मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के उमरीखेड़ा में आज सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां दो कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में एक की मौत हो गई और मुंबई के दंपती सहित 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को एमवायएच में भर्ती कराया गया है।

सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया।
इंदौर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के उमरीखेड़ा में आज सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां दो कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में एक की मौत हो गई और मुंबई के दंपती सहित 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को एमवायएच में भर्ती कराया गया है। तेजाजी नगर टीआई देवेन्द्र मरकाम के मुताबिक, उज्जैन से ओंकारेश्वर जा रही कार और सनावद से इंदौर आ रही कार में टक्कर हो गई। हादसे में मुंबई निवासी निखिल कोठारी, उनकी पत्नी सलोनी, अमन पुत्र रशीद खान निवासी उज्जैन, ओमप्रकाश पुत्र आलोक चंद निवासी सनावद, चेतराम पुत्र बारेलाल निवासी सनावद, अरबाज निवासी सनावद और पवन निवासी सदरसर घायल हैं। वहीं भैयालाल (45 वर्ष) पुत्र लक्ष्मलाल निवासी सनावद की अस्पताल में मौत हो गई है।
मरीज को लेकर आ रहे थे इंदौर
सनावद से इंदौर आ रही कार में एक मरीज था। उसे इलाज के लिए इंदौर लाया जा रहा था। वहीं दूसरी कार उज्जैन से ओंकारेश्वर जा रही थी। यहां उज्जैन की कार के ड्राइवर को झपकी लग गई। वह सामने से आ रही कार से जा टकराया। सूचना के बाद तेजाजी नगर पुलिस मौके पर पहुंची।
हादसे में भैयालाल की मौत
परिवार के लोगों ने बताया कि इंदौर आ रही कार में ओमप्रकाश, चेतराम और मरीज भैयालाल सवार थे। भैयालाल को इंदौर इलाज के लिए लाया जा रहा था। हादसे में भैयालाल की मौत हो गई है। वहीं ओमप्रकाश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चेतराम और भैयालाल आपस में रिश्तेदार हैं।
मुंबई से दर्शन करने आए थे दंपती
मुंबई के दंपती ने बताया कि वह उज्जैन-ओंकारेश्वर में दर्शन करने आए थे। यहां पर उज्जैन में रविवार को रुके थे। टैक्सी किराए से ली थी और ओंकारेश्वर के लिए निकले थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया। दंपती मुंबई में ही जॉब करते हैं। वे मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। भोपाल, सतना और बालाघाट में बारिश हुई, जबकि टीकमगढ़ में ओलावृष्टि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 27 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।
मध्यप्रदेश के स्कूलों में करीब 10 हजार अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए पोर्टल 3.0 पर प्रक्रिया शुरू। नए और पुराने आवेदकों के लिए प्रोफाइल अपडेट और दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 'कृषि कर्मयोगी कार्यशाला' का शुभारंभ किया। किसान कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली परखी और किसानों की आय बढ़ाने के लिए 16 विभागों को एक साझा प्लेटफॉर्म पर लाने की पहल की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुजालपुर के हाटकेश्वर धाम में पं. कमल किशोर नागर की श्रीमद्भगवत् कथा में शामिल हुए। उन्होंने सनातन संस्कृति, गौसेवा और भावी पीढ़ी के संस्कारों पर जोर दिया।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां मुरैना में तोमर परिवार के घर शादी की तैयारियां चल रही थीं। हादसे की खबर मिलते ही खुशियां मातम में बदल गईं। उज्जैन में दुल्हन पक्ष को भी सूचना दी गई।
मध्य प्रदेश के धार जिले में टायर फटने से अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। वाहन ने 3-4 बार पलटी खाई। इस दौरान सड़क के दूसरी ओर जाकर स्कॉर्पियो से भी टकराया। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, 13 घायल हैं।
भोपाल के शबरी नगर में प्रेम थापा और गट्टू पिस्टल गैंग ने यश उर्फ भय्यू के साथ की बर्बरता। मारपीट के बाद अमानवीय व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में उद्यानिकी फसलों के रकबे को 30 लाख हेक्टेयर तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। मसाला उत्पादन में MP देश में पहले स्थान पर है। जानें उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर और मखाना खेती की नई योजनाएं।
सीएम डॉ. मोहन यादव से आज यानी बुधवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्य में कृषि, किसान कल्याण, मनरेगा, और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।