कांग्रेस नेताओं द्वारा जाति जनगणना 2027 के फॉर्मेट पर जताई गई आपत्तियों, 40 नए सवालों, डिजिटल प्रक्रिया और गोपनीयता के नियमों के बारे में विस्तार से पढ़ें।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने आगामी जाति जनगणना में जातियों के नाम दर्ज करने और डेटा जुटाने की वर्तमान कार्यप्रणाली पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जनगणना के प्रश्नावली में आवश्यक बदलाव करने की मांग की है। नेताओं का तर्क है कि इस प्रक्रिया को अंतिम रूप देने से पहले सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, विषय विशेषज्ञों और आम जनता से व्यापक परामर्श किया जाना चाहिए। इसके अलावा, जनगणना के प्रारूप में 'पिछड़ा वर्ग' शब्द का स्पष्ट रूप से उल्लेख न होने पर भी गहरी चिंता व्यक्त की गई है, जिससे देश में ओबीसी वर्ग की वास्तविक आबादी के आकलन में बाधा आ सकती है।

पत्र में यह रेखांकित किया गया है कि यदि जाति का नाम पूछने के लिए कोई तय सूची या ड्रॉप-डाउन विकल्प नहीं होगा, तो एक ही जाति विभिन्न स्थानीय नामों या उपजातियों के रूप में दर्ज हो सकती है। इससे जातियों की सटीक संख्या और उनकी तुलना करना बेहद कठिन हो जाएगा। गलत और असंगठित आंकड़े सीधे तौर पर पिछड़े, अति पिछड़े और अन्य वंचित समुदायों के कल्याण के लिए बनाई जाने वाली सरकारी नीतियों और योजनाओं के क्रियान्वयन को प्रभावित करेंगे। समाधान के रूप में, तेलंगाना और बिहार के पिछले जाति सर्वेक्षणों की तर्ज पर सरकारी सूचियों और भारतीय मानवशास्त्र सर्वेक्षण के आधार पर एक मानकीकृत ड्रॉप-डाउन सूची का उपयोग करने की मांग की गई है।
आगामी 14 अगस्त को जारी सूची के अनुसार, जनगणना 2027 में कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे, जिसमें आजादी के बाद पहली बार सभी समुदायों की जाति की जानकारी शामिल की जाएगी। फॉर्म में जाति से जुड़ा सवाल नंबर 10 पर है। इसके अतिरिक्त, इसमें कोविड टीकाकरण, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, वोटर आईडी और बैंक खाते से संबंधित जानकारियां भी शामिल होंगी। यह भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें नागरिकों को खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने यानी 'सेल्फ-एन्यूमरेशन' का विशेष विकल्प भी प्रदान किया जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
चुनाव आयोग ने UP, MP और राजस्थान समेत 17 राज्यों/UTs में वोटर लिस्ट का स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) शुरू करने का निर्देश दिया है। जानिए 2027 में 18 साल के होने वाले युवा कैसे अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर दुष्यंत गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति पर पुनर्विचार करने की मांग की है। अंकिता भंडारी हत्याकांड और सीबीआई जांच का हवाला देते हुए यह अपील की गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने बाराखंभा से SC तक विरोध मार्च पर राहुल गांधी और कांग्रेस को नोटिस जारी किया है। CJI सूर्यकांत ने सख्त टिप्पणी करते हुए CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
दिल्ली में CJP और AISA की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा। प्रशांत भूषण, प्रकाश राज और कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा। जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस के लाइव अपडेट्स।
धर्म बदलने पर आरक्षण का लाभ लेने वालों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी टप्पणी करते हुए कहा है कि किसी व्यक्ति का सामाजिक पिछड़ापन हिंदू सामाजिक व्यवस्था से गैर-हिंदू सामाजिक व्यवस्था में स्थानांतरित नहीं हो सकता। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि धर्म बदलने पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की गुहार लगा रहे अंकिता के माता-पिता और कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार तड़के इंडिया गेट से हिरासत में ले लिया। करीब दो घंटे की हिरासत के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस से तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की है। सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में यह आह्वान किया गया है।
केंद्र सरकार ने दीवाली और त्योहारों के सीजन में रेलवे के 11.40 लाख से अधिक नॉन-गैजेटेड कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस (PLB) का ऐलान कर दिया है। जानिए कितना मिलेगा पैसा और क्या है कर्मचारियों की पुरानी मांग।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा दी है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी विस्तार से जानकारी।