भोपाल के बड़े तालाब में 20 नए शिकारे शुरू किए गए। सीएम मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की। प्रदूषण-रहित तकनीक से बने शिकारे 400 रुपए में 30 मिनट का अनुभव देंगे। जानें पूरी खबर।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बोट क्लब पर इन शिकारों को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की
भोपाल. स्टार समाचार वेब
बड़े तालाब में गुरुवार से 20 नए शिकारे उतर गए हैं, जो अब पर्यटकों को श्रीनगर की डल झील जैसा अनुभव देंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बोट क्लब पर इन शिकारों को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की और स्वयं भी शिकारा यात्रा का आनंद लिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी भी मौजूद रहे। अब आम नागरिक भी इन शिकारा राइड्स का मजा ले सकेंगे।

सीएम यादव ने शिकारों की सुविधाओं और डिजाइन की सराहना की। यात्रा के दौरान उन्होंने शिकारा-बोट रेस्टोरेंट से चाय, पोहा, समोसे और फलों का नाश्ता किया। फ्लोटिंग बोट मार्केट से उन्होंने साड़ी और जैकेट भी खरीदी। इस आयोजन में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कांग्रेस की ओर से केवल नेता प्रतिपक्ष सिंघार ही कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने सरकार के इस कदम की प्रशंसा की।
सरकार का कहना है कि डल झील की तर्ज पर बनाए गए ये शिकारे वॉटर टूरिज्म को नई पहचान देंगे और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। इनका संचालन मध्यप्रदेश पर्यटन निगम द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक शिकारे में चार यात्री बैठ सकेंगे और 30 मिनट की यात्रा के लिए 400 रुपए शुल्क तय किया गया है। हर शिकारा लगभग 2.40 लाख रुपए की लागत से तैयार हुआ है और सुबह 9 बजे से लेकर सूर्यास्त तक उपलब्ध रहेगा।

भोपाल के बड़े तालाब में एक साथ 20 नए शिकारे शुरू, डल झील जैसा अनुभव।
सीएम मोहन यादव ने शिकारा यात्रा कर फ्लोटिंग मार्केट से सामान खरीदा।
400 रुपए में 30 मिनट की सैर; प्रदूषण-रहित FRP तकनीक से निर्माण।
NGT की रोक के बाद अब केवल पर्यावरण-अनुकूल शिकारे ही चलेंगे।
20 शिकारे आधुनिक, प्रदूषण-रहित ‘फाइबर रीइन्फोर्स्ड पॉलीयूरिथेन’ (FRP) तकनीक से तैयार किए गए हैं, जो जल में किसी प्रकार के रासायनिक प्रभाव नहीं छोड़ते। इससे तालाब के पर्यावरण और पानी की गुणवत्ता पर कोई असर नहीं होगा। इन शिकारों को उन्हीं विशेषज्ञ संस्थाओं ने तैयार किया है, जिन्होंने केरल, बंगाल और असम में पर्यटक शिकारों का निर्माण किया है। पर्यटक शिकारा सैर के दौरान बर्ड वॉचिंग कर सकेंगे और दूरबीन से आसपास के पक्षियों को देख पाएंगे। इसके साथ ही शिकारे में हैंडीक्राफ्ट, स्थानीय व्यंजन, ऑर्गेनिक फल-सब्जियां और अन्य उत्पाद खरीदने की भी सुविधा होगी। पर्यटन विभाग का उद्देश्य है कि भोपाल को वाटर-टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जाए।
2024 में नगर निगम ने एक शिकारे को परीक्षण के तौर पर चलाया था। अब एक साथ 20 शिकारे तालाब में उतारे गए हैं। लगभग 10 महीने पहले नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने बड़े तालाब सहित प्रदेश के तमाम वेटलैंड्स में क्रूज और मोटर बोट पर रोक लगा दी थी। आदेश के अनुसार डीजल इंजन से निकलने वाले प्रदूषक जल को एसिडिक बनाते हैं, जिससे मानव स्वास्थ्य और जलीय जीवों को खतरा होता है। इसी वजह से अब केवल सामान्य, पर्यावरण-सुरक्षित शिकारे ही संचालित किए जा रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।