सिवनी के हायर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों से कथित रूप से ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगवाने पर विवाद भड़का। अभिभावकों के विरोध के बाद प्रिंसिपल प्रतीक्षा मानगढ़े को हटाया गया और जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच के निर्देश दिए।

स्कूल पहुंचकर गांव वालों ने विरोध जताया
सिवनी. स्टार समाचार वेब
सिवनी जिले के अरी थाना क्षेत्र स्थित सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों से कथित तौर पर ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगवाने का मामला गरमा गया है। छात्रों का कहना है कि 1 दिसंबर को प्रार्थना सभा में गीता पाठ के बाद उनसे करीब 16 बार यह नारा लगवाया गया। बच्चों ने आरोप लगाया कि स्कूल की प्रभारी प्रिंसिपल प्रतीक्षा मानगढ़े ने सभी छात्रों पर इन नारे लगाने के लिए दबाव भी बनाया।
बच्चे जब घर पहुंचे तो उन्होंने यह घटना अभिभावकों को बताई, जिसके बाद गांव में आक्रोश फैल गया। 3 दिसंबर को अभिभावक और हिंदूवादी संगठन स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रिंसिपल को तुरंत स्कूल से हटाने और निलंबित करने की मांग उठाई।
विवाद बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके कुछ समय बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) एसएस कुमरे भी स्कूल पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने डीईओ के सामने भी नाराजगी जताई। प्रिंसिपल से बातचीत के बाद डीईओ ने उन्हें स्कूल से हटाकर अपने कार्यालय में अटैच करने का आदेश जारी किया।
छात्रों ने आरोप लगाया कि उनसे 16 बार ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगवाए गए।
अभिभावकों और हिंदूवादी संगठन के विरोध के बाद प्रिंसिपल को स्कूल से हटाया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी ने मौके पर ही जांच टीम गठित की।
प्रिंसिपल ने गलती स्वीकारते हुए कहा कि उनका उद्देश्य सर्वधर्म सद्भाव का संदेश देना था।
स्थानीय लोग इससे भी संतुष्ट नहीं हुए और प्रिंसिपल के निलंबन की मांग पर अड़े रहे। बढ़ते दबाव के बीच डीईओ ने मौके पर ही एक जांच समिति गठित करने की घोषणा की और भरोसा दिलाया कि रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद स्थिति शांत हुई।
" शिकायत मिलने पर उन्होंने स्वयं स्कूल पहुंचकर जांच की। उनके अनुसार, प्रिंसिपल प्रतीक्षा मानगढ़े ने मामले में अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था, बल्कि सर्वधर्म सद्भाव का संदेश देना था। उन्होंने अभिभावकों और छात्रों से माफी भी मांगी। वर्तमान में प्रिंसिपल को स्कूल से हटा दिया गया है और जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।"
एसएस कुमरे, जिला शिक्षा अधिकारी

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।