मध्य प्रदेश के ढाई लाख संविदा कर्मचारियों ने भोपाल में नियमितिकरण, समान वेतन और महंगाई भत्ते (DA) समेत 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मंच ने सरकार को चेतावनी दी और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को संविदा कर्मचारियों ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर लिंक रोड नंबर-2 स्थित अंबेडकर पार्क में बड़ा प्रदर्शन और धरना दिया। यह प्रदर्शन मप्र संविदा संयुक्त संघर्ष मंच के बैनर तले हुआ, जिसमें प्रदेश भर के करीब ढाई लाख संविदा कर्मचारी अपनी आवाज बुलंद कर रहे थे।
मजबूरी में उठाना पड़ा आंदोलन का रास्ता
उनकी मुख्य मांगों में नियमितिकरण, वेतन विसंगति दूर करना, समान काम-समान वेतन, पेंशन सुविधा, सेवा सुरक्षा, और नियमित कर्मचारियों की तरह महंगाई भत्ता (DA) प्रदान करना शामिल है। मंच के प्रदेश संयोजक दिनेश सिंह तोमर ने कहा कि लंबे समय से मांगें उठाने के बावजूद सरकार द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लेने के कारण कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानती है, तो आने वाले दिनों में राजधानी में आर-पार की बड़ी लड़ाई लड़ी जाएगी।
भारतीय मजदूर संघ ने किया आंदोलन का समर्थन
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह ने भी इस आंदोलन का समर्थन करते हुए बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दोहराई। मंच के पदाधिकारियों ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वर्ष 2023 की संविदा नीति का अक्षरशः पालन नहीं हो रहा है, और कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की जगह केवल उपभोक्ता सूचकांक दिया जा रहा है। धरने के बाद संविदा कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शनकारी कर्मचारी अपनी मांगों को हक, सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई बता रहे हैं।

प्रमुख मांगें...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।