मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी एवं आयुष विभाग के कॉलेजों में बड़ा बदलाव होगा। मध्यप्रदेश सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर मंत्री इंदरसिंह परमार ने विभाग के अगले मिशन का प्लान बताया।

मंत्री इंदरसिंह परमार ने विभाग के अगले मिशन का प्लान बताया।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी एवं आयुष विभाग के कॉलेजों में बड़ा बदलाव होगा। मध्यप्रदेश सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर मंत्री इंदरसिंह परमार ने विभाग के अगले मिशन का प्लान बताया। दरअसल, आज सोमवार को प्रदेश उच्च शिक्ष मंत्री इंदर सिंह परमार ने घोषणा की कि अब प्रदेश में नए सत्र से कॉलेजों में स्टूडेंट्स की सार्थक एप से हाजिरी लगाई जाएगी। फस्ट ईयर के सिलेबस में भारतीय ज्ञान परंपरा का अध्ययन कराया जाएगा। कॉपियों को जांचने की प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन होगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अतिथि विद्वान को सेवा से बाहर नहीं किया जाएगा। इसके लिए हरियाणा मॉडल का अध्ययन कर एक ठोस नीति तैयार की जा रही है, जो उन्हें लंबे समय तक कार्य करने की सुरक्षा प्रदान करेगी।
सरकार उठा रही सख्त कदम
संवाददाताओं से चर्चा के दौरान मंत्री परमार ने कहा-सरकारी कॉलेजों में शैक्षणिक माहौल को सुधारने और अनुशासन बनाए रखने के लिए सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। अगले सत्र से कॉलेजों में प्रोफेसरों के साथ-साथ अब विद्यार्थियों की उपस्थिति भी सार्थक ऐप के माध्यम से दर्ज की जाएगी।
83 विषयों का नया सिलेबस
शिक्षा नीति में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा के विषयों को पहले साल के सिलेबस में शामिल किया गया है। अगले साल से इसकी विधिवत पढ़ाई शुरू होगी, जिससे छात्र भारत के प्राचीन शिक्षा दर्शन और अनुसंधान से जुड़ सकेंगे। 83 विषयों का नया सिलेबस तैयार किया गया है, जो आधुनिकता और परंपरा का मिश्रण है।
अब डिजिटल मूल्यांकन
उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा-डिजिटल मूल्यांकन अनिवार्य होगा। यानी कॉपियों को जांचने की प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन होगी। परीक्षकों के पास कॉपियां ऑनलाइन भेजी जाएंगी, जिससे परिणाम जल्दी आने की उम्मीद है।
पॉलीटेक्निक कॉलेजों को 12वीं तक की मान्यता
प्रदेश के पॉलीटेक्निक कॉलेजों को अब पॉलिटेक्निक डिप्लोमा को कक्षा 12वीं के समकक्ष मान्यता दी गई है। जो छात्र 10वीं के बाद पॉलिटेक्निक में प्रवेश लेते हैं, उन्हें अब अलग से 12वीं करने की जरूरत नहीं होगी। वे सीधे स्नातक की अन्य डिग्री के लिए भी पात्र माने जाएंगे।
खनिज प्रौद्योगिकी का नया केंद्र स्थापित होगा
मध्यप्रदेश में खनिज प्रौद्योगिकी विद्यालय खोले जाने की तैयारी की जा रही है। यह संस्थान खनिज क्षेत्र में आधुनिक अनुसंधान और तकनीकी कौशल विकास का मुख्य केंद्र बनेगा, जिससे खनन क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।