भोपाल निवासी अंकित साहू की थाईलैंड में समुद्र में डूबने से हुई मौत पर परिवार ने साजिश का आरोप लगाया है। मृतक को तैरना आता था और 6 फीट हाइट थी। परिजनों ने मोबाइल पासवर्ड मांगने के बाद मौत की सूचना मिलने पर सवाल उठाते हुए मध्य प्रदेश सरकार से उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
भोपाल के शाहजहानाबाद निवासी अंकित साहू की थाईलैंड में समुद्र में डूबने से हुई मौत पर उनके परिवार ने गंभीर सवाल उठाए हैं और किसी साजिश की आशंका जताई है। अंकित अपनी कंपनी BL साइंस दिल्ली के टूर पर 23 अक्टूबर को अपने बॉस और दो दोस्तों के साथ थाईलैंड गए थे, जहाँ 28 अक्टूबर को यह दुखद हादसा हुआ।
अंकित के परिजनों ने इस मौत को सामान्य हादसा मानने से साफ इनकार कर दिया है और मध्य प्रदेश सरकार से थाईलैंड दूतावास के माध्यम से इस संदिग्ध मौत की उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है।
मृतक अंकित साहू (सेल्स एग्जीक्यूटिव, BL साइंस) के चाचा जगदीश साहू और बहन आयुषी साहू ने कई संदेह व्यक्त किए हैं। चाचा जगदीश साहू ने बताया कि अंकित बहुत होनहार था और उसे तैरना आता था। उन्होंने आशंका जताई, "हमारा बेटा काफी होनहार था...उसकी डूबने से मौत क्यों हुई इसकी जांच होनी चाहिए, उसके साथ कोई साजिश की गई है।" बहन आयुषी साहू ने कहा, "भैया को तैरना आता था, उनकी 6 फीट हाइट थी, मैं नहीं मान सकती..." उन्होंने कहा कि इतनी ऊँचाई होने के बावजूद अचानक डूब जाना संदेह पैदा करता है।
परिजनों ने घटना के समय की सूचना पर भी सवाल उठाए हैं उनका कहना है कि 28 अक्टूबर को दोपहर करीब 1 बजे अंकित अपने दोस्त निकेश के साथ समुद्र में गए थे। करीब 5 बजे अंकित को दिल्ली के लिए लौटना था। सबसे पहले दोस्त संतोष ने परिजनों को फोन करके अंकित के मोबाइल का पासवर्ड मांगा। पासवर्ड देने के तुरंत बाद संतोष ने फिर फोन किया और बताया कि अंकित समुद्र में डूब गए हैं, उनके फेफड़ों में पानी भर गया है और अस्पताल में उनकी मौत हो गई है।
पिता देवेंद्र साहू, चाचा जगदीश साहू और बहन आयुषी साहू ने एक स्वर में मध्य प्रदेश सरकार से मदद की गुहार लगाई है और थाईलैंड में हुई इस संदिग्ध मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह