चित्रकूट के जंगलों में कोयल की बदली आवाज ने जिज्ञासा बढ़ाई है। विशेषज्ञों के अनुसार टिस-टिस की ध्वनि फीमेल कोयल की है, जबकि सुरीली आवाज मेल कोयल की होती है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
चित्रकूट के जंगलों की विविधता में एक नई बात सामने आई है। यहां जो कोयल इस समय चहक रहीं हैं उनकी आवाज बदली-बदली है। जानकार इसे अलग प्रजाति का मान रहे हैं तो कुछ वातावरणीय परिवर्तन को वजह मानते हैं।
जानकारी के मुताबिक चित्रकूट के जंगलों और कस्बे में इन दिनों कोयल की आवाज में बदलाव सुनाई पड़ रहा है या फिर कोयल ही बदली हुई है इस बात को लेकर जानकारों में चर्चा का विषय है। ग्रामोदय विश्वविद्यालय के डॉ. रवि चौरे ने बताया कि कोयल की आवाज सामान्य तौर पर टूंहू...टूंहू...टूंहू.. की होती है लेकिन इस समय जो कोयल देखने में आ रही है वह टिस..टिस..टिस की आवाज निकाल रही है। वह बताते हैं कि जो कोयल टिस..टिस की आवाज निकाल रही है वह असल में फीमेल कोयल बर्ड है। इस पर पक्षी विज्ञान विशेषज्ञ डॉ अर्चना शुक्ला बताती हैं कि कोयल बर्ड्स के लिए यह समझना जरुरी है कि उनके भी मेल-फीमेल हैं जिसमें से फीमेल कोयल बर्ड की आवाज कर्कश होती है। यही वजह है कि उसकी आवाज बदली होगी।
यह भी पढ़ें: मुरैना में सांसद ने महिला तहसीलदार को कहा 'ढीठ', जानें पूरा मामला
गाना गाता है मेल
कोयल की आवाज को लेकर मचे कौतूहल को लेकर यह भी स्पष्ट है कि मेल और फीमेल आवाज बदली होती है। सुरीली आवाज मेल कोयल होती है जबकि कर्कश ध्वनि फीमेल की होती है। डॉ. शुक्ला बताती है कि कोयल का आवाज को लेकर हर कोई कन्फ्यूज होता है लेकिन यह साफ होना चाहिए कि फीमेल की आवाज अच्छी नहीं लेकिन मेल बर्ड की ध्वनि कर्ण प्रिय होती है इसलिए यह भ्रम दूर करें कि कोयल गाती है यह कहिए कोयल गाता है।
चातक-पपीहा मान लेते हैं
कोयल के मेल और फीमेल बर्ड्स को लेकर कन्फ्यूजन इस कदर है कि लोग कोयल की फीमेल को देख कर लोग पपीहा और चातक मान बैठते हैं। यही कारण है कि चित्रकूट में इन दिनों कोयल की टिस टिस की आवाज को लेकर कौतूहल बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश निवेश और अनंत संभावनाओं का नया वैश्विक केंद्र: सीएम
क्या क्या ठीक
1. किंगफिशर और कठफोड़वा का बेहतर रहवास बना
2. रंगीन चोंच वाले तोतों का बसेरा
3. नाइट एंगल नामक पक्षी के झुंड
यहां सोचने की जरूरत
1. जोड़ें की जगह सिंगल नजर आ रहा नीलकंठ
2. टिटिहरी भी कम आने लगी नजर
3. कौआ की संख्या में भी आई कमी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।