भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी सास गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। नियमित मजिस्ट्रेट के अवकाश पर होने के कारण मामला टल गया।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
भोपाल की चर्चित एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी सास और रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। ट्विशा पक्ष के अधिवक्ता शुभांग दीक्षित ने जानकारी दी कि नियमित मजिस्ट्रेट के अवकाश पर होने के कारण यह स्थिति बनी। अदालत ने इस मामले में फिलहाल कोई आदेश पारित नहीं किया है। गिरिबाला सिंह पिछले 49 दिनों से जेल में बंद हैं और उनकी ओर से यह जमानत आवेदन भोपाल कोर्ट में दाखिल किया गया था।
अधिवक्ता शुभांग दीक्षित के अनुसार, गिरिबाला सिंह की तरफ से दिए गए जमानत आवेदन में उनके खराब स्वास्थ्य और पारिवारिक जिम्मेदारियों का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है। आवेदन में बताया गया है कि उनकी मां की आयु लगभग 100 वर्ष है और उन्हें विशेष देखभाल की आवश्यकता है। इसके अलावा, बचाव पक्ष की ओर से घर में हुई चोरी की एक घटना का भी हवाला देते हुए अदालत से जमानत देने का अनुरोध किया गया है। दूसरी ओर, इस मामले के सह-आरोपी समर्थ सिंह की तरफ से अभी तक कोई भी जमानत याचिका दायर नहीं की गई है।
गत 12 मई की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में ट्विशा शर्मा की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद कटारा हिल्स थाना पुलिस ने 14 मई को मृतका की सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। निचली अदालत से जमानत मिलने के बाद ट्विशा के परिजनों ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाई कोर्ट द्वारा जमानत रद्द किए जाने के बाद सीबीआई ने 28 मई को गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था और पूछताछ के बाद 2 जून को उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।
भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी सास गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। नियमित मजिस्ट्रेट के अवकाश पर होने के कारण मामला टल गया।
मध्य प्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) बिल पारित हो गया है। जानिए विवाह, तलाक, लिव-इन रिलेशनशिप, उत्तराधिकार और बच्चों के अधिकारों से जुड़े सभी नए प्रावधानों की पूरी जानकारी
इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के मनोरमागंज में सहायक डाक अधिकारी उर्मिला सैनी की हत्या के मामले में आरोपी पति अखिलेश सैनी का शव विदिशा में मिलने के बाद नया खुलासा हुआ है। मृतका की बेटी ने शव की पहचान पर संदेह जताया है, जिसके चलते पुलिस डीएनए टेस्ट और सिर की तलाश कर रही है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विधानसभा में यूसीसी विधेयक का विरोध करते हुए इसे भाजपा सरकार की भटकाने की राजनीति बताया। उन्होंने बेरोजगारी, किसानों की बदहाली और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा।
इंदौर के विजय नगर गैस पाइपलाइन विस्फोट मामले में MP हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं। पार्षद बालमुकुंद सोनी पर केस दर्ज कर लिया गया है, और कोर्ट ने पीड़ितों के मुआवजे पर सरकार से नीति मांगी है।
मध्यप्रदेश के बैतूल शहर के जैन दादावाड़ी परिसर में हाल ही में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान हुआ गुटीय विवाद अब पुलिस और अदालत की दहलीज तक पहुंच गया है।शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना के तुरंत बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विवाद को शांत कराने और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज न कराने की सलाह दी थी।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में धनबल और अवैध नकदी के इस्तेमाल को रोकने के लिए चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सख्ती बरत रहा है। आदर्श आचार संहिता के तहत गठित उड़नदस्ता टीम और स्टेटिक सर्विलांस टीम जिले के चप्पे-चप्पे पर सघन जांच अभियान चला रही है।
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन से लेकर परिसर तक जमकर राजनीतिक गहमागहमी रही। एक ओर जहां कांग्रेस विधायकों ने अनोखे अंदाज में सांकेतिक नाटक का मंचन कर सरकार को घेरा। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर विपक्ष के आरोपों का तथ्यों के साथ जवाब देने की रणनीति तैयार की।
मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त की टीम ने बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल के ठिकानों पर छापा मारा। आज यानी मंगलवार को सुबह 5:30 बजे आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के बाद सेमिल के निधीवन कॉलोनी स्थित निवास पर यह कार्रवाई की गई।
मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राजधानी भोपाल सहित सीहोर और रायसेन में रात भर से लगातार बारिश का दौर जारी है। भोपाल में हालांकि बारिश हल्की है, लेकिन लगातार हो रही झमाझम से शहर के निचले इलाकों की बस्तियां जलमग्न हो गई हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह