भोपाल के हबीबगंज इलाके में मंदिर के बाहर से 5 साल की स्कूली बच्ची का अपहरण। पुलिस की सघन सर्चिंग के बाद बच्ची ISBT से बरामद; चेहरे पर चोट के निशान मिले। आरोपी की तलाश जारी। पूरी खबर पढ़ें।

भोपाल। स्टार समाचार वेब.
राजधानी भोपाल के हबीबगंज क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहाँ मंदिर के बाहर से एक पाँच साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया। बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए शहरभर में नाकाबंदी कर व्यापक सर्चिंग अभियान चलाया। पुलिस की मुस्तैदी और सघन तलाशी के चलते गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे बच्ची को आईएसबीटी (ISBT) गोविंदपुरा बस स्टैंड से बरामद कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस की तलाशी टीम को देखकर घबराया अज्ञात आरोपी बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया।
मेडिकल में मारपीट की पुष्टि, बच्ची अस्पताल में भर्ती
बच्ची को बरामद करने के बाद पुलिस तुरंत उसे जेपी अस्पताल ले गई, जहाँ उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इस दौरान लेबर रूम के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा और परिजनों की मौजूदगी में मेडिकल हुआ। मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ मारपीट की पुष्टि हुई है। उसके चेहरे और सिर पर भी चोट और नाखून के निशान मिले हैं।
जांच में पता चला है कि बच्ची को निमोनिया भी हो गया है, जिसके चलते उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा लिया गया है। फिलहाल, बच्ची गहरे सदमे में है और गुमसुम है। पुलिस अब उसकी काउंसलिंग भी कराएगी। काउंसलिंग के माध्यम से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बच्ची के साथ कोई गलत काम तो नहीं हुआ है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अब तक गलत काम की पुष्टि नहीं हो पाई है।
पुलिस की तलाश देख भागा बदमाश
हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे के मुताबिक, बुधवार रात करीब 9:30 बजे 1100 क्वार्टर मंदिर के सामने से स्कूली छात्रा लापता हुई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रात में ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत विभिन्न स्थानों पर तलाश शुरू कर दी थी। बच्ची आईएसबीटी बस स्टैंड पर मिली थी और उसके साथ बदमाश भी था। पुलिस की सघन सर्चिंग देखकर आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग निकला।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण और मारपीट का केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि आरोपी ने बच्ची का मुंह दबाकर उसे अगवा किया था। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।