नेपाल में झील टूटने से मचे खतरे के बीच बिहार के वाल्मीकिनगर गंडक बैराज और निचले इलाकों में बाढ़ का हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जानिए गंडक के जलस्तर और प्रशासनिक तैयारियों का पूरा हाल।

नेपाल। स्टार समाचार वेब
नेपाल में एक और झील टूटने की घटना के बाद भारत के पड़ोसी राज्यों, विशेषकर बिहार में बाढ़ और फ्लैश फ्लड का खतरा मंडराने लगा है। नेपाल की इस संभावित जल प्रलय की आशंका को भांपते हुए बिहार प्रशासन ने वाल्मीकिनगर से लेकर कोसी बैराज तक पूरी मुस्तैदी और सतर्कता बढ़ा दी है। पश्चिम चंपारण समेत कई संवेदनशील जिलों में प्रशासन की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और नदी के बढ़ते जलस्तर पर पैनी नजर रखी जा रही है।
शनिवार की सुबह वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से पानी छोड़े जाने की रफ्तार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा गया। सुबह 4 बजे बैराज से 90,600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो सुबह 6 बजे बढ़कर 95,200 क्यूसेक और सुबह 8 बजे तक 99,800 क्यूसेक तक पहुंच गया। हालांकि, बाद में प्रवाह में कुछ कमी दर्ज की गई और पूर्वी चंपारण जिला आपातकालीन संचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, शाम 8 बजे बैराज से लगभग 97,500 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया। पूर्वी चंपारण के डुमरिया घाट में गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान (62.22 मीटर) को पार कर शाम 8 बजे 62.57 मीटर पर रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, लालबकैया, ललबेगिया सिकरहना, गंडक चटिया और अहीरौलिया जैसी अन्य नदियों का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से नीचे बना हुआ है।
नेपाल की इस संभावित आपदा के मद्देनजर वाल्मीकिनगर, मोतिहारी, बेतिया, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली जिलों में विशेष निगरानी बरती जा रही है। नदी किनारे बसे निचले इलाकों में लाउडस्पीकर (माइकिंग) के माध्यम से लोगों को लगातार सतर्क किया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। सभी प्रमुख तटबंधों की सुरक्षा के लिए दिन-रात निगरानी के कड़े निर्देश दिए गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिहार सरकार के पशुपालन मंत्री नंदकिशोर राम ने खुद वाल्मीकिनगर गंडक बैराज पहुंचकर जमीनी हालात का जायजा लिया। उन्होंने नेपाल की त्रासदी पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि हालांकि ईश्वर से प्रार्थना है कि बिहार को ऐसी किसी आपदा का सामना न करना पड़े, फिर भी राज्य सरकार किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और मुख्यमंत्री स्वयं स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता वाली संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति वित्त वर्ष 2026-27 में क्रिप्टोकरेंसी, बैंकिंग, महंगाई, एआई और टैक्स सुधारों समेत 46 अहम मुद्दों की समीक्षा करेगी।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पीएमएलए के तहत बनीत सिंह तलवार को नशीले पदार्थों की तस्करी और आतंकवाद की फंडिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की रिमांड पर भेजा है।
जल निकायों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला। शीर्ष अदालत ने सभी राज्यों को आर्द्रभूमियों की जमीनी जांच कर सीमाएं तय करने के लिए 4 महीने का समय दिया और कहा कि पानी जीवन के अधिकार से जुड़ा है।
नई दिल्ली में 1 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस रैली को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने सिख विरोधी दंगों का हवाला देते हुए राहुल गांधी पर हमला बोला, वहीं व्यापारी संगठन सीटीआई ने त्यौहारों का हवाला देकर रैली स्थगित करने की मांग की।
नई दिल्ली में आयोजित GRP प्रमुखों के 8वें ऑल इंडिया सम्मेलन में ट्रेनों पर पथराव रोकने, 'पिंक गश्त', प्रोजेक्ट दिशा और रेल मदद ऐप के विस्तार जैसे प्रमुख सुरक्षा उपायों पर चर्चा हुई।
सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग (ECI) की संस्थागत कमियों की जांच के लिए पूर्व जस्टिस की अध्यक्षता में एक्सपर्ट कमेटी बनाने और नफरती भाषणों पर रोक लगाने की मांग को लेकर PIL दाखिल की गई है।
ITBP के DG शत्रुजीत कपूर ने अरुणाचल प्रदेश के असाफिला और माजा क्षेत्र में भारत-चीन सैनिकों के बीच जारी तनाव को स्वीकार किया। जानें ITBP की ड्रोन योजना, अंडरग्राउंड शेल्टर और कांग्रेस का रिएक्शन।
नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की उज्जैन में पैरोल के दौरान तबीयत अचानक बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद आश्रम में डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली, मुंबई सहित कई ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों रुपये का हवाला नेटवर्क और अवैध ह्यूमन एग डोनेशन रैकेट उजागर किया है।
बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं, संदिग्ध मुलाकातों और कांग्रेस के नेतृत्व पर निशाना साधा। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा और ओबामा की किताब का जिक्र कर कांग्रेस से जवाब मांगा।