायेगा। जिला अस्पताल के आंख के चिकित्सकों के जांच करने पर चिकित्सा विषेशज्ञों ने कहा कि 30 प्रतिशत आंख की विकलांगता प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा। जनपद सदस्य ने बताया कि बच्चे की मानसिक स्थित बहुत कमजोर थी जिस कारण उसे सुनाई भी कम पड़ता था, इस पर आंख के चिकित्सक द्वारा कान का टेस्ट कराने की सलाह दी गई। परिजनों द्वारा मरीज बालक को कान के डॉक्टर के पास लाया गया जहां जांच के लिए आॅडियोलॉजिस्ट के पास भेजा गया। जांच से लौटे परिजन ने कहा कि आॅडियोलॉजिस्ट ने कहा है कि एक जांच यहां नहीं हो पायेगी।
बताया गया कि पदस्थ ईएनटी के डॉक्टर अमर सिंह ने बेरा टेस्ट की जांच हायर सेंटर से कराने की सलाह दी गई। चिकित्सक ने कहा कि जिला अस्पताल की बेरा टेस्ट मशीन कई वर्षों से खराब पड़ी हुई है। इस बात को लेकर आवेदक और चिकित्सक के बीच विवाद छिड़ गया और मासूम को बिना जांच के विकलांगता प्रमाण पत्र बनवाये ही वापस लौटना पड़ा।
जिला अस्पताल में कान के विकलांगता प्रमाण पत्र बनाये जा रहे हैं। शासन की गाइडलाइन के अनुसार अब कान की विकलांगता के लिए बेरा टेस्ट अनिवार्य है। जिला अस्पताल की बेरा टेस्ट मशीन खराब पड़ी है, जिसके लिए हायर सेंटर से जांच की सलाह दी जा रही है। रीवा की भी मशीन खराब होने के कारण अन्य हायर सेंटर जाने को कहा जा रहा है।
डॉ. मनोज शुक्ला, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। भोपाल, सतना और बालाघाट में बारिश हुई, जबकि टीकमगढ़ में ओलावृष्टि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 27 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।
मध्यप्रदेश के स्कूलों में करीब 10 हजार अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए पोर्टल 3.0 पर प्रक्रिया शुरू। नए और पुराने आवेदकों के लिए प्रोफाइल अपडेट और दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 'कृषि कर्मयोगी कार्यशाला' का शुभारंभ किया। किसान कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली परखी और किसानों की आय बढ़ाने के लिए 16 विभागों को एक साझा प्लेटफॉर्म पर लाने की पहल की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुजालपुर के हाटकेश्वर धाम में पं. कमल किशोर नागर की श्रीमद्भगवत् कथा में शामिल हुए। उन्होंने सनातन संस्कृति, गौसेवा और भावी पीढ़ी के संस्कारों पर जोर दिया।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां मुरैना में तोमर परिवार के घर शादी की तैयारियां चल रही थीं। हादसे की खबर मिलते ही खुशियां मातम में बदल गईं। उज्जैन में दुल्हन पक्ष को भी सूचना दी गई।
मध्य प्रदेश के धार जिले में टायर फटने से अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। वाहन ने 3-4 बार पलटी खाई। इस दौरान सड़क के दूसरी ओर जाकर स्कॉर्पियो से भी टकराया। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, 13 घायल हैं।
भोपाल के शबरी नगर में प्रेम थापा और गट्टू पिस्टल गैंग ने यश उर्फ भय्यू के साथ की बर्बरता। मारपीट के बाद अमानवीय व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में उद्यानिकी फसलों के रकबे को 30 लाख हेक्टेयर तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। मसाला उत्पादन में MP देश में पहले स्थान पर है। जानें उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर और मखाना खेती की नई योजनाएं।
सीएम डॉ. मोहन यादव से आज यानी बुधवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्य में कृषि, किसान कल्याण, मनरेगा, और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह