भोपाल के 70 इलाकों में बुधवार को बिजली मेंटेनेंस के कारण सप्लाई बंद रहेगी। रोहित नगर, भानपुर, और पुराने शहर के कई क्षेत्रों में 4 से 6 घंटे तक बिजली गुल रहेगी।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को बिजली कंपनी द्वारा अनिवार्य मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इसके चलते शहर के करीब 70 प्रमुख इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9:40 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली गुल रहेगी। बिजली कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से ही निपटा लें ताकि कटौती के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बुधवार को होने वाली इस कटौती से रोहित नगर, भानपुर, ट्रांसपोर्ट नगर, सेमरा, और राजधानी परिसर जैसे बड़े रिहायशी और कमर्शियल क्षेत्र प्रभावित होंगे। कटौती का समय क्षेत्रवार अलग-अलग निर्धारित किया गया है।
सुबह 9:40 से दोपहर 2:00 बजे तक: तुलसी विहार, वल्लभ नगर, लव-कुश नगर, सौम्या विहार, रचना विहार, कंचन नगर, आस्था विहार, सार्थक हाइट्स, रीगल नेस्ट, सरला होम्स और अवंतिका क्रस्टल कैम्पस।
सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक: लाइफ स्टाइल ब्लू, आकृति ग्रीन, कैनाल किनशिप, शिव आंगन, त्रिभुवन चौराहा (13 शटर दुकान), ई-2, ई-3, और ई-4 सेक्टर।
सुबह 10:00 से दोपहर 3:00 बजे तक (पुराना शहर): मालीपुरा, पीर गेट, लखेरापुरा, गुर्जरपुरा, नीम रोड, इमामी गेट, रेतघाट, सिंधी मार्केट, जुमेराती, अलीगंज, चौकी इमामबाड़ा, नूर महल रोड और ओल्ड कबाड़खाना।
सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक (लंबी कटौती): राजेंद्र नगर, करारिया, द्वारका नगर, कृष्णा नगर, सेमरा, खेजड़ा, भानपुर, कोलुआ, दामखेड़ा, खुशीपुरा, आदमपुर, छावनी, कोकता, ट्रांसपोर्ट नगर, डायमंड सिटी और राजधानी परिसर।
सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक (बैरागढ़ एवं कोलार रोड क्षेत्र): हेमू कलानी, बसंत विहार, प्रियदर्शनी, रोहित नगर, रघुनाथ नगर, कम्फर्ट इन्क्लेव, फॉरच्यून सिग्नेचर और सुभालय कॉलोनी।
बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, मानसून पूर्व और नियमित मेंटेनेंस के तहत लाइनों की मरम्मत, पेड़ों की छंटाई और ट्रांसफार्मर की चेकिंग की जाएगी ताकि आने वाले दिनों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।