भोपाल में कांग्रेस नेता आशीष तिवारी ने महंगाई और मिलावटखोरी को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने तेल, शक्कर, दाल के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाने और मिलावट के मुख्य सरगनाओं पर कार्रवाई की मांग की।

महंगाई और मिलावट
कांग्रेस नेता आशीष तिवारी का भाजपा सरकार पर हमला
भोपाल। स्टार समाचार वेब
महंगाई जेब पर चोट कर रही है और मिलावट स्वास्थ्य पर। अब सरकार को दिखावे की कार्रवाई से आगे बढ़कर उस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचना होगा, जहां से यह खेल संचालित होता है। मिलावट के असली सरगनाओं तक कानून पहुंचे और जनता की थाली सुरक्षित हो—यही सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है।
खाद्य सुरक्षा व महंगाई पर सवाल उठाते हुए एक बयान में कांग्रेस नेता आशीष तिवारी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेल, शक्कर, दाल और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों ने आम परिवार की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। जहां महंगाई जेब पर बोझ बढ़ा रही है, तो दूसरी तरफ मिलावट लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता बनती जा रही है।
तिवारी ने कहा कि पर्व एवं त्योहारों में मिलावटखोरी के खिलाफ केवल औपचारिक छापेमारी पर्याप्त नहीं है। सरकार को कार्रवाई की दिशा बदलनी होगी। मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री करने वाले छोटे कारोबारियों तक कार्रवाई सीमित रखने के बजाय मिलावट के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इसके पीछे सक्रिय मुख्य सरगनाओं और राजनीतिक संरक्षण करने वाले व्यक्तियों तक पहुंचना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने मिलावटखोरी के खिलाफ प्रदेशव्यापी अभियान चलाकर इस समस्या को गंभीरता से लिया था। कांग्रेस का वह अभियान सिर्फ कार्रवाई का प्रदर्शन नहीं, बल्कि मिलावट के पूरे तंत्र पर अंकुश लगाने की पहल था। भाजपा सरकार को उसी दृढ़ता के साथ इस लड़ाई को आगे बढ़ाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार तेल, शक्कर, दाल जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी निगरानी के साथ खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करे। जांच व्यवस्था पारदर्शी हो, दोषियों की जवाबदेही तय हो और कठोर कार्यवाही हो ।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर को उज्जैन से अयोध्या तक 950 किमी की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' शुरू करेंगे। जानिए इस 70 दिवसीय पैदल यात्रा का रूट, धार्मिक अनुष्ठान और मुख्य उद्देश्य।
भोपाल के नीलम पार्क में कोरोना काल के आयुष डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का 11वें दिन भी प्रदर्शन जारी। अर्धनग्न होकर और PPE किट पहनकर स्वास्थ्यकर्मियों ने संविदा बहाली की मांग की।
मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पोर्टल दोबारा खोलने को लेकर मंत्री निर्मला भूरिया और नरेंद्र शिवाजी पटेल के बयानों में विरोधाभास सामने आया है। जानें पूरी खबर और कांग्रेस की प्रतिक्रिया।
भोपाल के ऐशबाग इलाके में डबल मर्डर सनसनीखेज मामला। पूर्व एएसआई योगेश मरावी ने पत्नी विनीता और साली मेघा उइके की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या की थी। कोर्ट ने आरोपी को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है।
मध्य प्रदेश में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सीएम हाउस घेराव के लिए विशाल रैली निकाली। रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने रोका, आंदोलनकारियों की चेतावनी- आदेश मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन।
सतना के मझगवां में पुश्तैनी जमीन पर प्लांटेशन के विरोध में जयस ने प्रदर्शन किया। वन विभाग पर मनमानी के आरोप लगाते हुए संगठन ने वनाधिकार पट्टे, ग्रामसभा के अधिकार और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग उठाई।
9,850 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला सागर-सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड और विंध्य को नई सड़क कनेक्टिविटी दे सकता है। सर्वे और डीपीआर जारी हैं, जबकि नागौद, उचेहरा और पतेरी क्षेत्र में संभावित संपर्क बिंदुओं पर नजरें टिकी हैं।
सांसद गणेश सिंह ने निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना में 150 एमबीबीएस विद्यार्थियों ने श्वेत कोट पहनकर चिकित्सा सेवा की शपथ ली।
सतना नगर निगम की एमआईसी और स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में पेयजल, सड़क, जल निकासी, खेल सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव मंजूर हुए। 1080 श्रमिकों की सेवा बढ़ी, 179 हितग्राहियों को आवास योजना में पात्रता मिली।
आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई ऐतिहासिक और दूरगामी प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इस बैठक में औद्योगिक विकास, शिक्षा, सिंचाई, आयुष और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। राज्य सरकार ने जबलपुर से इंदौर तक बनने वाले महत्वपूर्ण इकोनॉमिक कॉरिडोर के एकीकृत विकास के लिए एक विशेष कंपनी के गठन को मंजूरी दी है।