बिग बॉस 20 में नकुल ढुल को घर से बेघर किए जाने पर शिल्पा शिंदे ने नाराजगी जताई है। नकुल और गुल्लू की लड़ाई और शिल्पा के बयान की पूरी विस्तार से जानकारी यहाँ पढ़ें।

एंटरटेंमेंट डेस्क। स्टार समाचार वेब
टीवी का सबसे विवादित और लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में रोज नए ड्रामे और हाई-वोल्टेज लड़ाइयां देखने को मिल रही हैं। हाल ही में शो में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री लेने वाले नकुल ढुल की घर के अंदर गुल्लू के साथ भयंकर लड़ाई हो गई थी, जिसके बाद बिग बॉस ने कड़ा एक्शन लेते हुए नकुल को तुरंत घर से बेघर कर दिया। बिग बॉस के इस फैसले के बाद अब टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और एक्स विनर शिल्पा शिंदे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और वह इस फैसले से पूरी तरह नाखुश नजर आ रही हैं।
नकुल ढुल को बिग बॉस द्वारा बाहर किए जाने के बाद शिल्पा शिंदे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। शिल्पा ने नकुल का समर्थन करते हुए बिग बॉस के इस निर्णय का खुलकर विरोध किया है। अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'उसे वापस लाओ..उसने मारा नहीं है सिर्फ धक्का दिया है। ऐसा बिग बॉस में बहुत बार हुआ है।' इसके अलावा, उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें भी यही मांग की गई है कि नकुल को वापस लाया जाए क्योंकि वह पूरी तरह से गलत नहीं थे।
शिल्पा शिंदे के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के मिले-जुले रिएक्शन सामने आ रहे हैं। जहां कुछ लोग शिल्पा की बात का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे गलत ठहरा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'नकुल को वापस लाओ, उन्हें शो में एक और मौका मिलना चाहिए।' वहीं दूसरे यूजर ने शिल्पा का समर्थन करते हुए कहा, 'शिल्पा जी, आप बिल्कुल सही कह रही हैं।'
दूसरी ओर, कई यूजर्स को बिग बॉस का यह फैसला बिल्कुल सही लगा। एक यूजर ने लिखा, 'नहीं, वो काफी नेगेटिव और इरिटेटिंग हैं, उन्हें बाहर ही रहने दो।' वहीं एक अन्य यूजर ने निराशा जताते हुए लिखा, 'शिल्पा मैम, मुझे आपसे ऐसी उम्मीद बिल्कुल नहीं थी।'
घर के अंदर नकुल और गुल्लू के बीच हुई इस हाथापाई की शुरुआत एक मामूली मजाक से हुई थी। खेल के दौरान काजी मजाक-मस्ती में स्काउट के कान में थूक देते हैं। बाद में जब स्काउट अकेले होते हैं, तो नकुल उनके पास जाकर कहते हैं कि काजी वहां दूसरी तरफ सबको बता रहे हैं कि उन्होंने तुम्हारे कान में थूक दिया है। इसके बाद स्काउट इस बात को स्पष्ट करने के लिए नकुल को साथ लेकर काजी के पास जाते हैं।
जब स्काउट काजी से इस बारे में पूछते हैं, तो काजी साफ कहते हैं कि यह सब सिर्फ एक मजाक था। लेकिन नकुल इस बात को और अधिक बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने लगते हैं। इस बीच काजी गुल्लू से कहते हैं कि बात सिर्फ मजाक की थी, इसलिए तुम जरा नकुल को समझाओ। इस पर नकुल भड़क जाते हैं और कहते हैं कि वो मुझे क्या समझाएगा।
बात यहीं खत्म नहीं होती, इसके बाद गुल्लू नकुल से कहते हैं कि तुम इस बात को क्यों बढ़ा रहे हो? इस पर नकुल गुस्से में कहते हैं कि मैं तो बढ़ाऊंगा। बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों के बीच तीखी बहस के साथ हाथापाई की स्थिति बन जाती है। मामला इतना बिगड़ जाता है कि घर के बाकी सदस्यों को बीच-बचाव के लिए मैदान में उतरना पड़ता है, जिसके परिणामस्वरूप आखिरकार बिग बॉस को कड़ा कदम उठाना पड़ा।
बिग बॉस 20 में नकुल ढुल को घर से बेघर किए जाने पर शिल्पा शिंदे ने नाराजगी जताई है। नकुल और गुल्लू की लड़ाई और शिल्पा के बयान की पूरी विस्तार से जानकारी यहाँ पढ़ें।
बॉलीवुड की आइकॉनिक अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मराठी क्विज शो 'कोण होणार करोड़पति' सीजन 8 को होस्ट कर इतिहास रच दिया है। शो की सफलता, व्यूअरशिप में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी और माधुरी के नए सफर के बारे में विस्तार से पढ़ें।
भारतीय सिनेमा के पितामह अशोक कुमार की जयंती पर जानिए उनके शुरुआती संघर्ष, ऐतिहासिक फिल्में और 'दादामणि' बनने का अद्भुत सफर।
नए सप्ताह के साथ नई फिल्मों और सीरीज का इंतजार भी शुरू हो जाता है। थिएटर्स में यामी गौतम की नई नवेली और राजकुमार राव की प्रहार आएंगी। वहीं, ओटीटी पर भी मनोरंजन की अच्छी डोज मिलने वाली है। द ट्रैप, यह जर्मन साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है।
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का एक नया और चौंकाने वाला बयान सामने आया है। अब नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री के नए बयान और महाकाल दर्शन ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में पुरानी कंट्रोवर्सी को चर्चा में ला दिया है।
माता के शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो गए हैं। देशभर में मां दुर्गा की भक्ति के रंग बिखरने लगे हैं। अब अगले नौ दिनों तक मंदिरों से लेकर पंडालों तक में माता के जयकारे गूंजेंगे। मां की भक्ति सिर्फ मंदिर और पंडालों तक में ही सिमित नहीं रही।
बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों के बाद गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने स्ट्रीमिंग से ब्रेक ले लिया है। जानिए पूरी खबर और वायरल वीडियो का सच।
भारतीय सिनेमा के वरिष्ठ और मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। 75 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। नाना पाटेकर को उनके गोवा स्थित घर में अचेत अवस्था में पाया गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राजपाल यादव के 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट के निर्देशों का पालन न करने पर कड़ी फटकार लगाते हुए भुगतान के लिए कल तक का समय दिया है।
किशोर कुमार की पुण्यतिथि के मौके पर उनके जन्मस्थान खंडवा एक बार फिर किशोर दा के गीतों से गूंजेगी। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग की ओर से 12 और 13 अक्टूबर को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। इस दौरान राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान और संगीत संध्या का आयोजन होगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह