बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की 7 नवंबर से शुरू होने वाली 'सनातन एकता पदयात्रा' पर विवाद। दलित पिछड़ा समाज संगठन के अध्यक्ष दामोदर यादव ने धमकी के आरोप लगाते हुए यात्रा रोकने के लिए हाईकोर्ट में याचिका और प्रदेशभर में पुतला दहन की घोषणा की। पूरा मामला और दोनों पक्षों का बयान जानें।

भोपाल. स्टार समाचा वेब
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आगामी 'सनातन एकता पदयात्रा' को लेकर विवाद गहरा गया है। इस यात्रा को रुकवाने की मांग करते हुए दलित पिछड़ा समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर यादव ने सोमवार को उच्च न्यायालय (High Court) में याचिका दायर करने की घोषणा की है। यह पदयात्रा 7 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर से शुरू होने वाली है।
भोपाल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दामोदर यादव ने धीरेंद्र शास्त्री पर गंभीर आरोप लगाए और उन्हें 'संत' मानने से इनकार कर दिया।
धीरेंद्र शास्त्री पर लगाए गए आरोप
दामोदर यादव ने दावा किया कि धीरेंद्र शास्त्री ने हरियाणा में एक मंच से उन्हें गालियाँ दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। यादव ने शास्त्री के शब्दों को उद्धृत करते हुए कहा:
दामोदर यादव ने 'ठठरी बार देने' का मतलब बताते हुए कहा कि बुंदेलखंड में इसका अर्थ होता है "आदमी को जला देना"। उन्होंने शास्त्री की भाषा को 'नालायक' की भाषा बताते हुए कहा कि वह 'अछूत हमसे दूर हो जा' जैसी बातें करते हैं, जो किसी संत की भाषा नहीं हो सकती।
धीरेंद्र शास्त्री का पलटवार
दामोदर यादव द्वारा मंगलवार को यात्रा रोकने की मांग और आंदोलन की चेतावनी दिए जाने के बाद, धीरेंद्र शास्त्री ने बुधवार को हरियाणा में एक कथा के दौरान पलटवार किया था। उन्होंने कहा था:
शास्त्री ने इस दौरान देश में जनसांख्यिकी परिवर्तन और अल्पसंख्यक बनने का मुद्दा भी उठाया, और कहा कि भारत और संस्कृति को बचाने के लिए "जातिवाद और भेदभाव से ऊपर उठकर हमको सनातनी बनना है।"
संगठन की विरोध प्रदर्शन की तैयारी
दामोदर यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी घोषणा की कि वह धीरेंद्र शास्त्री को संत नहीं मानते और उन पर धार्मिक कथाओं के माध्यम से उन्माद फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।