भोपाल में रहवासी इलाकों में नगर निगम की कमर्शियल सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के बैनर तले रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शन किया। सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों को पुलिस ने रोका।

सड़कों पर व्यापारी
रोशनपुरा चौराहे पर चार घंटे चला प्रदर्शन और हंगामा
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मंगलवार को भोपाल में रहवासी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ नगर निगम द्वारा की जा रही सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के बैनर तले सैकड़ों व्यापारी न्यू मार्केट से सीएम हाउस के लिए रवाना हुए, लेकिन रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और व्यापारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिसमें कुछ व्यापारी नीचे गिर गए।
थाली, शंख और डमरू बजाकर अनोखा विरोध
प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए अनोखा तरीका अपनाया और थाली, शंख तथा डमरू बजाए। विरोध प्रदर्शन को अनोखा रूप देने के लिए एक व्यापारी महात्मा गांधी (बापूजी) के गेटअप में भी शामिल हुआ। स्थिति को संभालने के लिए एसीपी (ACP) अखिल पटेल ई-रिक्शा पर चढ़कर व्यापारियों को समझाते नजर आए। व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देने से साफ इनकार कर दिया और सीधे मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़े रहे।
एसडीएम के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन
लगभग चार घंटे चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद एसडीएम अर्चना शर्मा के आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए। भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गोविंद गोयल और संघर्ष समिति के अध्यक्ष आनंद सोनी ने प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा की। हालांकि, कई व्यापारी इस आश्वासन से संतुष्ट नहीं दिखे और उनका कहना था कि उन्हें सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई पर पूरी तरह रोक चाहिए।

कार्रवाई जारी, करोंद में भी सड़क पर उतरे व्यापारी
एक तरफ रोशनपुरा में प्रदर्शन चल रहा था, तो दूसरी तरफ नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई लगातार जारी रही। सुबह 9 बजे से कोहेफिजा इलाके में चाय लीला कैफे, होटल्स, बुक शॉप और बेकरी जैसी जगहों पर सीलिंग की गई। कई दुकानदारों ने प्रशासन के डर से अपने प्रतिष्ठान खुद ही बंद कर दिए। वहीं, करोंद क्षेत्र में भी व्यापारियों ने नगर निगम की इस कार्रवाई के खिलाफ सड़क पर उतरकर जमकर नारेबाजी की।

मास्टर प्लान लागू करने और सीलिंग रोकने की मांग
भोपाल व्यापारी महासंघ संघर्ष समिति के अध्यक्ष आनंद सोनी ने कहा कि प्रशासन की जबरन सीलिंग कार्रवाई के कारण व्यापारियों को मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ा है। उनकी मुख्य मांग है कि सीलिंग तुरंत बंद की जाए और शहर में नया मास्टर प्लान लागू किया जाए। चैंबर अध्यक्ष गोविंद गोयल ने सुप्रीम कोर्ट के 12 अगस्त के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि राज्य सरकारें अपनी भौगोलिक स्थिति के अनुसार निर्णय ले सकती हैं। अंत में व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं रुकी, तो पूरा शहर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोपाल स्थित 95 करोड़ रुपये की शत्रु संपत्ति 'रियाज मंजिल' पर बेदखली की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को केंद्र सरकार के समक्ष पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय दिया है।
भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी वकील मुकुल ढोलपुरे और उसके साथियों का पर्दाफाश किया है। जानें दिल्ली और नाइजीरियाई कनेक्शन से जुड़े इस बड़े खुलासे की पूरी विस्तार से जानकारी।
मध्य प्रदेश कांग्रेस वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर 25 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत पार्टी घर-घर जाकर वोटर्स का सत्यापन करेगी।
भोपाल स्थित बीएचईएल (BHEL) ऑफिसर्स क्लब में दो दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन हुआ। जानिए विजेताओं के नाम और कार्यक्रम की पूरी झलकियाँ।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की समीक्षा की। 20,000 करोड़ के 175 निर्माण कार्यों, घाटों के एप्रोच रोड, टेंट सिटी और प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास के लिए दिए अहम निर्देश।
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रिछाई औद्योगिक क्षेत्र की पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
मध्यप्रदेश सरकार ने बीती देर रात एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस अचानक हुए बदलाव के तहत भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को उनके पद से हटाकर मंत्रालय भेज दिया गया है।
उत्तर प्रदेश में वाराणसी के रूपापुर स्थित हाईवे के ओवरब्रिज पर आज सुबह ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत के बाद सीएम मोहन यादव ने कड़ा एक्शन लिया है। लापरवाह सीएसपी और 8 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के साथ मुआवजे का ऐलान किया गया है।
पांढुर्णा के तिगांव हाईवे पर बीती देर रात 12 बजे फोरलेन सड़क पार करते समय कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी तीन मासूम बेटियां घायल हो गईं। परिवार देवियों के दर्शन कर अपने गांव चाटवा लौट रहा था।